अंडरआर्म्स के कालेपन से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये 6 घरेलू उपाए!

अंडरआर्म्स के कालेपन से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये 6 घरेलू उपाए!

आज के फैशन के दौर में महिला हो या पुरुष हर कोई लेटेस्ट ट्रेंड को बखूबी फॉलो करता है। लेकिन अक्सर महिलाएं शॉर्ट ड्रेस या स्लीवलेस कपड़े पहनने में कतराती हैं। जिसकी वजह है ब्लैक अंडरआर्म्स यानी के अंडरआर्म्स का कालापन। इसके चलते महिलाएं स्लीवलेस टॉप, कुर्ता या ड्रेस पहनना पसंद नहीं करती हैं। कई महिलाएं इससे छुटकारा पाने के लिए तमाम ब्यूटी प्रोडक्ट्स और दवाओं में लाखों रुपये खर्च कर देती हैं।

ब्लैक अंडरआर्म्स पर ब्यूटी प्रोडक्ट्स और दवाओं से कुछ खास असर नजर नहीं आता है। ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है, आज हम आपको ब्लैक अंडरआर्म्स की इस समस्या से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय बताएंगे। तो आइए जानते हैं कौन से उपाय आपके अंडरआर्म्स के कालेपन को कम कर सकते हैं।

1. नींबू

नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट माना जाने वाला नींबू आपके अंडरआर्म्स के कालेपन को कम कर सकता है। नहाने से पहले आधा नींबू ले और काले हुए भाग पर दो से तीन मिनट पर रगड़ें और कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें। ऐसा रोजाना करने से असर जरूर नजर आएगा।

2. जैतून का तेल

कई महिलाएं आज भी अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल करती हैं। आप भी अपने डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिए जैतून का तेल लगाए। इसके लिए एक बड़ा चम्मच ब्राउन शुगर ले और एक बड़ा चमच जैतून का तेल लें, इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाने की कोशिश करें। अच्छे से मिलाने के बाद इसे काले हुए भाग पर अच्छे से रगड़े और कुछ मिनटों के बाद साफ पानी से धो लें। ऐसा आप रोजाना कर सकते हैं।

और पढ़े: जानिए एलोवेरा हाइपरपिग्मेंटेशन में कैसे करता है मदद, करें यह घरेलू उपचार!

3. सेब का सिरका

सेब का सिरका बॉडी फैट कम करने के साथ-साथ डेथ स्किन को हटाने का काम भी करता है। अपने अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए दो चम्मच बेकिंग सोडा और सेब के सिरके को अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को काले भाग पर पांच से चार मिनट तक रगड़ें। मिश्रण सूखने के बाद इससे अच्छी तरह से धो लें। ये मिश्रण आप रोजाना लगाएं।

4. नारियल का तेल

लगभग हर घर पर पाया जाने वाला नारियल तेल आपके अंडरआर्म्स के कालेपन को गायब कर सकता है। इसके लिए आपको रोजाना से अपने अंडरआर्म्स की मसाज करें। ये मसाज कम से कम पंद्रह मिनट तक करें और फिर छोड़ दें। नारियल के तेल में प्राकृतिक स्किन लाइटिंग गुण पाए जाते हैं।

5. हल्दी

हल्दी का इस्तेमाल सालों से त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए किया जाता रहा है। अब आप अपने अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए हल्दी का पेस्ट लगा सकती हैं, इसके लिए आधा चम्मच हल्दी को नारियल के तेल या जैतून के तेल में मिलाकर डार्क एरिया पर अच्छी तरह से रगड़ें और साफ पानी से धो लें। इस मिश्रण को रोजाना पंद्रह मिनट तक लगाएं।

और पढ़े: Ready For A Summer Skin Makeover? Here Are 5 Simple Steps To Help You Prep Your Skin

6. मुल्तानी मिट्टी

त्वचा को चमकदार बनाने के लिए महिलाएं मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगाती हैं। मुल्तानी मिट्टी डेथ स्किन को गहराई से बाहर निकाल कर सफाई करती है। ऐसे में आप अपने अंडरआर्म्स के कालेपन को कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी लगा सकती हैं। इसके लिए आप एक चम्मच नींबू के रस में दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी को मिक्स कर लें फिर काले घेरे पर लगाएं। इस मिश्रण को रोजाना दस मिनट तक लगाएं और फिर साफ पानी से धो लें।

Every Girl’s Guide To Underarm Skincare Routine: Keep Your Pits Out Of The Pits!

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!