गुड लक की 7 चीजें, जिन्हे अपने घर में रखकर आपको कभी भी धन की नहीं होगी कमी!

जरूर आजमाएं!
गुड लक की 7 चीजें, जिन्हे अपने घर में रखकर आपको कभी भी धन की नहीं होगी कमी!

अगर आप अपने घर में पॉजिटीव एनर्जी बनाए रखना चाहते हैं और घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं चाहते है तो हम आपसे आज कुछ ऐसी बातें शेयर करेंगे जो आपको गुड लक प्रदान कर सकते है।कई ऐसी चीजों को लोग मानते है जो सौभाग्य यानी गुड लक लाते हैं और पास आने वाली बुरी ऊर्जा को दूर करते हैं। आज हम ऐसी 7 चीजों (7 Good Luck Things) के बारे में जानेंगे जो गुड लक के लिए जानी जाती है।

लाफिंग बुद्धा 

लाफिंग बुद्धा को सौभाग्य यानी गुड लक का देवता माना जाता है। आप इसे घर, दुकान या ऑफिस में रखते हैं तो धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती है ऐसी भावना इसके पीछे है। लाफिंग बुद्धा को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और खुशहाली आती है। आपको इसे घर की उस स्थान पर रखना चाहिए, जहाँ से ये सभी को आसानी से दिखाई दें। आप लाफिंग बुद्धा की मुर्ति को घर के लिविंग रूम में भी रख सकते हैं।

फेंगशुई के तीन चीनी सिक्के

फेंगशुई के तीन चीनी सिक्के गुड लक के लिए काफी मशहूर है। अगर आप घर के मेन गेट या किसी भी दीवार पर अंदर की ओर लाल रिबन या धागे के साथ इन 3 सिक्कों को बांध कर लटकाते हैं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। इससे धन लाभ होने के साथ-साथ पैसों की किल्लत दूर होती है। इन तीन सिक्कों को घर में लगाने से घर का वातावरण खुशनुमा बना रहता है और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है, ऐसे माना जाता है।

और पढ़े – 5 Easy And Low Maintenance Home Decor Ideas That Will Make Your Home Diwali Ready!

ड्रैगन 

ड्रैगन का संबंध शक्ति और ताकत से माना जाता है। ऐसे में ड्रैगन का जोड़ा अपने घर, दुकान या अपने ऑफिस में रखने से आर्थिक व मानसिक रूप से ताकत मिलती है ऐसे माना जाता है। समाज में मान-सम्मान मिलने के साथ जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा भी मिलता है। घर में सुख-समृद्धि व शांति आने के साथ धन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। वहीं इसे हमेशा घर की पूर्व दिखा में ही रखना चाहिए।

तीन टांगों वाला मेंढक 

तीन टांगों वाला मेंढक जिसके मुंह में सिक्का होता है वह घर में रखना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है की, इसे घर के मेन गेट के पास रखने से आपका भाग्य चमक जाता है। जीवन के हर रास्ते में सफलता मिलने के साथ तरक्की के रास्ते खुलते हैं। इसे किचन और बेडरूम में ना रखे तो ही बेहतर है। साथ ही आपकी लाइफ में चल रही सभी परेशानियों को दूर करने और मानसिक रूप से शांति प्रदान करने में यह सहायता करता है।

गोल्ड फिश 

घर में फिश एक्वेरियम रखना गुड लक का प्रतीक माना जाता है। लेकिन आपको इसे वास्तु के अनुसार रखना होता है। ऐसा मानना है की, एक्वेरियम में गोल्ड फिश रखने से जीवन में चल रही समस्याओं और अन्न-धन से संबंधित परेशानियां दूर होती है। कारोबार में तरक्की होने के साथ आय के नए स्त्रोत खुलते हैं। साथ ही इसे हमेशा घर के लिविंग रूप में रखना भी शुभ माना जाता है।

और पढ़े – Here’s The Simplest Way To Shop For Home Décor!

कछुआ 

हर बुजुर्ग बताते है की, कछुआ सौभाग्य का प्रतीक होता है। कछुयें की मूर्ति घर पर लाने से बंद किस्मत के ताले खुल जाते हैं। वहीं बात अगर फेंगशुई की करें, तो इसका सीधा संबंध धन से होता है। ऐसे में कछुए को घर या ऑफिस में रखने से धन की परेशानी दूर होती है और घर में बरकत बनी रहती है। वहीं इसे रखने के लिए उत्तर दिशा सबसे सही दिशा मानी जाती है।

घोड़े की नाल

यह सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन हमारी बहुत सी संस्कृतियों में घर के दरवाजे के ऊपर घोड़े की नाल लगाना अच्छा माना जाता है। कई घरों में लोग इसे ऐसे लगाते हैं की, इसके सिरे ऊपर की तरफ रहें। इसके पीछे यह मानना है की, ऐसा करने से भाग्य हमेशा आपके साथ रहता है। साथ ही कुछ लोग सिरों को नीचे की तरफ भी रखते हैं। उनका यह मानना होता है की, इससे जो भी इस घोडे की नाल के नीचे से गुजरता है उस पर भाग्य की वर्षा होती है। लेकिन जिस भी तरफ इस नाल को लगाएं यह गुडलक ही साबित होगा।

यह साडी गुड लक की चीजें ध्यान में रख आप उन्हें घर में रख सकते है। सही दिशा और वास्तु को संभाले आप इन सारी बातों को आजमा कर जरूर देखें।

10 Online Decor Stores That Will Pretty Up Your Homes!

Himanshi Chetiwal

Read More From Himanshi
Seen it all?

We’ve got more!