जानें आजकल की औरतों के लिए आखिर क्यों जरूरी है सहेलियों का साथ!

सहेली है जरूरी!
जानें आजकल की औरतों के लिए आखिर क्यों जरूरी है सहेलियों का साथ!

हमारे रिश्तों की शुरुआत आमतौर पर एक दूसरे की भलाई की भावना से शुरू होती है। चाहे वो पति-पत्नी हों, दोस्त हों या फिर महिलाओं की प्यारी सहेली हों। महिलाएं जब अपनी सहेली के साथ होती हैं तो घंटों बातें करती हैं। घूमने के लिए बाहर जाते समय भी, वह अपने पुरुष मित्रों की तुलना में अपनी सहेली के साथ अधिक सहज महसूस करती है।हालांकि आज के समय में महिलाएं पुरुषों से कंधें से कंधा मिलाकर चल रही हैं। वो हर क्षेत्र में अपना नाम बना रही हैं। लेकिन जब बात महिलाओं के दोस्ती की आती हो तो आमतौर पर यह उन सहेलियों की होती है, जिनके वह काफी करीब होती है। अपनी ख़ास सहेलियों के साथ महिलाओं का एक अलग ही बॉन्ड होता है, जो इस दुनिया में किसीके साथ भी नहीं हो सकता है। महिलाएं अपने मन की बात भले ही अपने परिवार से ना करे, लेकिन वह अपनी सहेली से जरूर करेगी। आज हम यही कुछ बातें आपसे शेयर करने वाले है की, क्यों आज के समय में आपके लिए आपकी सहेलियां होना बेहद जरुरी है।

वो कहते है न कि, ‘एक औरत का दर्द औरत ही समझ सकती हैं’, चाहे आज का समय कितना भी मॉर्डन क्यों न हो, महिलाएं आज भी अपनी सबसे अच्छी सहेली से दिल खोल कर भरोसा करती हैं। ये सच्चाई है कि महिलाएं अपनी सहेलियों को ज्यादा समय देती हैं। भले ही इनकी रोजाना बात न हो लेकिन मिलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। आज जानिए ये महिला मित्रों की दोस्ती महिलाओं के साथ क्यों जरुरी है।

1. रिश्ता संभालती है सहेली

बाहर की दुनिया की नजर में दिखावटीपन और औपचारिकता तो बहुत होती है, लेकिन महिलाओं में ऐसा कुछ नजर नहीं आता। आमतौर पर महिलाएं सिंपल और साधारण जीवन जीना पसंद करती हैं। वो रिश्ते संभालने में यकीन रखती हैं। ऐसे में आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में रिश्ते बचाने का सबसे अच्छा उदाहरण है, तो वो है एक सहेली का। एक सहेली अपनी सहेली को बड़े जतन से संभालती और सवारती भी है।ऐसे में महिलाओं के लिए सहेली का साथ बेहद जरूरी है।

और पढ़े: पार्टनर के साथ आपके रिश्ते को मजबूत बनाएंगी ये 7 बातें, जरूर अपनाएं ये टिप्स!

2. मन की बात समझ लेती है सहेली

महिलाओं में अक्सर देखा जाता है कि वो बिना बोले ही बहुत कुछ समझ जाती हैं। ऐसे में कई बार महिलाओं को अपनी परेशानी के बारे में बताने की जरूरत नहीं होती, वो खुद इस बारे में समझ जाती हैं। महिलाएं पुरुषों की तुलना में अपनी समस्याओं के बारे में अपनी सहेलियों को बताना ज्यादा उचित समझती हैं। इस स्थिति में महिलाएं ज्यादातर अपनी सहेलियों की मदद लेती हैं और खुलकर बात करती हैं।

3. हौसला और साहस बढ़ाती है सहेली

एक सहेली शक्ति, साहस, स्वाभिमान और खुशी का पूरा मिक्सचर होती है। जब कभी महिलाएं पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ में परेशान होती हैं तो सबसे पहले फोन वो अपनी प्यारी सहेली को करती हैं। हर छोटी-बड़ी बात बताती हैं और राय भी लेती हैं। जिससे बात कर के हौसला और सहस बढ़ता है। ऐसे में सहेलियों का जिंदगी में होना बेहद जरूरत हैं।

4. सहेली पर होता है पूरा भरोसा

कई बार ऐसा होता है कि महिलाओं के लिए शहर से बाहर कहीं जाने का प्लान बनता है, ऐसे में वो किस पर भरोसा करें और साथ ले जाएं। इस कश्मकश में पड़ने के बजाय सीधे महिलाएं अपनी किसी सहेली को फोन करती है और झटपट बैग तैयार कर घूमने निकल जाती हैं। इसे कहते हैं अपनी सहेलियों पर भरोसा करना। वहीं अगर बात करें महिलाओं सी जुड़ी समस्यों की तो वो भी एक महिला अपने सहेली से चर्चा करती है न की किसी पुरुष मित्र से।

और पढ़े: पार्टनर के साथ आपके रिश्ते को मजबूत बनाएंगी ये 7 बातें, जरूर अपनाएं ये टिप्स!

गौरतलब है कि, आज का जमाना मॉडर्न हो गया हैं, लड़के और लड़की में कोई फर्क नहीं रह गया है। स्कूलों में भी लड़के-लड़कियां एक साथ उठते-बैठते हैं, लेकिन जब दोस्तों की बात आती है तो महिलाएं किसी अपनी सहेलियों को ही अपना बेस्ट फ्रेंड मानती हैं। जिससे वो हर बात खुलकर कह सकती हैं।

एक ही रिश्ते को दूसरा मौका देते वक्त रखें इन 4 बातों का ध्यान, नहीं पड़ेगा पछताना!

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!