आपके पसंदीदा कलर में छुपे है आपके मन के राज, जाने कैसा हैं दूसरों का नेचर!

मनचाहे रंग में छिपे हैं कई राज!

आपके पसंदीदा कलर में छुपे है आपके मन के राज, जाने कैसा हैं दूसरों का नेचर!

हर किसी का अपना पसंदीदा रंग होता है। किसी को लाल, पीला, नीला, हरा, सफेद या काला रंग पसंद होता है। कई लोग ऐसे होते हैं जो अपनी पसंद के अनुसार एक ही रंग के कपड़े पहनकर ऑफिस या किसी मीटिंग में जाते हैं जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद होता है। ये रंग कुछ लोगों के फेवरेट तो कुछ के लिए लकी भी होते हैं। हालांकि ये रंग आपके नजरिए, स्वभाव और रहन सहन के बारे में भी बहुत कुछ बताते हैं। आज हम बात करेंगे पसंदिता के रंगों के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और हाव-भाव के बारे में।

लाल रंग

लाल रंग आमतौर पर सभी का पसंदीदा होता है, इसे ऊर्जा और जीवंतता का रंग भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों को लाल रंग पसंद होता है उनके जीवन में प्यार का महत्व अधिक होता है, ऐसे लोग अच्छे प्रेमी होने के साथ-साथ अच्छे दोस्त भी होते हैं। लाल रंग पसंद करने वाले लोग जीवन का भरपूर आनंद लेते हैं और सभी को खुश रखते हैं।

और पढ़े: Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि पर घर में बनाएं ऐसी 5 रंगोली, माता होंगी प्रसन्न!

पीला रंग

पीला अक्सर एक खुश, जीवंत, आशावादी रंग माना जाता है। जानकारी के अनुसार पीला रंग पसंद करने वाले लोग आशावादी होते हैं। ऐसे लोगों पर भरोसा किया जा सकता है, वे हमेशा अपनी बात पर कायम रहते हैं। पीला रंग पसंद करने वाले लोग किसी भी मीटिंग या किसी इवेंट में जाते हैं, वहां उनका अलग ही व्यक्तित्व नजर आता है।

सफेद रंग

जिस किसी को सफेद रंग पसंद होता है वो बेहद आशावादी, खुशमिजाज और दूरदर्शी होता है। ऐसा माना जाता है कि सफेद रंग पसंद करने वाले लोग कोई भी योजना बनाने में बहुत तेज होते हैं और उनकी योजनाएं सफल भी होती है। सफेद रंग पसंद करने वाले लोग अपनी लव लाइफ और परिवार के बीच बेहतर तालमेल बनाकर रखते हैं। हालांकि कई बार ऐसे लोग आपके घमंड में भी नजर आ जाते हैं। इनकी दोस्ती काफी भरोसेमंद होती है।

काला रंग

काला रंग सभी रंगों का मेल है। माना जाता है कि काला रंग पसंद करने वाले लोग अपनी मेहनत पर ज्यादा भरोसा करते हैं। रिश्तों में ये लोग थोड़ी दुरी बना कर ही रखना पसंद करते हैं, ये किसी के करीब नहीं आते है। ये सोच में थोड़े रूढ़िवादी होते हैं, ऐसे में इनकी आपस में औरों से बेहतर बनती नही है, लेकिन ये बहुत अच्छे दोस्त होते हैं। जिन लोगों को काला रंग पसंद होता है, उन्हें गुस्सा जितनी जल्दी आता है, उतनी ही जल्दी वह शांत भी हो जाता है।

गुलाबी रंग

जिन लोगों को गुलाबी रंग ज्यादा पसंद होता है वो काफी इमोशनल होते हैं। ऐसे लोग अपने परिवार के सदस्यों और अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं। गुलाबी रंग पसंद करने वालों की दोस्तों की लिस्ट बहुत लंबी होती है, हालांकि वक्त के साथ उनके दोस्त बिछड़ जाते हैं। ये थोड़े शर्मीले किस्म के भी होते हैं लेकिन ये अपने चाहने वालों के साथ खूब मजाक करते हैं।

और पढ़े: शादी के बाद पहली बार रंगों में रंगे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, शेयर की अडॉरबल तस्वीर!

गौरतलब है कि हर किसी का अपना एक पसंदीदा रंग होता है, जिससे आप उनके पसंदीदा रंग के अनुसार उनके स्वभाव के बारे में जान सकते हैं। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि आपके सभी करीबी ऐसे ही स्वभाव के हों। उम्मीद है हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

From Chikankari To Colour Play, Parineeti Chopra’s Shuddh Desi Romance With Ethnicwear

 

First Published: May 09, 2023 9:24 AM

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!