Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि में अपनाएं ये 9 कलर्स, जानें कौनसे है शुभ रंग!

Day 1: रॉयल ब्लू (Royal Blue) नवरात्रि के पहला दिन शांति और समृद्धि की प्रतिक मां शैलपुत्री का होता है, इस दिन रॉयल ब्लू रंग शुभ माना जाता है।

Day 2: पीला (yellow) नवरात्रि के दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है, इस दिन सुख का प्रतिक पिले रंग के कपड़े धारण करना चाहिए।

Day 3: हरा (Green) नवरात्रि के तीसरे दिन विकास के प्रतीक हरा रंग अच्छा माना जाता है, इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना होती है।

Day 4: ग्रे (grey) नवरात्रि के चौथे दिन ग्रे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है, इस दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है।

Day 5: नारंगी (orange) नवरात्रि के पांचवे दिन भक्त मां स्कंदमाता की पूजा करते हैं, इस दिन नारंगी रंग शुभ माना जाता है।

Day 6: सफेद (White) नवरात्रि के छठे दिन पवित्रता और शुद्धता का प्रतिक सफेद रंग के कपड़े धारण करना चाहिए, इस दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है।

Day 7: लाल (Red) नवरात्रि के सातवें दिन स्नेह और जोश से भरा लाल रंग अच्छा होता है, यह दिन मां कालरात्रि को समर्पित होता है।

Day 8: आसमानी (Sky blue) नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है, इस दिन शक्ति और वीरता का प्रतीक आसमानी रंग काफी शुभ माना जाता है।

Day 9:गुलाबी (Pink) नवरात्रि के नौवें दिन प्यार और सद्भाव का प्रतीक गुलाबी रंग शुभ माना जाता है, इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।