महिलाओं की Fertility बढ़ाएंगी ये 5 चीजें, आज ही करें डाइट में शामिल!

हर महिला के लिए एक मां बनना सबसे सुखद एहसास होता है। कुदरत का दिया हुआ ये तोहफा हर महिला के लिए बेहद खास होता है। हालांकि आज की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल, खराब खानपान और अनहेल्दी रूटीन का असर महिलाओं में जल्दी नजर आता है। इस स्थिति में ये समस्याएं महिलाओं में बांझपन का कारण भी बन सकती हैं। शरीर में पोषक तत्वों की कमी और शारीरिक समस्याओं के चलते फर्टिलिटी यानी प्रजनन क्षमता पर खराब असर पड़ता है और कुछ महिलाओं को बेबी कंसीव करने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपके लिए कुछ खास बातें शेयर करने वाले है, जिससे आपको अपनी फर्टिलिटी लेवल यानी प्रजनन क्षमता को बूस्ट करने मदद मिल सकती है।


फॉलो करे यह टिप्स

आज के समय में महिलाओं में प्रजनन क्षमता यानी फर्टिलिटी की समस्या काफी आम हो गई है। महिलाओं में PCOD, अल्कोहल में मौजूद टॉक्सिन, दिमाकी तनाव और पीरियड्स की अनियमितता जैसी कई समस्याओं की वजह से प्रजनन क्षमता बुरी तरह से प्रभावित होती है। ऐसे में आइये जानते है फर्टिलिटी लेवल बढ़ाने वाले कुछ घरेलु उपाय।

और पढ़े: A Husband Made An Instagram Account To Document Wife’s PCOS-Friendly Diet During Fertility Treatment. How Sweet!

1. दालचीनी

अगर महिलाओं में हार्मोन को लेकर समस्या है तो सबसे पहले अपनी डाइट में दालचीनी को शामिल करें। इसके सेवन से पीरियड्स की अनियमितता की दिक्कत भी कम होगी। दालचीनी का इस्तेमाल प्रेग्नेंसी में काफी मदद करता है। इसके लिए आप रोजाना एक चम्मच दालचीनी पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर लें। यह महिलाओं में फर्टिलिटी लेवल बढ़ाने का काम भी करता है।

2. सूखे मेवे

सूखे मेवे यानी ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए वैसे भी काफी फायदेमंद होते है। ऐसे में अगर महिलाएं रोजाना ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल करें तो यह फर्टिलिटी लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

3. तिल का तेल

तिल का तेल खाने में मिलाने के साथ-साथ मसाज करने के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। महिलाओं को तिल के तेल से पेट में मालिश करना चाहिए, इससे यूट्रस में ब्लड और ऑक्सीजन का अच्छा प्रवाह होता है। ऐसा करने से महिलाओं में फर्टिलिटी लेवल बढ़ने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको रोजाना नहाने से पहले तिल के तेल से अपने पेट की मालिश करें। आप चाहें तो रोजाना अपने खाने में भी तिल के तेल का सेवन कर सकती हैं।

4. कद्दू के बीज

कद्दू की सब्जी तो सभी के घरों में बनती ही होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके बीज आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। कद्दू के बीज में विटामिन और मिनरल की मात्रा भरपूर पाई जाती हैं। महिलाएं अपनी प्रजनन क्षमता यानी फर्टिलिटी लेवल को बढ़ाना चाहती हैं तो रोजाना इसका सेवन करें। आप इसे चूरन बनाकर या किसी भी स्नैक्स में मिलाकर अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकती हैं।

और पढ़े: Stress Dangerous For Your Ovary Reserves, Can Cause Fertility Issues: Study

5. फोलिक एसिड युक्त खाना

डॉक्टर्स महिलाओं को अक्सर फोलिक एसिड के सप्लीमेंट्स खाने की सलाह देते हैं। फोलिक एसिड की कमी से प्रेग्नेंट महिलाओं से लेकर नार्मल महिलाओं तक को कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में फोलिक एसिड के सप्लीमेंट महिलाओं के लिए बेहद जरूरी होते है। अगर आप अपना फर्टिलिटी लेवल बढ़ा रही हैं तो रोजाना फोलिक एसिड युक्त खाने का सेवन जरूर करें। इसके लिए आप रोजाना दाल, छोले, चना, अंडे, पालक, सोया और लोबिया का सेवन कर सकती हैं।

गौरतलब है कि, आज के समय में बेहतर लाइफ स्टाइल के साथ-साथ अच्छा खानपान हर किसी के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर महिलाएं फर्टिलिटी लेवल यानी प्रजनन क्षमता बूस्ट करना चाहती हैं तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। घरेलु उपायों में प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए यह सबसे अच्छे तरीके माने जाते है। उम्मीद है ये चीजें आपके काम जरूर आएंगी।