महिलाओं के लिए गर्भावस्था के दौरान क्यों है विटामिन B-12 बेहद जरुरी?
अपनी रोज के जीवन में स्वस्थ लाइफस्टाइल पाने के लिए एक स्वस्थ और और संतुलित आहार बनाए रखना महत्वपूर्ण है। साथ ही अगर आप प्रेग्नेंट हो तो आपको अपने शरीर की अधिक ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है। इसके साथ ही अपनी और बच्चे की सेहत अच्छी रखने के लिए पोषक और संतुलित आहार लेना बेहद जरुरी होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को पोषकतत्वों और विटामिन्स की सबसे ज्यादा जरुरत होती है। महिलाओं के शरीर को प्रेग्नेंसी में सबसे ज्यादा जरुरत विटामिन B-12 की होती है। यह विटामिन क्यों है जरुरी इसके बारे में जान लेते है।
View this post on Instagram
प्रेग्नेंसी में होने वाले शारीरिक बदलाव
प्रेग्नेंसी एक ऐसा समय होता है जब हर महिला अपने आहार और स्वास्थ्य के संबंध में हर संभव सावधानी बरतती है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में कई शारीरिक बदलाव होते है। इसके साथ ही प्रेग्नेंसी में महिलाओं को शारीरिक समस्यायें भी पैदा होती है। मॉर्निंग सिकनेस, उल्टी और कमजोरी जैसे लक्षण दिखने लगते है। जिस वजह से महिलाओं का खाने से मन उड़ जाता है और उन्हें और कमजोरी का सामना करना पड़ता है।
और पढ़े: Dipika Kakar, Shoaib Ibraim Announce Pregnancy, Actress Reveals She Had A Miscarriage
कमजोरी और ठीक से खान-पान न करने के वजह से माँ और बच्चे दोनों को नुकसान पहुँच सकता है। इसीलिए महिलाओं को अपने खाने में विटामिन की योग्य मात्रा शामिल करनी चाहिए। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को सबसे ज्यादा विटामिन B-12 वाले पदार्थ अपने डाइट में शामिल करने चाहिए।
View this post on Instagram
प्रेग्नेंसी में विटामिन बी 12 की भूमिका
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को शारीरिक समस्याओं से जूझने के लिए डॉक्टर्स विटामिन लेने की सलाह देते है। गर्भावस्था में सबसे महत्वपूर्ण होता है विटामिन बी जो महिलाओं को पोषण देता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को विटामिन बी 12 युक्त आहार लेने की आवश्यकता होती है, जिससे माँ और बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित रहता है। विटामिन बी12 आपके नर्वस सिस्टम के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। इसके साथ यह भी माना जाता है की विटामिन बी 12 माँ और बच्चों के रीढ़ की हड्डियों के लिए भी बेहतरीन साबित हो सकता है। शरीर में RBC यानी रेड ब्लड सेल्स की कमी ना होने देना, महिलाओं में प्रजनन और प्रेग्नेंसी स्वास्थ्य को बनाये रखना, इम्यून सिस्टम का स्वस्थ रखना और साथ ही प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक, मानसिक और भावनिक शक्ति बढ़ाना यह विटामिन बी 12 की मुख्य भूमिका है।
View this post on Instagram
और पढ़े: In Her Latest Picture Sonam Kapoor Proves Pregnancy Is Not Always Rainbows And Sunshine!
विटामिन बी 12 युक्त डाइट
महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान डॉक्टर ने दिए डाइट को फॉलो करना जरुरी होता है। साथ ही इस बात का खयाल रखना पड़ता है की खाने-पिने में विटामिन की मात्रा बराबर हो। विटामिन बी12 युक्त खाद्य पदार्थों के लिए प्रेग्नेंसी डाइट में महिलाओं को सोया या सोया दूध, मछली, पोल्ट्री, अंडे, चीज और दूध का समावेश करना चाहिए।
View this post on Instagram
इन सभी कारणों से प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने डाइट में विटामिन बी 12 युक्त पदार्थ जरूर शामिल करने चाहिए। जिस वजह से माँ और बच्चे का स्वास्थ्य बना रहे और सेहत अच्छी रहे।
- Sonam Kapoor
- Alia Bhatt
- Pregnancy
- pregnant women
- pregnancy diet
- vitamin B12
- importance of vitamin b
Tejal Limaje