Ajay Devgn के साथ फिरसे दहाड़ेंगे Ranveer Singh, Rohit Shetty के Singham Again की शूटिंग हुई शुरू!
आला रे आला!अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म सिंघम (Singham) आज भी लोगों के दिलों में बसती है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) दिग्दर्शित सबसे हिट फिल्मों में से अजय देवगन की सिंघम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पहली और सबसे सुपरहिट फिल्म सिंघम साल 2011 को आई थी, जिसमे अजय देवगन और काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) मुख्य भीमिकाओं में नजर आए थे। वही साल 2014 में रोहित शेट्टी सिंघम 2 लेकर आए, जिसमे फिरसे एक बार अजय देवगन ने अपना पुलिसि जलवा दिखाया था। वही अब फिरसे एक बार रोहित शेट्टी और अजय देवगन एक धमाकेदार कास्ट के साथ जल्द ही सिंघम अगेन (Singham Again) लेकर आने वाले है। आपको जान कर हैरानी होगी की, सिंघम अगेन
(Singham Again) में अजय देवगन के साथ ही रणवीर सिंह भी अपने सिम्बा के किरदार में दिखाई देने वाले है।
View this post on Instagram
रणवीर सिंह ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सिंघम अगेन के शूटिंग के शुभारंभ की तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में रणवीर सिंह के साथ ही अजय देवगन और रोहित शेट्टी भी नजर आ रहे। सिंघम अगेन के शूटिंग का शुभारंभ हो चूका है और ऐसी भी ख़बरें है की, इस कॉप यूनिवर्स फिल्म में लड़ी सिंघम के किरदार में दीपिका पादुकोण नजर आने वाली है। रणवीर सिंह ने शेयर की तस्वीरों में वह उनके सिम्बा के किरदार में नजर आ रहे है और साथ ही फिल्म के सेट पर भगवान की आरती करते हुए भी नजर आ रहे है। साथ ही दूसरी तस्वीर में रोहित शेट्टी भगवन को नारियल चढ़ाते नजर आ रहे है। तीसरी तस्वीर में रणवीर सिंह, अजय देवगन और रोहित शेट्टी भगवान को भक्तिभाव से नमस्कार करते नजर आ रहे है और आशीर्वाद ले रहे है।
और पढ़े: Rohit Shetty Announces His Cop Universe’s Lady Singham And It Is Deepika Padukone!!
View this post on Instagram
सिर्फ रणवीर सिंह ने ही नहीं, अजय देवगन ने भी ये तस्वीरें शेयर कर 12 सालों पहले की यादें ताजा की। साथ ही यह भी कहा की उनका सिंघम परिवार अब बड़ा होते जा रहा है।
View this post on Instagram
तस्वीरें शेयर कर रणवीर सिंह ने लिखा है की, रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स में उनके सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक सिम्बा को सिंघम अगेन (Singham Again) में देखने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गए है। वह सब उनके जीवन के एक नए सफर के लिए लोगों से प्यार और आशीर्वाद भी मांग रहे है।
View this post on Instagram
आपको बता दे की, साल 2018 में रिलीज हुई रणवीर सिंह, सारा अली खान अभिनीत रोहित शेट्टी की धमाकेदार फिल्म सिम्बा लोगों को काफी पसंद आई। इस फिल्म में रणवीर सिंह पुलिस अफसर – सिम्बा के किरदार में नजर आए थे तो सारा अली खान ने उनकी प्रेमिका का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी तगड़ी कमाई भी की थी। साथ ही इस फिल्म में अजय देगवन ने सिंघम बन एक छोटा कैमियो भी किया था, जिस सीन पर थिएटर में तालिया और सीटियों की गूंज सुनाई दी थी।
और पढ़े: Deepika Padukone Spills The Beans On Why She And Ranveer Singh Charge Premium Fees For Working Together
View this post on Instagram
View this post on Instagram
इस पोस्ट पर फैन्स और सेलेब्स ने भर भर कर अपना उत्साह दिखाया है। साथ ही सभी को फिल्म के लिए बधाइयाँ भी दी है। अब जल्द ही लोगों को अपने पसंदीदा सिंघम और सिम्बा को फिरसे साथ देखने का मौका शेट्टी अपनी अगली फिल्म सिंघम अगेन में देने वाले है। अब देखना ये है की ये फिल्म कब रिलीज होगी।
Ranveer Singh Confirms ‘Simmba’ 2 And We’re Not Sure How To React To This News