20 की उम्र के शुरुआती और बाद के रिश्तें क्यों है अलग? Relationship Coach ने बताएं ये फर्क!

रिश्ते है काफी अलग!
How-relationships-early-20s-different-from-late-20s-relationship-coach-expert-advice

ऐसा कोई भी रिश्ता नहीं होता जो कठिनाइयों से ना गुजरता हो। रिश्तों में कई बार उतार चढ़ाव आते है, जो की हर रिश्ते में काफी जरुरी होते है। कभी ये रिश्ते गम देते है तो कभी खुशी। कुछ रिश्तों को निभाने के लिए हमे खुद से मेहनत लेनी पड़ती है, तो कभी कभी रिश्तें निभाना काफी आसान हो जाता है। लेकिन, कई बार ऐसे नजर आता है की उम्र बढ़ने के साथ साथ रिश्ते का स्वाभाव या उम्मीदें बदल जाती है। यह बातें मुख्य रूप से परिपक्वता और इसमें शामिल व्यक्तियों के अनुभवों के कारण होती है। यही कारन है की, रिलेशनशिप कोच जीविका शर्मा (Relationship Coach Jeevika Sharma) ने 20 की उम्र के शुरुआत के रिश्ते 20 की उम्र के बाद वाले रिश्तों को लेकर फर्क बताया है, की कैसे ये दोनों रिश्ते वक्त के साथ साथ अलग होते गए।

13 TV Serial GIFS For All Time Drama Fanatics!!

आपको बता दे की, 20 की उम्र के शुरुआती रिश्ते और 20 की उम्र के बाद वाले रिश्तों में जमीन आसमान का फर्क दिखाई देता है। कुछ ऐसे ही फर्क रिलेशनशिप कोच जीविका शर्मा ने हमें बताएं है। चलिए जानते है, कल के रिश्तों में और आज के रिश्तों में ऐसा क्या ही फर्क है।

1. 20 की उम्र के शुरुआती दौर में लोग एक-दूसरे पर अधिक भरोसा करते है। जबकि 20 की उम्र के बाद ऐसा कम देखने को मिलता है। हम अपने अनुभवों के आधार पर हर किसी को एक अलग फिल्टर के माध्यम से देखते है। 20 की उम्र के शुरुआती दौर में लोग अपने साथी के रवैये में बदलाव को नोटिस नहीं कर पाते, क्यों की वह बचकाने होते है।

Ye Rishta Kya Kehlata Hai Indian Television Soap Opera GIF - Ye Rishta Kya Kehlata Hai Indian Television Soap Opera Actress - Discover & Share GIFs

2. 20 की उम्र की शुरुआत में रिश्ते कम तनावपूर्ण होते है। लोग एक-दूसरे के साथ रहने का अधिक आनंद लेते है क्योंकि उनमें से अधिकांश लोग अपनी पढाई पूरी करते रहते है। उनके ऊपर परिवार या और किसी की ज़िम्मेदारी काफी कम या बिल्कुल नही होती और न ही उन पर शादी करने का कोई दबाव होता है। जबकि 20 वर्ष की आयु के बाद के लोगों को अपने करियर, वित्तीय तनाव, शादी करने के माता-पिता और समाज का दबाव आदि के बारे में काफी तनाव होता है, जिससे लोगों का ध्यान भटक जाता है। ये वो बातें है जो किसी भी रिश्ते में दरार डाल सकती है या रिश्ते को अस्थिर बना सकती है।

और पढ़े: Relationship Coach ने बताए 5 संकेत, जो दर्शाते है की आप और आपके पार्टनर है Power Couple!

filmi couples wallpapers download: Ranveer & Ishani Meri Ashiqui Tumse Hi Romance Scene Indian Drama Couples Wallpapers Download

3. 20 की उम्र की शुरुआत में बने रिश्तों की शादी में बदलने की संभावना कम होती है, जिस वजह से वह रिश्ते 20 की उम्र के अंत में शुरू होने वाले रिश्तों की तुलना से लंबे समय तक टिके रहते है। जो लोग 20 की उम्र के अंत में किसी रिश्ते मे रहते है, वे कई बार 30 की उम्र के बाद उसी साथी से शादी कर लेते है। और, उनकी शादी भी लंबे समय तक टिकती है।

4. 20 की उम्र के शुरुआत में बनाए रिश्ते आम तौर पर किसी के पैसों की ओर केंद्रित नहीं होते है। पैसे या आय के बजाय वे भावनाओं पर अधिक केंद्रित होते है। लेकिन 20 की उम्र के बाद बने रिश्ते व्यक्ति की वित्तीय स्थिति पर अधिक आधारित होते है, इसके साथ ही इनमे भावनाओं पर भी उतना ही ध्यान दिया जाता है। आखिर सवाल पूरी उम्र साथ रहने का होता है। क्यों की 20 की उम्र के बाद बने रिश्तें शादियों में बदलने के चान्सेस अधिक होते है।

Prerish Hug Kasautii Zindagii Kay GIF - Prerish Hug Kasautii Zindagii Kay Indian Drama - Discover & Share GIFs

5. 20 की उम्र के शुरुआत में रिश्तों में अपने साथी से कुछ चाहने की उम्मीदें कम होती है। जबकि 20 की उम्र के बाद लोग इस बारे में अधिक स्पष्ट होते है की, वे अपने साथी से क्या चाहते है। वे अपने साथी में जिन गुणों की तलाश करते हैं, उनके बारे में वे अधिक जागरूक होते है।

और पढ़े: अपनी ननद के साथ कैसे बनाएं एक बेहतर रिश्ता? Relationship Coach ने बताएं ये 7 खास टिप्स!

रिलेशनशिप कोच जीविका शर्मा ने बताएं इन बातों से आपको अब कुछ बातें जरूर साफ समाज आ रही होंगी की, कैसे 20 की उम्र के पहले के रिश्ते और बाद के रिश्ते किस तरह से अलग हो सकते है।

क्या होता है रिश्ते में Green Flag का मतलब? Relationship Coach ने बताए ये 7 संकेत!

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal
Seen it all?

We’ve got more!