अपनी ननद के साथ कैसे बनाएं एक बेहतर रिश्ता? Relationship Coach ने बताएं ये 7 खास टिप्स!
करेंगी शुक्रिया!शादी के बाद लड़कियों को अपने ससुराल जाना पड़ता है और साथ ही ससुराल के सभी रिश्तों को संभालना पड़ता है। अपने पति के अलावा कई बार लड़कियों को ससुराल में इतर लोगों के साथ अच्छा रिश्ता निभाने की भारी भरकम कोशिश करनी पड़ती है। खास कर की अपनी सास और ननद (Sister In Law) के साथ। अगर आपके पति की एक बहन या कई बहनें है, तो फिर ससुराल में मैनेज करना थोड़ा कठिन हो जाता है। लेकिन अगर आप अपने ननद के साथ अच्छा रिश्ता बनाएं रखें तो आपको नए घर में एडजस्ट होने ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। इसके साथ ही अगर ननद आपकी दोस्त बन गई, फिर तो आपकी जोड़ी को बाहर ही क्या, घर में भी मजे करने से कोई नहीं रोक सकता। वही रिलेशनशिप कोच जीविका शर्मा (Relationship Coach Jeevika Sharma) ने अपनी ननद के साथ एक अच्छा रिश्ता बनाने के कुछ टिप्स दिए है।
कई बार शादी कर नए घर में आने के बाद लड़कियों से उसके ससुराल वालों को काफी अपेक्षाएं होती है। अगर लड़कियां वह अपेक्षाएं पूरी नहीं कर पाई तब घर में कलेश होना शुरू हो जाते है। कई बार सास और ननद से बहुएं अपना संबंध अच्छे से निभा नहीं पाती है। लेकिन अगर आप भी अपनी ननद के साथ एक अच्छा रिश्ता बनाने के बारे में सोच रही है, तो रिलेशनशिप कोच जीविका शर्मा के ये टिप्स आगे जरूर पढ़ें।
1. अपनी ननद के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए आपको अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर उसके साथ बातचीत करनी होगी। इसके साथ ही आपको उसे अच्छी तरह समझने की जरूरत पड़ सकती है। यह उसके साथ एक मजबूत रिश्ता बनाने की दिशा की और एक कदम बढ़ाना होगा। किसी के दृष्टिकोण को समझना और उसकी सराहना करना उनके साथ एक अच्छा बंधन विकसित करने की कुंजी है।
View this post on Instagram
2. घूमना-फिरना अपनी ननद के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाने का एक और शानदार तरीका है। अपनी ननद के साथ आउटिंग या छोटी ट्रिप्स की योजना बनाएं। इससे आप दोनों के बंधन को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। एक साथ ट्रैवल करने से आप दोनों एक-दूसरे के साथ सहज महसूस करेंगे और घूमने फिरने से आप दोनों के बीच संवाद बढ़ जाएगा। आप दोनों एकदूसरे को समझने लगोगी और इससे आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है।
3. अपनी अपेक्षाएं कम रखें। अपनी ननद से बदले में कुछ भी उम्मीद करना आपके लिए निराशाजनक हो सकता है। अपने प्रयासों या आपके द्वारा उसे की गई किसी भी तरह की मदद के बदले में उससे कुछ भी उम्मीद न करें। उसे थोड़ी स्पेस दे, समय आने पर वह आपका समर्थन करेगी जरूर करेगी।
View this post on Instagram
और पढ़े: क्या होता है रिश्ते में Green Flag का मतलब? Relationship Coach ने बताए ये 7 संकेत!
4. जब आपकी ननद मानसिक या भावनात्मक रूप से परेशान हो, तो उनके साथ बने रहे। उससे बात करे, उससे दोस्ती करने की कोशिश करें, अलग अलग मुद्दों पर चर्चा करें और अपनी कहानियाँ उसके साथ शेयर करे। इससे न केवल उसका मूड अच्छा होगा बल्कि उसके साथ आपका रिश्ता भी बेहतर होगा। इससे वह आपके बुरे समय में आपके लिए भी उपलब्ध रहेगी।
5. अगर वह आपको ताना मारती है या डांटती है तो परेशान न हो। उससे बात करें और चीजें साफ करें। यह जानबूझकर नहीं हो सकता है। आपकी कुछ बात उसे बुरी लगी हो जिसके वजह से यह हो रहा हो। थोड़ा वक्त दे, सब ठीक हो जाएगा।
View this post on Instagram
6. अपनी और अपनी ननद की सफलताओं को एकदूसरे से शेयर करें और साथ मिलकर जश्न मनाएं। अपनी ननद की सफलता पर उसे एहसास दिलाएं की आप भी उसकी खुशी में खुश है। साथ मिलकर खुशियां मनाएं। इससे उसके साथ आपका रिश्ता बेहतर होगा।
और पढ़े: Relationship Coach ने बताए 5 संकेत, जो दर्शाते है की आप और आपके पार्टनर है Power Couple!
7. अपनी ननद के साथ विश्वास बनाएं। भरोसे के मुद्दे कभी कभी रिश्ते को बर्बाद कर सकते है। उस पर भरोसा रखें और उसका भरोसा न तोड़ें। इससे आपके और आपकी ननद के बीच का रिश्ता लंबे समय तक मजबूत रहेगा।
रिलेशनशिप सोच जीविका शर्मा ने बताएं ये टिप्स ध्यान में रखें और अपने और अपने ननद के बीच का रिश्ता खुशहाल बनाएं।
Video Courtesy: Mirchi Plus