Koffee With Karan 8: अगर Kuch Kuch Hota Hai दोबारा बनी तो अंजलि टीना को देना चाहेगी जहर, Kajol ने किया खुलासा!

क्या चाहती है अंजलि!

Koffee With Karan 8: अगर Kuch Kuch Hota Hai दोबारा बनी तो अंजलि टीना को देना चाहेगी जहर, Kajol ने किया खुलासा!

कॉफी विद करण (Koffee With Karan 8) के नए सीजन का उत्साह दर्शकों के मन में दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। हर गुरूवार को रिलीज होने वाले नए एपिसोड की उत्सुकता लोगों में हमेशा बनाए रहती है। वही इस बार के एपिसोड में करण जौहर (Karan Johar) की बॉलीवुड की OG एक्ट्रेसेस काजोल (Kajol) और रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) दोनों साथ में इस शो में दिखाई दी, जहाँ दोनों ने मिलकर करण से खूब बातें की और उसका मजाक भी उड़ाया। जैसे की हम सभी को पता है, काजोल और रानी मुखर्जी ने साल 1998 में आई करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai) में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ काम किया था। इस फिल्म की लोकप्रियता इतनी है की, आज भी लोग उनके किरदारों को प्यार और दोस्ती की निशानी समझते है। वही कॉफी विद करण के नए एपिसोड में काजोल ने खुलासा किया की, उसे कुछ कुछ होता है की कुछ अलग ही कहानी पसंद आई है और करण ने इस ट्विस्ट के साथ फिरसे यह फिल्म बनानी चाहिए।

आपको बता दे की, करण जौहर का टॉक शो कॉफी विद करण 8 लोकप्रियता की ऊंचाइयां छू रहा है। जहाँ इस शो में हर हफ्ते नए नए बॉलीवुड सेलेब्स देखने मिल रहे है, वही दर्शकों और फैन्स को उनके बारे में कई मनोरंजक बातें भी पता चल रही है। वही इस हफ्ते करण जौहर की OG बॉलीवुड एक्ट्रेसेस काजोल और रानी मुखर्जी करण के साथ इस शो में कॉफी पिने पहुंची, जहाँ दोनों बहनो ने मिल कर होस्ट की टांग भी खींची। काजोल और रानी मुखर्जी इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकाराएं है, जो आज भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत रही है। कॉफी विद करण के नए एपिसोड में काजोल और रानी ने कॉमेडियन्स की मजेदार बातें सुनी, जहा पर सभी ने उनकी फिल्म कुछ कुछ होता है के बारे में बातें कर सभी को खूब हंसाया। आपको बता दे की, एक कॉमेडियन ने दिया सुझाव काजोल को इतना पसंद आया की उसने करण को इसपर अमल करने को कहा।

एक कॉमेडियन ने कुछ कुछ होता है के बारे में बात करते हुए कहा की, उसके हिसाब से फिल्म में अंजलि ने टीना को जहर देकर मार देना चाहिए था और राहुल के साथ शादी करके खतरनाक खुनी वाली हंसी देते हुए उसे दिखाना चाहिए था। उसी वक्त इस ट्विस्ट को काजोल ने सम्मति दिखते हुए करण से इस बारे में बात की। काजोल को ये ट्विस्ट इतना पसंद आया की, उसने करण जौहर को अंजलि ने टीना को जहर देने वाली एक नयी कुछ कुछ होता है बनाने के लिए कह दिया। आप काजोल के मन की बात तो समझ ही गए होंगे। इस फिल्म के बाद शाहरुख, रानी, काजोल ने दोस्ती और प्यार की सभी बातें बदल दी। ये फिल्म आज भी लोगों के दिलों में जवान है और 25 सालों बाद आज भी लोग अपने पसंदीदा किरदारों को देखना पसंद करते है।

और पढ़े: Koffee With Karan 8: 17 की उम्र में माँ का किरदार निभाया था Rani Mukerji ने, SRK 31 की उम्र में फिल्म में बने थे पिता!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण जौहर ने अगर कुछ कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai) दोबारा बनाई तो हमें इस फिल्म में कुछ अलग ट्विस्ट देखने जरूर मिलेगा। इसके साथ ही काजोल और रानी मुखर्जी से की मजेदार बातों के बारे में जानने के लिए कॉफी विद करण का नया एपिसोड जरूर देखें।

Koffee With Karan 8 Promo: “He Hit Me, Snatched Food”, Rani Mukerji Exposes Karan Johar, Kajol Stages A Walk Out!

First Published: November 30, 2023 11:39 AM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!