The Male Feminist: बॉलीवुड फिल्मों को बचपन में होने वाली छेड़छाड़ का कारन मानती थी सौम्या टंडन!
भारत जैसे देश में एक लड़की होना कई बार लड़किया या औरते ही शाप मानती है। लड़की होना और वह भी एक ऐसे शहर या गांव से जहाँ उन्हें हर बार बुरी नजर से देखना, गैरवर्तन या शारीरिक शोषण जैसी समस्याओं का हर रोज सामना करना पड़े उससे बुरा और क्या हो सकता है। ‘भाभी जी घर पर है’ शो से मशहूर हुई सबकी फेवरेट ‘अनिता भाभी’ यानी एक्ट्रेस सौम्या टंडन भी ऐसे ही भयानक परिस्थिति से गुजर चुकी है। सच में यकीन नहीं होता ना की इतनी बड़ी एक्ट्रेसेस को भी छेड़छाड़ या गैरवर्तन से गुजरना पड़ा है? लेकिन यह बात सच है!
View this post on Instagram
Hauterrfly के The Male Feminist में एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने सिद्धार्थ आलम्बयन के साथ अपने जिंदगी के बारे कई ऐसी बातें शेयर की जिसे जानने के बाद कोई भी चौंक जायेगा। आम लड़कियों की तरह ही बचपन से लेकर सौम्या ने कई बार छेड़छाड़ और गैरवर्तन का सामना किया है। अपने शहर और वहां के लोगों की मानसिकता के साथ ही इस परिस्थिति के लिए सौम्या बॉलीवुड की फिल्मों को भी दोषी मानती है। चलिए जान लेते है ऐसा क्या हुआ था जिस वजह से सौम्या बॉलीवुड के फिल्मों को ही दोषी मानने लगी!
और पढ़े: The Male Feminist: Saumya Tandon Recalls Being Eve Teased And Grievously Hurt Growing Up In Ujjain
View this post on Instagram
उज्जैन जैसे छोटे शहर में पली-बढ़ी सौम्या का घरेलु माहौल काफी अच्छा रहा था। बेहद प्यार करने वाले और फूलों की तरह सँभालने वाले माँ-पिता, प्यारी बहन के साथ सौम्या का बचपन काफी अच्छा गुजरा। लेकिन एक बात थी जो उसे हमेशा परेशान करती थी, वह है छेड़छाड़। सौम्या ने सिद्धार्थ के साथ कई ऐसे किस्से शेयर किये जिन्हे सुनकर आपको भी गुस्सा आ जाये।
View this post on Instagram
सौम्या जब छोटी थी तब साइकल पर स्कूल जाया करती थी। ऐसे में कई लड़के बाइक पर आकर उन्हें छेड़ने के लिए कट मारकर जाया करते थे, जिस वजह से एक बार तो वह साइकल से निचे गिर गयी थी और उसे गहरी चोटें भी आयी थी। ऐसी ही और एक घटना में सौम्या को फिर से डरा कर रख दिया। घर वापिस आते वक़्त हॉस्टल के लड़को का झुंड सौम्या की तस्वीरें खींचने के लिए खड़े हो जाते थे। सौम्या को इस बात से बहुत डर लगता था।
View this post on Instagram
एक बार घर आते वक़्त रात के समय मोटरसाइकल पर पीछा करने वाले एक लड़के ने तो सौम्या के सामने बाइक रुका दी और उसपर सिंदूर मल दिया। इस बात से सौम्या के मन में एक तरह का भय बैठ गया था जों अबतक उसके मन में है। इस घटनाओं से लड़किया अकेली कही जा नहीं सकती, उसके साथ कोई ना कोई रहना चाहिए, अँधेरा होने से पहले घर वापिस आना है यह सब बातें सौम्या के दिमाग में बैठ गयी।
और पढ़े: TMF: “Desh Ne Mujhe Colour De Diya,” Saumya Tandon On Why She Couldn’t Crack International Auditions
View this post on Instagram
सौम्या कहती है की, लड़के फॉलो बहुत करते है। सौम्या को लगता है की बॉलीवुड की फिल्मों में यही दिखाया जाता है। लड़की के पीछे पड़ना, उसके लिए गाना गाना, उसके माथे पर सिंदूर फेंकना यह सब बातें फिल्मों में ही सिखाई जाती है, जिस वजह से सोसायटी पर इसका असर होता है और लड़कियों को भुगतना पड़ता है।
The Male Feminist के 17 वे एपिसोड में सौम्या ने सिद्धार्थ से और भी कई विषयों के बारे में बातें की। जानने के लिए जरूर देखे The Male Feminist का 17 वा एपिसोड!
The Male Feminist: Saumya Tandon Recalls Being Eve Teased And Grievously Hurt Growing Up In Ujjain
- bhabi ji ghar par hai
- The Male Feminist
- ujjain
- soumya tandon
- The Male Feminist Episode 17
Tejal Limaje