TMF: सड़क पर घूरने वाले लोगों से घबरा गई थी पत्रलेखा पॉल, पति राजकुमार राव ने ऐसे बढ़ाई हिम्मत!

पति का साथ पा कर हो गयी निर्भय!
TMF: सड़क पर घूरने वाले लोगों से घबरा गई थी पत्रलेखा पॉल, पति राजकुमार राव ने ऐसे बढ़ाई हिम्मत!

आज के समय में जहां महिलाएं सफलता के नए आयाम गढ़ रही हैं वहीं दूसरी ओर कई महिलाएं जघन्य हिंसा और अपराध का भी शिकार हो रही हैं। भारत में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के किस्से भी आज के समय में आम हो गए हैं। कभी ऑफिस से लौटते वक्त, स्कूल से आते वक्त या घर के बाहर कहीं भी महिलाओं के साथ छेड़खानी जैसी घटनाओं की खबरें सुर्खियों में नजर आती रहती हैं। चाहे वह महिला पत्रकार हो, महिला पुलिस, राजनेता या यहां तक कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ही क्यों न हो। इस समाज में रहने वाले कुछ निकम्मे लोग अपने गलत कामों से बाज नहीं आते। वहीं एक्ट्रेस पत्रलेखा पॉल भी इस छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। हाल ही में Hauterrfly के The Male Feminist के नए एपिसोड में मेहमान बन पहुंची पत्रलेखा पॉल ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर खुलकर बात की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

‘सिटी लाइट्स’, ‘बदनाम गली’ और ‘लव गेम्स’ जैसी फिल्मों में जलवा बिखेर चुकीं पत्रलेखा पॉल आखिरी बार वेब सीरीज ‘आर या पार’ में नजर आई थीं। मेघालय के शिलॉन्ग में जन्मी पत्रलेखा अपने फिल्मों के साथ-साथ एक्टर राजकुमार राव के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। वहीं इस बीच Hauterrfly के The Male Feminist के नए एपिसोड में मेहमान बन पहुंची पत्रलेखा पॉल ने होस्ट सिद्धार्थ अलम्बयन के साथ कई बातों पर चर्चा की, साथ ही उन्होंने अपने साथ हुए छेड़छाड़ के मुद्दे पर भी खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया की कैसे रास्ते चलते उनके साथ छेड़छाड़ की वारदात हुई और उस वक़्त वो काफी घबरा गई थीं। इसके बाद वो सीधे अपने घर ही गई।

और पढ़े: ‘The Male Feminist’: Patralekha Paul Reveals Qualities That Make Rajkumar Rao An Ideal Partner

The Male Feminist के नए एपिसोड के होस्ट सिद्धार्थ अलम्बयन से बात करते हुए पत्रलेखा पॉल ने कहा कि वह सड़क से गुजर रही थीं, जहा पर लोग उन्हें घर घर कर देख रहे थे। तभी वो उन्हें घूर रहे लोगों से घबरा गई। जल्दी से घर पहुंचते ही पत्रलेखा ने अपने पति राजकुमार राव को बताया कि वह बहुत अनकम्फर्टेबल महसूस कर रही थीं। यह सुनने के बाद राजकुमार राव एक्ट्रेस को समझाते हैं कि इसमें चिंता करने की क्या बात है, जो घूर रहा है उसे जवाब दो और कहो कि क्या देख रहा है या क्या कर रहा है। राजकुमार राव कि इन बातों से एक्ट्रेस को काफी हिम्मत मिली और फिर एक्ट्रेस ने वही किया जो राजकुमार ने उनसे समझाया था। एक्ट्रेस का कहना है कि, राजकुमार राव की बातों ने उन्हें काफी स्ट्रॉन्ग बना दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि अब वह जब भी कहीं घूमने जाती हैं या कहीं बाहर जाती हैं तो लोग उन्हें देखते हैं तो एक्ट्रेस उन्हें टोक देती हैं।

आपको बता दें, राजकुमार राव और पत्रलेखा पॉल करीब दस साल से एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 में शादी के बंधन में बंधे। टीवी एड्स से अपने करियर की शुरुआत करने वाली पत्रलेखा को अपनी पहली फिल्म ‘सिटी लाइट्स’ में अपनी मुकम्मल मोहब्बत मिली। पत्रलेखा की राजकुमार राव से मुलाकात उनकी पहली फिल्म ‘सिटी लाइट्स’ के सेट पर हुई थी। दोनों ने इस फिल्म में साथ काम किया और फिर दोनों तबसे एक साथ हैं। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस पत्रलेखा पॉल ‘बोस: डेड ऑर अलाइव’, शॉर्ट फिल्म ‘चीयर्स’, ‘बदनाम गली’, ‘फॉरबिडन लव’ और ‘मैं हीरो बोल रहा हूं’ जैसी फिल्मों में नजर आईं।

और पढ़े: Rajkummar Rao And Patralekhaa Post Adorable Wedding Video. We Love How She Applied Sindoor To His Forehead Too!

गौरतलब है कि आज हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा एक अहम मुद्दा है। महिला पत्रकारों, महिला पुलिस, महिला राजनेताओं या बॉलीवुड एक्ट्रेसेस सभी को अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा और एक्ट्रेस पत्रलेखा पॉल की तरह अपने डर से लड़ना होगा। साथ ही जो व्यक्ति आपको परेशान कर रहा है, उससे आमने-सामने बैठकर पूछना होगा कि आखिर परेशानी क्या है? तभी जाकर देश में बदलाव आएगा।

‘The Male Feminist’: Patralekha Was Amazed When Directors Raj And DK Did THIS For Her On Gulkanda Tales

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!