TMF: दिव्यांका त्रिपाठी के कास्टिंग काउच को मना करने पर उससे इस भाषा में हुई थी बात!
घर जाने कह दिया था दिव्यांका को!

टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ दमदार एक्टिंग से भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ में नजर आने के बाद दिव्यांका ने काफी स्टारडम हासिल किया है। मध्य प्रदेश के भोपाल में जन्मी दिव्यांका त्रिपाठी अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बलबूते आज टीवी जगत में अपना एक शानदार मुकाम हासिल किया है। दिव्यांका आज के समय में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। एक्ट्रेस के फैंस भी उन्हें खूब प्यार देते हैं। हालांकि एक्ट्रेस को इतनी फेम, पॉपुलैरिटी और प्यार यूं ही नहीं मिला है। दिव्यांका त्रिपाठी अपने करियर के शुरुआत में कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने Hauterrfly के The Male Feminist के नए एपिसोड में इस बारे में बताया कि कैसे कास्टिंग के बहाने उन्हें बैग पैक कर तुरंत प्रोड्यूसर्स के साथ जाने और उनके साथ समय बिताने कहा गया था।
View this post on Instagram
दिव्यांका त्रिपाठी टीवी जगत की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दिव्यांका ने ये है मोहब्बतें, ये है चाहतें, बनू मैं तेरी दुल्हन, इंतजार, तेरी मेरी लव स्टोरीज, मिसेज एंड मिस्टर शर्मा इलाहाबाद वाले जैसे कई शो में काम किया है। इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली दिव्यांका के पिता फार्मासिस्ट हैं और मां एक हाउस वाइफ हैं। एक सामान्य परिवार में पली-बढ़ी दिव्यांका त्रिपाठी के भी हर उस लड़की की तरह बड़े सपने थे जो खुद को एक बड़ी एक्ट्रेस के रूप में देखना चाहती हैं। ऐसे में करियर की शुरुआत में भले ही एक्ट्रेस ने हिट शो में काम कर के की हो, लेकिन वो कास्टिंग काउच का शिकार होने से बच नहीं पाईं। इस बारे में दिव्यांका त्रिपाठी ने Hauterrfly के The Male Feminist के नए एपिसोड में खुलकर बात की और बताया कि कैसे उन्हें धोखे से फिल्म के ऑफर के बहाने अमेरिका ले जाने की बात कही गई। हालांकि एक्ट्रेस ने होशियारी से काम लिया और जाने से इनकार कर दिया था।
और पढ़े: TMF: Divyanka Tripathi Questions Why Female Politicians Need To Dress Certain Way To Be Taken Seriously
The Male Feminist के नए एपिसोड के होस्ट सिद्धार्थ अलम्बयन ने दिव्यांका त्रिपाठी से पूछा कि कास्टिंग के दौरान किसी डायरेक्टर ने आपसे गलत सवाल पूछे? जिसका जवाब देते हुए दिव्यांका त्रिपाठी कहती हैं कि, हां, ऐसे लोगों का तरीका काफी अलग होता है। एक्ट्रेस आगे बताती हैं कि, बात यहां से शुरू होती है कि उन्हें एक फिल्म या दो-तीन फिल्मों का ऑफर आता है और उस दौरान उन्हें इमरजेंसी में बुलाया जाता है, फिर उन्हें इंतजार भी कराया जाता है। इसके बाद जब उनकी डायरेक्टर के साथ मीटिंग होती है तो उन्हें कहा जाता है कि आप सेलेक्ट हो गए हैं। इस दौरान दिव्यांका बताती हैं कि, इस इमरजेंसी मीटिंग में कोई खास बातचीत नहीं होती है, लेकिन फिर भी उनका सिलेक्शन हो जाता है। एक्ट्रेस कहती है, वो फिल्म का नाम, इसकी स्क्रिप्ट के बारे में भी पूछती हैं लेकिन कोई जवाब नहीं मिलता।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने आगे खुलासा किया कि, प्रोड्यूसर के असिस्टेंट उन्हें कहते है की, बैग पैक करके उनके साथ जाना होगा और समय बिताना होगा। आगे एक्ट्रेस बताती हैं कि, जब वो उनसे पूछती हैं कि फिल्म की शूटिंग परसों से शुरू हो रही है तो वो कहते हैं कि नहीं, आप वहां जाकर पहले जान-पहचान कर लें। हालांकि एक्ट्रेस अमेरिका जाने से मना कर देती है। इस बारे में एक्ट्रेस आगे कहती हैं जब उन्होंने उस प्रोड्यूसर और उसके असिस्टेंस को कहा कि उन्हें इन चीजों में कोई दिलचस्पी नहीं है तो उन्होंने कहा कि अपना बैग पैक करो और घर Sजाओ…आपका इस इंडस्ट्री में कुछ होगा ही नहीं। ये बताते हुए दिव्यांका त्रिपाठी मुस्कुराती है और कहती है ये बात वो इसलिए शेयर कर रही हैं, क्योंकि इंडस्ट्री में एंट्री करने वाले लड़के-लड़कियां सतर्क हो जाएं।
View this post on Instagram
और पढ़े: ‘The Male Feminist’ Ep 9: Divyanka Tripathi Asks Why Only Men Are Allowed To Be Angry, And Women Are Supposed To Be Docile?
बता दें, शक्ति कपूर, रणवीर कपूर, कंगना रनौत, ममता कुलकर्णी, पायल रस्तोगी, रवि किशन और सोनू निगम जैसे स्टार्स भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं। वहीं The Male Feminist के नए एपिसोड में दिव्यांका त्रिपाठी ने कई और विषयों से जुड़ी बातों का जिक्र किया हैं, साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़ी भी कई बातों का खुलासा भी किया। दिव्यांका और सिद्धार्थ की बातें जानने के लिए आप Hauterrfly के The Male Feminist के इस एपिसोड को जरूर देखें।
TMF: Elli AvRam On Casting Couch: They Have Disgusting Hand Gestures
First Published: April 10, 2023 7:59 PM