‘TMF’: PCOD और PCOS की समस्या से जूझ रही थी आयशा अहमद, किया यह बड़ा खुलासा!

हिम्मत की देनी पड़ेगी दाद!
‘TMF’: PCOD और PCOS की समस्या से जूझ रही थी आयशा अहमद, किया यह बड़ा खुलासा!

खान-पान में लापरवाही और खराब लाइफस्टाइल की वजह से अक्सर महिलाओं को PCOS (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) और PCOD (पॉलीसिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर) जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह उन महिलाओं में होता है जिनके हार्मोन बैलेंस से बाहर हो जाते है। इससे महिलाओं को पीरियड्स में दिक्कत के साथ-साथ प्रेग्नेंसी में भी मुश्किलें होती है। आमतौर पर महिलाएं इस PCOS और PCOD को लेकर खुलकर बात करने में कतराती हैं। लेकिन एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर आयशा अहमद इस मसले पर खुलकर बात करना पसंद करती हैं। Hauterrfly के ‘The Male Feminist‘ के हालिया एपिसोड में मेहमान के तौर पर नजर आई आयशा अहमद ने बिना किसी झिझक के PCOS और PCOD को लेकर अपनी राय खुलकर पेश की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aisha Ahmed ? (@aisharahmed)

‘तुम बिन 2’, ‘एडल्टिंग’, ‘क्लीन’ और ‘3 स्टोरेज’ जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुकीं आयशा अहमद आज डिजिटल दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कई वेब सीरीज में अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। मुंबई में जन्मी आयशा टीवी एक्ट्रेस रुखसार और अशद अहमद की बेटी हैं। हालाकिं जब आयशा छोटी थीं, तब उनके माता-पिता का एक-दूसरे से तलाक हो गया था। बाद में रुखसार ने डॉयरेक्टर फारूक कबीर से निकाह कर लिया।

और पढ़े: ‘TMF’: आयशा अहमद ने अपने प्रेग्नेंसी स्केयर के बारे में किया खुलासा, ऐसे की डर पर मात!

अपनी मां की तरह ही आयशा भी बिलकुल बेबाक और बिंदास हैं। Hauterrfly के ‘The Male Feminist‘ के हालिया एपिसोड में सिद्धार्थ से बात करते हुए आयशा ने PCOS (पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम ) और PCOD (पॉलीसिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर) की समस्या पर खुलकर बात की। गौरतलब है कि महिलाएं ऑनस्क्रीन इस बारे में बात करने से बचती हैं लेकिन आयशा ने ऐसा नहीं किया।

PCOS और PCOD को लेकर जब सिद्धार्थ ने आयशा को खुलकर बात करते हुए देखा तो उसे और भी अच्छा लगा। सिद्धार्थ ने आयशा को कहा की, इस विषय पर आप खुलकर बात करती हैं ऐसे में जितना हो सके लोगों को भी इस बारें में बात करना चाहिए। इसपर आयशा ने सिद्धार्थ को यह भी बताया की वह भी PCOS और PCOD की समस्या से जूझ रही थी। उनके गायनोकोलॉजिस्ट ने उनकी काफी मदद की। उन्हें चेकअप करने और एंडोमेट्रियोसिस की शुरुआती जांच के बारे में बताया था। तब उन्हें एंडोमेट्रियोसिस चेकअप के बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी। आयशा का मानना है कि पुरुषों के बारें में अकसर सभी चीजे सबको पता होती है। लोग पुरुषों की सभी समस्याओं के बारे में खुलकर बात करते है। कभी ऐड के जरिए तो कभी किसी वेब सीरीज के जरिए लोग यह जानकारी देते रहते है। लेकिन ऐसा महिलाओं की समस्याओं के बारे में नहीं होता। PCOS और PCOD को लेकर आयशा का मानना है कि ऐसे हालातों में महिलाओं को खुलकर बात करना चाहिए।

और पढ़े: TMF: THIS Is How Aisha Ahmed Got Her Mom Allow Her To Go For Night Outs!

आपको बता दें, आज के समय में महिलाओं में PCOS और PCOD की समस्या आम हो गई है। PCOD में हार्मोनल डिस्बैलेंस होने के कारण ओवरी में छोटी-छोटी गांठ या कई सिस्ट बन जाते। जिसके कारण पीरियड्स और प्रेग्नेंसी में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं PCOS (पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) में महिलाओं के होने वाले पीरियड्स में इसके लक्षण नजर आते हैं। PCOS से जूझ रही महिलाओं के लिए पीरियड्स बेहद मुश्किल हो जाते है, कई बार आना बंद हो जाते हैं, कई बार हैवी ब्लीडिंग की समस्या भी हो जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aisha Ahmed ? (@aisharahmed)

PCOS और PCOD जैसी कठिन स्थिति में समाज का पल्लू ओढ़े कई महिलाएं इस बारें में बात करने से झिझकती हैं। लेकिन आज कल के मॉडर्न ज़माने में हर महिला को अपनी सोच में परिवर्तन लाने की जरूरत है। आयशा अहमद ने जैसे PCOS और PCOD की समस्या पर खुलकर बात की, अपने विचार बताये, अपनी समस्या का इलाज कैसे किया यह बताया उसी तरह हर महिला को PCOS और PCOD जैसी समस्या पर खुलकर बात करने की जरूरत है। इस समस्या के लिए किसी डॉक्टर या गायनेकोलॉजिस्ट के पास जाना कोई शर्मिंदगी की बात नहीं है।

आयशा अहमद के इन विचारों की हमें दाद देनी चाहिए। इस विषय में और जानने के लिए The Male Feminist का एपिसोड 19 जरूर देखे!

Minus One S2 Review: Aisha Ahmed, Ayush Mehra Power A Nuanced Portrayal Of Toxic Love

 

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!