शाहरुख खान की हॉलीवुड ना जाने के कमेंट पर बोल पड़ी प्रियंका चोपड़ा, कहा ‘कम्फर्टेबल है बोरिंग’!

प्रियंका का जवाब है लाजवाब!
शाहरुख खान की हॉलीवुड ना जाने के कमेंट पर बोल पड़ी प्रियंका चोपड़ा, कहा ‘कम्फर्टेबल है बोरिंग’!

ग्लोबल आइकॉन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अच्छी-खासी पहचान बनाने के बाद हॉलीवुड की दुनिया की ओर रुख कर चुकी हैं और अपने शानदार एक्टिंग से नए आयाम गढ़ रही हैं। एक्ट्रेस ने हॉलीवुड इंडस्ट्री में कई तरह की मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं, जिसके बाद उन्हें वहां भी एक बेहतरीन पहचान मिली है। वहीं इन दिनों प्रियंका अपनी अपकमिंग साइंस-फाई सीरीज ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान एक्ट्रेस हॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने और बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के हॉलीवुड न जाने के बयान पर भी अपनी राय पेश करती नजर आईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों रूसो ब्रदर्स की अपकमिंग सीरीज ‘सिटाडेल’ का प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में रिलीज हुए इसके ट्रेलर को फैंस का जबदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं सीरीज ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा से शाहरुख खान के हॉलीवुड में ना जाने को लेकर सवाल किया गया। ऑनलाइन पोर्टल के एक रिपोर्टर ने प्रियंका से कहा कि, “शाहरुख खान कहते हैं कि वो हॉलीवुड नहीं जाना चाहते हैं। उनका कहना हैं कि, मैं हॉलीवुड क्यों जाऊं? मैं यहां (बॉलीवुड) कम्फर्टेबल हूं।” इस बात का जवाब देते एक्ट्रेस ने बताया कि कम्फर्टेबल होना उनके लिए बोरिंग है। वो घमंडी नहीं है बल्कि खुद पर उन्हें भरोसा है।

और पढ़े: Priyanka Chopra Reveals Citadel Was The First Time She Got Equal Pay In Her 22 Years Long Career!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

एक्ट्रेस आगे कहती है कि, उन्हें पता हैं कि जब वह सेट पर जाती हैं तो क्या करती हैं। उन्हें किसी वैलिडेशन की जरूरत नहीं है। वो ऑडिशन देने को तैयार है, काम करने को तैयार है। आगे एक्ट्रेस कहती है कि, जब वो दूसरे देश जाती हैं तो अपनी सफलता का बोझ वहां नहीं ले जाती हैं। उनका ईगो उनके काम से बड़ा नहीं है। आगे प्रियंका कहती हैं कि, वो बहुत प्रोफेशनल हैं। अगर उनके आसपास के लोगों से पूछा जाए तो एक्ट्रेस अपने प्रोफेशनलिज्म के लिए जानी जाती हैं। इस बात पर प्रियंका को गर्व है। इस बात का सारा श्रेय ‘सिटाडेल’ एक्ट्रेस अपने पिता को देती हैं और कहती हैं कि उनके पिता आर्मी में थे और उन्होंने उन्हें अनुशासन की अहमियत बताई है। एक्ट्रेस कहती है की उनके पिता ने उनसे कहा था की, “जो आदर्श तुम्हे मिले हैं, उन्हें कभी हल्के में मत लेना”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

आपको बता दें, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘बर्फी’, ‘क्रिश’, ‘दोस्ताना’, ‘ऐतराज’ और ‘फैशन’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी है। वहीं करीब आठ साल पहले एक्ट्रेस ने हॉलीवुड जगत की ओर रुख किया था। साल 2015 में सीरीज ‘क्वांटिको’ में नजर आई थीं। इसके बाद साल 2017 में ड्वेन जॉनसन के साथ ‘बेवॉच’ सीरीज में काम किया। इस सीरीज के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड जगत में कई भूमिकाएं निभाईं। वहीं दिसंबर 2018 में एक्ट्रेस ने अपने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की और वहीं शिफ्ट हो गईं। हालांकि विदेश जाने के बाद प्रियंका अपने देश को नहीं भूली हैं। प्रियंका विदेश में रहते हुए भी भारत के सभी त्योहारों को मजेदार तरीके से मनाती हैं।

और पढ़े: Priyanka Chopra, Karan Johar And More Celebs Thrilled For RRR’s Naatu Naatu Win At The Oscars!

गौरतलब है कि, प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड जगत में कई हिट फिल्मों में काम किया है। भले ही एक्ट्रेस हॉलीवुड फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, लेकिन बॉलीवुड के लिए उनका प्यार कम नहीं हुआ है। हॉलीवुड जाने के बाद भी एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्मों में काम करती नजर आती हैं और अपने वतन आना भी नहीं भूलती हैं।

A Stunning Priyanka Chopra Shows Her Fashion Ka Jalwa At South Asian Excellence At The Oscars

 

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!