Bigg Boss की प्रियंका चाहर चौधरी ने चुराए कपडे, डिजाइनर इशिता गुप्ता ने लगाए गंभीर आरोप!

एक्ट्रेस की बढ़ी मुश्किलें!
Bigg Boss की प्रियंका चाहर चौधरी ने चुराए कपडे, डिजाइनर इशिता गुप्ता ने लगाए गंभीर आरोप!

टीवी का चर्चित शो Bigg Boss 16 में अपनी दमदार पर्सनालिटी और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली प्रियंका चाहर चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। Bigg Boss के घर में एक्ट्रेस के हर अंदाज को उनके फैन्स ने खूब सराहा है। यहां तक की शो में उन्हें सच्चाई की मूरत भी कहा गया था। कुछ भी हो शो में प्रियंका ने अपनी बुलंद आवाज से भी सभी का मुंह बंद किया था। वहीं अपनी दबंगई और स्टाइलिश अवतार से लाइमलाइट में दिखने वाली प्रियंका चाहर चौधरी इस बीच मुसीबत में फंस गई हैं। डिजाइनर इशिता गुप्ता ने एक्ट्रेस को कपड़ा चोर कहा है और कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।


डिजाइनर इशिता गुप्ता ने प्रियंका चाहर को कहा चोर

इंडस्ट्री की जानी-मानी डिजाइनर इशिता गुप्ता ने एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत भी दर्ज करने की बात कही है, साथ ही उन्होंने अपने ट्वविटर हैंडल से कई ट्ववीट भी किए हैं। इशिता ने दावा किया है कि, प्रियंका ने उनके ब्रैंड के कपड़े और डिजाइन चोरी किए हैं। इशिता गुप्ता ने प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर एक नहीं बल्कि धड़ाके से कई ट्वीट किए हैं। डिजाइनर ने अपने ट्वीट के जरिए बताया कि एक्ट्रेस की पीआर टीम साइकोटिक है। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे छेड़छाड़ भी की गई है। इसके साथ ही 30 हजार पाउंड्स यानी इंडियन करंसी में करीब 31 लाख रुपये की कीमत के इशिता के डिजाइनर कपड़ें एक्ट्रेस ने चुराए हैं। इतना ही नहीं डिजाइनर इशिता गुप्ता ने कुछ स्क्रीन शॉट्स भी शेयर किए हैं। डिजाइनर के ये ट्वीट खूब वायरल हो रहे हैं।

डिजाइनर इशिता गुप्ता ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि, अगर मांगती तो वो अपने आप दे देती। बिना पूछे चोरी कर लिया। ऐसा करना सही नहीं है। इससे आप खुद लड़ें और अपनी लड़ाई पर PR करें। इशिता ने आगे लिखा कि, उन्हें ऐसे मूर्ख लोगों के साथ जुड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

और पढ़े: बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी के यह एथनिक लुक्स देख उड़ जायेंगे होश!

https://twitter.com/ishitarehagupta/status/1649433975272755209

इसके अलावा इशिता ने प्रियंका को लेकर दूसरे ट्ववीट में लिखा कि, प्रियंका ने कपड़े चुराए तो हैं लेकिन ये उसके और डिजाइनर के बीच है। इशिता ने ये भी लिखा कि ब्लॉक करने के बाद भी अगर वो उन्हें कॉपी या स्टॉक करती है तो ये उनकी प्रॉब्लम है। बता दें, डिजाइनर इशिता गुप्ता ने प्रियंका चाहर पर कई और आरोप लगाते हुए मुंबई पुलिस को भी टैग करते हुए ट्वीट किया है। मुंबई पुलिस को ट्वीट करते हुए इशिता ने लिखा कि, वो अभी UK में है जब वो भारत आएंगी तो इससे आगे बढ़ाना चाहेंगी क्योंकि प्रियंका और उनकी पीआर टीम उन्हें रोजाना सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रही है और इससे उन्हें परेशानी हो रही है। बता दें, डिजाइनर इशिता गुप्ता के इन ट्ववीट्स पर अभी तक प्रियंका चाहर चौधरी की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

https://twitter.com/ishitarehagupta/status/1649423221739905026

https://twitter.com/ishitarehagupta/status/1649423888059605002

प्रियंका चाहर चौधरी के काम की बात करें तो उन्हें सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो Bigg Boss के 16वें सीजन में देखा गया था। इसके अलावा कलर चैनल के सीरियल उदारियां से भी एक्ट्रेस ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ सकती हैं।

और पढ़े: Who Is Mc Stan, The Shana Bann Rapper Who Won Bigg Boss Season 16, Defeating Shiv Thakare?

गौरतलब है कि, प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। सीरियल उदारियां में अंकित गुप्ता के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इस बीच, यह देखना दिलचस्प होगा कि एक्ट्रेस पर लगे इस आरोप पर वह कैसी प्रतिक्रिया देती हैं।

‘Bigg Boss 16’ Is Punishing Contestants For Good Behaviour. How Far Will They Go For The Sake Of Controversy?

 

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!