परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने दी बधाई, ट्वीट हुआ वायरल!

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी लाइमलाइट में नजर आ रही हैं। दोनों को हाल ही में एक साथ डिनर और लंच पर साथ देखा गया था। जिसका वीडियो सामने आने के बाद परिणीति और राघव की डेटिंग की खबरें तेज हो गईं। इसके बाद एक्ट्रेस को रविवार की शाम मुंबई में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर जाते हुए भी स्पॉट किया गया। वहीं इन सबके बीच आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने परिणीति और राघव के रिलेशनशिप को लेकर एक ट्वीट किया है जो काफी वायरल हो गया है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के डिनर मीट-अप का वीडियो सामने आने के बाद सभी की निगाहें इनके रिश्ते की खबरों पर टिकी हुई हैं। दोनों की शादी और रोका की खबरों के बीच आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के लेटेस्ट ट्वीट ने हलचल मचा दी है।

और पढ़े: परिणीति चोपड़ा संग डेटिंग की खबरों पर बोले राघव चड्ढा, कहा ‘उनकी नहीं राजनीति की बात करें’!

दरअसल, मंगलवार को संजीव अरोड़ा परिणीति और राघव की एक कोलाज तस्वीर शेयर करते हुए दोनों के रिलेशनशिप पर फाइनल मुहर लगाते नजर आए। आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल से मुबारकबाद। आगे संजीव अरोड़ा लिखते हैं कि, भगवान करें दोनों का साथ और प्यार यूं ही बना रहे। आम आदमी पार्टी नेता ने अपने ट्वीट में परिणीति और राघव को टैग भी किया है।

संजीव अरोड़ा के इस ट्वीट ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की खबर को एक नई हवा दे दी है। AAP सांसद द्वारा किए गए इस ट्वीट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया पेश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘ये कब अनाउंस हुआ’, दूसरे ने लिखा, ‘शादी करने के लिए राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को बधाई। भगवान आप पर कृपा करे!’, तीसरे ने लिखा, ‘बधाई हो’। ऐसे ही कुछ यूजर्स हैरान हो रहे हैं और कुछ बधाइयां देते नजर आ रहे हैं।

हाल ही में राघव चड्ढा से उनके और परिणीति चोपड़ा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि उनसे सिर्फ राजनीति से जुड़े सवाल पूछे जाने चाहिए न कि परिणीति के बारे में। हालांकि ये बात राघव मुस्कुराते हुए कहते नजर आए थे।

परिणीति चोपड़ा के काम की बात करें तो उनके आखिरी बार फिल्म ‘ऊंचाई’ में देखा गया था। इस फिल्म में परिणीति के साथ अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता और अनुपम खेर जैसे बड़े स्टार्स नजर आए थे। अब जल्द ही एक्ट्रेस इम्तियाज अली की फिल्म ‘चमकीला’ में दिखाई देंगी। वहीं राघव चड्ढा के काम की बात करें तो फिलहाल वो आम आदमी पार्टी के नेता होने के साथ पंजाब के राज्यसभा सांसद भी हैं।

और पढ़े: Parineeti Chopra, Sara Ali Khan And More Stars To Help You Style Red On Day 7 Of Chaitra Navratri

रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रोका जल्द हो सकता है। दावा ये भी हैं कि दोनों के परिवारों के बीच शादी को लेकर चर्चा हो गई है। हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है, इस बारें में परिणीति और राघव के रिएक्शन का इंतजार हर कोई कर रहा है।