राघव चड्ढा संग शादी के सवाल पर शरमाई परिणीति चोपड़ा, एक्ट्रेस का आया ऐसा रिएक्शन!

शरमा कर परिणीति के गाल हुए लाल!

राघव चड्ढा संग शादी के सवाल पर शरमाई परिणीति चोपड़ा, एक्ट्रेस का आया ऐसा रिएक्शन!

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को हाल ही में मुंबई में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता व सांसद राघव चड्ढा के साथ पब्लिकली स्पॉट किया गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद परिणीति और राघव लगातार अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। पैपराजी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में दोनों एक साथ एक रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए नजर आते हैं। ऐसी अफवाहें हैं कि बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जल्द ही राजनेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। शादी की जोरदार चर्चा के बीच, अपने और राघव चड्ढा के रिश्ते को लेकर परिणीति चोपड़ा का रिएक्शन सामने आया है।

शादी और डेटिंग की खबरों के बीच सभी की निगाहें राघव और परिणीति के फाइनल रिएक्शन पर टिकी हैं। वहीं इस बीच बीती रात एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया। हालांकि परिणीति ने बड़े ही स्मार्ट तरीके से सवाल को नजरअंदाज करके चली जाती है। लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान ने इस सवाल का जवाब दे दिया। परिणीति का यह वीडियो ताहिर जासूस नाम के शख्स ने शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस की चेहरे की स्माइल और आंखों की चमक देखी जा सकती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)

परिणीति चोपड़ा के लुक की बात करें तो वो हमेशा की तरह अपने एयरपोर्ट लुक में स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने व्हाइट हाईनेक टॉप के साथ ब्लैक कलर का कोट और पैंट कैरी किया हुआ था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का गॉगल पहना था।

और पढ़े: From Chikankari To Colour Play, Parineeti Chopra’s Shuddh Desi Romance With Etthnicwear

बता दें, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से पहले आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद राघव चड्ढा ने भी अपनी शादी के सवाल पर चुप्पी तोड़ते नजर आए थे। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें देखा गया कि जब एक पत्रकार उनकी और परिणीति की शादी के बारे में सवाल करते है तो राघव मुस्कुराते हुए कहते हैं कि उनसे सिर्फ राजनीति से जुड़े सवाल पूछे जाने चाहिए न कि परिणीति से जुड़े। हालांकि इस बात के बाद राघव चड्ढा मुस्कुराते हुए भी नजर आते हैं। परिणीति और राघव के इस रिएक्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच कुछ तो है। हालांकि, परिणीति और राघव के चाहने वालों और फैंस को दोनों के फाइनल रिएक्शन का बेसब्री से इंतजार हैं।

एक AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को रिश्ते की बधाई देते हुए एक ट्वीट किया था, जो काफी वायरल हुआ था। इस ट्वीट के कारन दोनों का रिश्ता पक्का होने की खबरें चारो ओर फ़ैल गयी।

परिणीति चोपड़ा के काम की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2011 में आई फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद एक्ट्रेस ‘इश्कजादे, ‘नमस्ते इंग्लैंड’, ‘हंसी तो फंसी’, ‘जबरिया जोड़ी’, ‘गोलमाल अगेन’ और ‘केसरी’ जैसी तमाम फिल्मों में नजर आई। आखरी बार परिणीति को सूरज बड़जात्या की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘ऊंचाई’ में देखा गया था। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के अलावा बोमन ईरानी, अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता और अनुपम खेर जैसे बड़े स्टार्स नजर आये थे। वहीं अब एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘चमकिला’ में नजर आने वाली हैं। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित ‘चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ परिणीति चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

और पढ़े: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने दी बधाई, ट्वीट हुआ वायरल!

जानकारी के अनुसार, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर चर्चा भी होने की खबरें हैं। अब सभी को इंतजार है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कब खुलकर शादी की बात करेंगे। हालांकि अभी तक इन ख़बरों पर दोनों ने कोई कमेंट नहीं किया है।

Parineeti Chopra Is Suited Booted For Downing Street To Get Her Outstanding Achiever Award

First Published: March 29, 2023 10:46 AM

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!