श्रद्धा कपूर के गाने ‘शो मी द ठुमका’ पर कमर मटकती दिखी भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, वायरल हुआ ये वीडियो!

मोनालिसा ने दिखाया ठुमका!
श्रद्धा कपूर के गाने ‘शो मी द ठुमका’ पर कमर मटकती दिखी भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, वायरल हुआ ये वीडियो!

श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। लव रंजन द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म को ऑडिशंस का खूब प्यार मिला रहा है। इस फिल्म के गानें भी लोगों के बीच खूब धमाल मचा रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स लगातार श्रद्धा और रणबीर के फिल्म के गाने ‘शो मी द ठुमका’ पर मस्ती भरे डांस वीडियो और रील बना रहे हैं। वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा भी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के गाने ‘शो मी द ठुमका’ की फैन हो गई हैं। एक्ट्रेस ने इस गाने पर जमकर ठुमका लगाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा ने शेयर किया वीडियो

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के गानों का क्रेज आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स के बीच भी खूब छाया हुआ है। भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के गाने ‘शो मी द ठुमका’ पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस जमकर अपनी कमर मटकाती नजर आ रही हैं। मोनालिसा का डांस देखकर फैंस उनकी खूबसूरती के साथ-साथ डांस के भी दीवाने हो गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा वैनिटी वेन के अंदर श्रद्धा कपूर की तरह हुक स्टेप फॉलो करती नजर आ रही हैं।

और पढ़े: अक्षरा सिंह से लेकर नम्रता मल्ला रहीं इस हफ्ते सुर्खियों में, एक्ट्रेसेस की इन तस्वीरों ने मचाया धमाल!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

वीडियो में एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो मोनालिसा ऑरेंज कलर की साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहने दिख रही हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने चेहरे पर खूबसूरत मेकअप और खुले घुंघराले बालों से अपने लुक को पूरा किया है। हमेशा की तरह इस वीडियो में भी मोनालिसा कमाल की लग रही हैं। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पे उनके फैंस अपने कमेंट्स शेयर कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कमेंट शेयर करते हुए लिखा ‘लाजवाब’, दूसरे ने लिखा, ‘अति सुंदर’, तीसरे ने लिखा, ‘हॉट डांसिंग, हॉट सेक्सी साड़ी’। ऐसे ही तमाम यूजर्स अपने कमेंट्स शेयर कर रहे हैं।

मोनालिसा बिग बॉस में आई नजर

बता दें, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ इसी साल 8 मार्च को रिलीज हुई है। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। रिलीज के बाद अब ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। वहीं लव रंजन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई। इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा अलावा बोनी कपूर, डिंपल कपाड़िया, अनुभव सिंह बस्सी जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

मोनालिसा के काम की बात करें तो उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और बोल्ड अंदाज से अपना नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार किया लिया है। कई टीवी शोज और भोजपुरी फिल्मों में नजर आने के बाद एक्ट्रेस ‘बिग बॉस’ के 10वें सीजन में भी नजर आई थीं। इस रियलिटी शो के बाद मोनालिसा को काफी पहचान मिली। इसके बाद एक्ट्रेस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

और पढ़े: Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Alleges Sajid Khan Asked About Her Breast Size, Says ‘Bigg Boss 16’ Makes Her Angry

गौरतलब है कि, मोनालिसा इंडस्ट्री में अपने काम के लिए काफी पहचानी जाती हैं। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच मोनालिसा द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है।

Ravi Kishan Talks About Reducing The Vulgarity In Bhojpuri Movies. That’s Not What UP Needs To Focus On

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!