शिल्पा शेट्टी से लेकर करीना कपूर तक; इन एक्ट्रेसेस ने इस साल कुछ इस अंदाज में मनाई होली!
एक्ट्रेसेस ने ऐसे मनाई होली!

होली का त्यौहार आते ही हवा में रंगों का खुमार घुल जाता है। हर कोई इस दिन लाल, पिले, नीले और हरे रंग जैसे तमाम रंगों में रंगा हुआ नजर आता है। ऐसे में इस साल देशभर में होली का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी एक दूसरे के साथ होली खेल रहे है और खूब मौज मस्ती कर रहे है। वहीं होली का खुमार न सिर्फ आम लोगों बल्कि बॉलीवुड स्टार्स पर भी खूब देखने को मिल रहा है।
हालांकि इस साल भी बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए होली का मजा लेते नजर आ रहे है। हर बार की तरह इस साल भी शिल्पा शेट्टी से लेकर करीना कपूर खान जैसे कई स्टार्स ने होली का मजा ले रहे है। इस बीच आपको दिखाते है बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इस साल किस अंदाज में होली मनाई।
ऐसे मनाया होली का त्योहार
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी में इस साल होली के त्योहार को काफी सावधानियों के साथ एन्जॉय किया है। सोशल मीडिया हैंडल पर शिल्पा ने अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वो फूलों की होली खेलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा अपने घर के गार्डन में दोनों बच्चों के साथ फूलों की होली खेल रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने सभी को हैप्पी होली भी विश किया है।
View this post on Instagram
अनन्या पांडे
एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी इस साल होली काफी अच्छे से सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अनन्या का चेहरा रंग से सना हुआ नजर आ रहा है। अनन्या ने येलो कलर का ट्रेडिशनल लुक कैरी किया है और अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, ‘बुरा न मानो, होली है’। इस तस्वीर को अनन्या के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
और पढ़े: Holi Got Your Nails? Keep These Tips To Remove Colour From Your Nails Handy!
View this post on Instagram
सोहा अली खान
सोहा अली खान ने भी खूब मौज मस्ती के साथ इस साल होली का त्योहार सेलिब्रेट किया है। सोहा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने पति कुणाल खेमू और अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ जमकर होली खेलती दिखाई दे रही हैं। सोहा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में नेहा धूपिया और उनके हस्बैंड अंगद बेदी भी होली के त्योहार का खूब मजा लेते दिखाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
करीना कपूर
इस साल की होली करीना कपूर ने अपने पति सैफ अली खान के बिना मना रही हैं। करीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए होली की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में करीना अपने बेटे तैमूर और जेह के साथ रंग से सनी हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं एक्ट्रेस के दोनों बच्चे भी जमकर होली एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा कि, ‘इस शानदार होली सेशन के बाद हम जो झपकी लेने जा रहे हैं उसका इंतजार नहीं कर सकती… (मिस यू सैफू) सभी के लिए रंग, प्यार और खुशी… लव यू इंस्टा फैम! होली की शुभकामनाएं’।
View this post on Instagram
कैटरीना कैफ
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ होली के रंग में रंगी नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी इस साल की होली की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस विक्की कौशल के साथ-साथ अपने सास-ससुर के साथ होली की तस्वीरें शेयर की हैं।
View this post on Instagram
आलिया भट्ट
अपनी शादी के बाद पहली होली मना रहीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट बेहद सिंपल अंदाज में होली सेलिब्रेट कर रही हैं। आलिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो सतरंगी कलर का छाता लिए हुए रंगीन साड़ी पहने अपनी शानदार तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट से सीधी रिपोर्टिंग करती रंगीली रानी की ओर से हैप्पी होली’।आलिया द्वारा अपनी अपकमिंग फिल्म के सेट से शेयर की गई ये तस्वीर बेहद प्यारी लग रही है।
View this post on Instagram
और पढ़े: होली के मौके पर लगाएं इन भोजपुरी गानों का तड़का, सुने ये शानदार गानें!
गौरतलब है कि बॉलीवुड सेलेब्स जमकर होली खेलते हैं और सावधानियां बरतना भी नहीं भूलते हैं। आप भी इस होली रंगों का भरपूर लुत्फ उठाएं और सावधानियां बरतना न भूलें। आपको और आपके परिवार को हमारी तरफ से होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
होली के वक्त अपने बालों की ऐसे करें देखभाल, नहीं होने दे त्यौहार का रंग फीका!
First Published: March 07, 2023 6:02 PM