भारतीय WWE फाइटर कविता देवी पर बन रही बायोपिक, सलवार सूट में की थी रेसलिंग!

राष्ट्रपति से मिल चूका है 'फर्स्ट लेडी' अवार्ड!

भारतीय WWE फाइटर कविता देवी पर बन रही बायोपिक, सलवार सूट में की थी रेसलिंग!

हरयाणा के जींद में रहने वाली भारतीय रेसलर कविता देवी दलाल को अगर आप जानते नहीं, तो जल्द ही जान जाएंगे। भारतीय रेसलर रही कविता देवी हाल ही में फिरसे सुर्ख़ियों में छाई हुई है। इस बार रेसलिंग के वजह से नहीं, तो WWE में रेसलर रही कविता की जिंदगी पर जल्द ही फिल्म बनने जा रही है, जिस वजह से कविता देवी ख़बरों में छाई हुई है। कविता देवी अपने रेसलिंग दौर की चैम्पियन रह चुकी है। ये फाइटर WWE के समय सलवार कमीज पहने मैच खेलती थी, जिस वजह से वह काफी मशहूर हो गई थी। लेकिन उसके साथ कुछ ऐसी घटनाएं हुई, जिस वजह से कविता को रेसलिंग छोड़नी पड़ी। चलिए जान लेते है भारत की पहली सलवार सूट पहनने वाली दमदार रेसलर कविता के बारे में!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kavita Devi (@kavitanxt)

1986 में हरयाणा के जींद में कविता दलाल ने जन्म लिया। कविता देवी को पहली पेशेवर भारतीय महिला पहलवान के रूप में जाना जाता है, जिसने 2016 में WWE में भाग लिया और भारत का नाम गौरवान्वित किया। कविता दलाल ने ‘कविता देवी’ और ‘हार्ड केडी’ नाम से WWE में अपनी खास जगह बनाई। कविता के रिंग में बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से सिर्फ देश ही नहीं, विदेशों में भी उसके नाम की चर्चाएं होने लगी।

और पढ़े: Wrestlers Protest: Vinesh Phogat, Sakshi Malik सह पहलवान पुलिस हिरासात में, CM ममता बनर्जी ने सपोर्ट मे किया ट्विट!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kavita Devi (@kavitanxt)

कविता पहली भारतीय महिला पहलवान है, जिसने सलवार कमीज पहने हुए WWE के रिंग में इतर पहलवानों को पछाड़ा था। कविता देवी WWE में भारत की ओर से रेसलिंग करने वाली पहली पेशेवर पहलवान है। WWE में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए कविता देवी को साल 2017 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से ‘फर्स्ट लेडी पुरस्कार’ भी मिल चूका है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kavita Devi (@kavitanxt)

लोगों को प्रेरणा देने वाली कविता देवी पर एक बेहतरीन बायोपिक बनाने की घोषणा की गई है। निर्माता प्रीति अग्रवाल और जीशान अहमद ने इस के लिए अधिकार हासिल कर लिए हैं, और जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। अगर आपको पता नहीं है तो हम बताते है की, कविता देवी को WWE के मैचेस के लिए भारत के सबसे पसंदीदा रेसलर द ग्रेट खली ने मार्गदर्शन किया था। कविता देवी ने इस बात की पुष्टि भी दी थी की, पूर्व IPS अफसर के परेशान करने की वजह से उसने रेसलिंग छोड़ दी थी। आपको जानकर हैरानी होगी की, कविता देवी रेसलिंग छोड़ने के बाद राजनीती में सक्रीय हुई। अभी वह आम आदमी पार्टी में सक्रीय है।

और पढ़े: From Wrestlers Protest To Me Too Movement, 5 Times Chinmayi Sripada Spoke For Sexual Harassment Victims

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kavita Devi (@kavitanxt)

एक साधारण परिवार में जन्मी कविता दलाल ने अपने अनूठे पन और खेल से पूरी दुनिया में अपना नाम कमाया। कविता की आने वाली बायोपिक के लिए लोग उसके बारे में अधिक जानने के लिए उत्साहित हो रहे है। साथ लोगों को कविता देवी की लड़ाई और कहानी जानने का ये एक बेहतरीन मौका भी है।

“Itna Nahi Girna Chahiye”: Uorfi Javed Slams Those Sharing Fake Smiling Pics Of Wrestlers Vinesh, Sangeeta Phogat

First Published: May 29, 2023 4:49 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!