फेमिनिज्म के जवाब पर वायरल हुआ करीना कपूर खान का पुराना वीडियो, एक्ट्रेस ने कहा ‘समानता पर भरोसा…’
पुराने वीडियो की नयी बात!फेमिनिज्म यानी नारीवादी पर अक्सर सभी की अपनी-अपनी राय होती है। हर कोई इस फेमिनिस्ट नाम के शब्द को अपने-अपने ढंग से पिरोता है, कोई इसे महिलाओं का अधिकार मानता है तो कोई महिला-पुरूष के समान अधिकार में इसे बुनते नजर आता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी सेलेब्स इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन पेश करते नजर आते रहते हैं। वहीं इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो फेमिनिज्म यानी नारीवादी के सवाल पर बात करती नजर आती हैं। इस वीडियो में करीना के द्वारा दिए गए बयान की कुछ लोग आलोचना करते दिख रहे हैं तो कुछ इसका समर्थन कर रहे हैं।
View this post on Instagram
करीना कपूर का वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, कुछ समय पहले करीना कपूर और सोनम कपूर साल 2018 में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के म्यूजिक लॉन्च पर पहुंची थीं। इस म्यूजिक लांच इवेंट में स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी। इस मौके पर एक पत्रकार ने करीना कपूर से फेमिनिस्ट से जुड़ा सवाल पूछ लिया। जिस पर करीना ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया और कहा कि वो समानता पर यकीन करती है, लेकिन वो फेमिनिस्ट नहीं है।
अब करीना कपूर खान के इस बयान पर यूजर्स भी अपनी अपनी प्रतिक्रिया पेश करते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर से एक पत्रकार पूछती है कि आप फेमिनिज्म के बारे में क्या सोचती हैं? इस पर एक्ट्रेस का कहना होता है कि वो समानता पर भरोसा रखती हैं, लेकिन वो फेमिनिस्ट नहीं हैं। वह पहले एक महिला और एक इंसान हैं। करीना का यह जवाब सुनकर साथ में बैठी सोनम कपूर उनका समर्थन करती नजर आती हैं।
getting a woohoo by sonam kapoor means definitely you have said something shitty pic.twitter.com/xCphkNc4mN
— adrak wali chai (@hoopoe_is_here) March 9, 2023
और पढ़े: Kareena Kapoor Has A Cute Yoga Session With Son Jeh. Know All About Her Fitness Routine
करीना के इस जवाब पर यूजर्स अपना मिले-जुले रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। बता दें, करीना अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने अचानक से फेमिनिज्म के सवाल पर ऐसा बयान दिया है। इससे पहले माधुरी दीक्षित, कटरीना कैफ, लीजा हेडन और परिणीति चोपड़ा जैसी कई एक्ट्रेस इस मुद्दे पर अपनी राय रख चुकी हैं।
Beti bachao beti padhao
— better call subtle (@subtletiwari) March 10, 2023
करीना कपूर के काम की बात करें तो वो जल्द ही डायरेक्टर हंसल मेहता की अपकमिंग फिल्म ‘द क्रू’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में करीना कपूर के साथ तब्बू, रिया कपूर और कृति सेनन भी नजर आएंगी। इसके बाद अप्रैल 2023 में करीना कपूर डायरेक्टर करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर जैसे कलाकर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के अलावा करीना कपूर डायरेक्टर शंशाक घोष के अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘वीरे दी वेडिंग 2’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 09 जून 2023 को सिनेमघरों में दस्तक देगी।
View this post on Instagram
और पढ़े: Amrita Arora, Malaika Arora, Kareena Kapoor Always Set Fashion And Friendship Goals!
गौरतलब है कि, फेमिनिज्म पर राजनितिक से लेकर बॉलीवुड जगत तक हर कोई अपने-अपने तरीके से करता है। भले ही बॉलीवुड सेलेब्स इस मुद्दे का जिक्र करते हों या कई बड़ी फिल्में बड़े पर्दे पर दिखाई जाती हों, लेकिन आज भी इसका सही मतलब समाज में कम ही देखने को मिलता है। आज भी महिलाएं समाज में बराबरी के लिए संघर्ष कर रही हैं।
Image Courtesy: Twitter