शुरू हो गयी है बजने शहनाइयाँ, देखिये हंसिका मोटवानी की यह प्री-वैडिंग जशन की तस्वीरें!

हंसिका मोटवानी का स्टनिंग प्री वैडिंग लुक!

शुरू हो गयी है बजने शहनाइयाँ, देखिये हंसिका मोटवानी की यह प्री-वैडिंग जशन की तस्वीरें!

शादियों का सीजन शुरू हो चूका है। कई घरों में शहनाइयाँ गूंज रही है। इसमें बी-टाउन सेलेब्स से लेकर साऊथ की हस्तियां भी पीछे नहीं है। अब बात करें तो साऊथ की मशहूर एक्ट्रैस हंसिका मोटवानी भी शादी कर रही है। उनके लम्बे समय तक के बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया के साथ हंसिका शादी करने वाली है। हंसिका और सोहेल की शादी की रस्मे शुरू हो चुकी है और हाल ही में हंसिका ‘माता की चौकी’ के लिए मुंबई में नजर आयी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by hansika? (@ihansika_addicted)

शादी की रस्में हो गयी है शुरू

हंसिका हाल ही में शादी की रस्मों के लिए मुंबई में दिखाई दी। नवंबर २२ को ‘माता की चौकी’ के लिए वह लाल रंग साड़ी पहने हुई दिखी जो काफी खूबसूरत मिरर वर्क वाली डिजायनर साड़ी थी और ऊपर बहुत जच रही थी। इस साड़ी में वह इतनी खूबसूरत लग रही थी की किसी की भी नजरे उनपर से हट नहीं रही थी। सोहेल ने भी हंसिका को मैच करने के लिए लाल रंग की मिरर वर्क वाली डिजायनर शेरवानी पहनी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by hansika? (@ihansika_addicted)

और पढ़े: Who Is Sohael Khaturiya, Hansika Motwani’s Fiancé Who Proposed To Her In Paris?

इस रस्म के फोटो और वीडिओज़ सोशल मिडिया पर छा गए है।
खबरे है की ४ दिसंबर को हंसिका और सोहेल राजस्थान में बड़े तामझाम के साथ शादी करने वाले है। शादी जयपुर के मुंडोता किले में होने की सम्भावना हैं। ३ दिसंबर को हल्दी के साथ-साथ शादी की रस्मे शुरू हो जाएगी। उसके बाद कई इवेंट्स होंगे जो काफी धमाकेदार होंगे। इस शादी में कई सेलेब्स शामिल होने की सम्भावना भी है।

कर रही है लम्बे समय तक के बॉयफ्रेंड से शादी

साऊथ की फेमस एक्ट्रैस हंसिका बिजनसमैन सोहेल कथुरिया से शादी करने जा रही है। साहिल और हंसिका काफी समय से एकदूसरे को डेट कर रहे है और अब पूरी जिंदगी साथ में बिताने जा रहे है। बता दे की बॉयफ्रेंड सोहेल ने हंसिका को एफिल टॉवर के निचे बड़े रोमैंटिक तरीके से प्रपोज किया था। हंसिका ने खुद यह तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम पर शेयर करके अपने फैन्स को यह खुशखबरी दी थी। उनकी यह तस्वीरें सोशल मिडिया पर काफी वाइरल हो गयी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)

और पढ़े: Hansika Motwani Shares South Indian Film Industry Makes Her Feel More Welcomed, Says “I Have Never Been Typecasted”

बचपन में ही की छोटे पर्दे पर एंट्री

हंसिका ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड एक्ट्रैस के रूप में साल २००० में की थी। ‘शाका लाका बूम बूम’ इस टेलीविजन सीरियल से हंसिका ने छोटे पर्दे पर एंट्री की थी। उसके बाद उसने ह्रितिक रोशन की ‘कोई मिल गया’ फिल्म में भी किरदार निभाया था। साऊथ की फिल्मों के साथ साथ बॉलीवुड में भी हंसिका काम कर चुकी है। अब उन्हें साऊथ की बहुत मशहूर एक्ट्रैस की नजर से देखा जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)

हंसिका और सोहेल के शादी की तस्वीरें जल्दी ही हमें देखने मिलेंगी। हंसिका को ढेर सारी बधाइयां!

Hansika Motwani Is 28 Years Old And Completes 20 Years In The Industry. Wait, What About Her Childhood?

First Published: November 23, 2022 12:24 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!

From Kolaveri Di To Arabic Kuthu: 5 Hits Set To Shake Hyderabad At Anirudh Ravichander’s Concert From Alaya F To Sara Ali Khan, Bollywood Divas Who Made Shimmer Look Effortless 10 Karan Aujla Songs That Will Instantly Upgrade Your Holi Playlist From Scream 7 To The Devil Wears Prada 2, Epic Hollywood Sequels Releasing In 2026 8 Desi Fits Inspired By Birthday Girl Triptii Dimri Perfect For Shaadi Season!