बॉलीवुड पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने लिया 119 करोड़ का आलिशान घर!

deepika-padukone-ranveer-singh-manish-malhotra-mijwan-collection-pictures-fashion

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में मुंबई में अपने सपनों का पहला घर ख़रीदा है। रणबीर और दीपिका के इस घर की कीमत जान कर तो आंखे खुली की खुली रह जाएगी। कपल के इस घर की कीमत 119 करोड़ बताई गयी है, जो की बहुत बड़ी रकम है। शादी के बाद दीपिका और रणबीर इन दोनों का मुंबई में यह पहला घर होगा।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, जो अक्सर कपल गोल्स सेट करते हैं, हाल ही में दोनों ने कहा है की उन्होंने अपनी शादी के बाद अब जाकर वास्तव में मुंबई में एक साथ एक घर खरीदा है। आपको बता दे की उनका यह बेहद कीमती घर सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट और शाहरुख खान के मन्नत बंगले के बीच स्थित है। कथित तौर पर, इस बड़े से आलिशान जगह में कुल 11,266 sq ft का कार्पेट एरिया और 1,300 sq ft का एक्सक्लूसिव टेरेस है।

और पढ़े: Cirkus ‘Current Laga Re’ Song Review: Deepika Padukone’s Expressions And Ranveer Singh’s Energy Is An Electrifying Combo!

रणवीर और दीपिका का यह quadruplex टावर के 16वें, 17वें, 18वें और 19वें फ्लोर पर बताया जा रहा है। आगे कहते हुए रणवीर ने यह भी खुलासा किया की, दोनों ही अपने इस नए घर के लिए काफी एक्साइटेड है और नए घर का किचन पत्नी दीपिका खुद सुशोभित करने वाली है। मतलब किचन का इंटीरियर दीपिका खुद से करना चाहती है। यह घर शहर से कुछ घंटों की दूरी पर है, साथ ही शांत जगह पर स्थित है। दीपिका और रणबीर के लिए यह एकांत जरुरी है और यह वास्तव में उनके लिए गुणवत्तापूर्ण समय बिताने के लिए सही जगह है।

रणवीर सिंह इस महीने एस्क्वायर मैगज़ीन सिंगापुर (Esquire Magazine Singapore) के कवर पर नज़र आए, जिससे वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए है। मैगजीन के साथ अपने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में रणवीर ने अपने बचपन, बॉलीवुड के बड़े सपने और पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ जीवन बिताने के बारे में बात की।

और पढ़े: Deepika Padukone, And Ranveer Singh Both Chose Pantsuits For A Red Carpet And Made Our Jaws Drop

हाल ही में फिल्म ‘सर्कस’ का रणवीर और दीपिका का ‘करंट लगा रे’ सॉन्ग रिलीज हुआ है। दीपिका भी ‘पठान’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त है। दीपिका और रणवीर को उनके नए आलिशान घर के लिए ढेर सारी बधाइयां।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.