Site icon Hauterrfly

बिपाशा बसु ने शेयर किया अपनी बेटी का क्यूट वीडियो, पालने में खेलती नजर आई देवी!

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने पिछले साल नवंबर के महीने में अपनी प्यारी सी बेटी का स्वागत किया है। दोनों ने अपनी पहली संतान का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है। करण और बिपाशा को अक्सर अपनी बेटी के साथ टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। इसके साथ ही ये दोनों अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बिटिया रानी के साथ क्यूट तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। इसी बीच बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेटी देवी का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस की बेटी खूबसूरत से पालने में लेटी हुई है।


बिपाशा बसु ने शेयर किया क्यूट वीडियो

बीते दिनों बिपाशा बसु ने अपनी बेटी के चेहरे को रिवील किया था और एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में देवी मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेटी की झलक फैन्स को दिखती रहती हैं। इस दौरान एक बार फिर उन्होंने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी बेटी प्यार से अपने पालने में खेलती नजर आ रही है। देवी का पालना काफी प्यारा है, उसमें बहुत से खिलौने लटके हुए हैं। वहीं देवी पेट के बल लेटी हुई और खेलती हुई दिखाई देती हैं। पालने में खेलती हुई देवी बहुत प्यारी लग रही हैं। हालांकि इस वीडियो में उनका चेहरा नहीं दिख रहा है।

और पढ़े: बिपाशा बसु और बेटी देवी का यह प्यार देख फैन्स का पिघल रहा दिल, देखे वायरल वीडियो!

और पढ़े: बिपाशा बसु, करीना कपूर और इन एक्ट्रेसेस को बच्चे से दूर रहने का महसूस हुआ ‘मॉम गिल्ट’!

इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक ओंकार की धुन बज रही है। इसके साथ ही एक्ट्रेस बिपाशा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में ‘ब्लिस’ लिखा है। बिपाशा के इस पोस्ट कर को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और अपने रिएक्शन भी शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘देवी हमेशा खुश और धन्य रहें’, दूसरे ने लिखा, ‘सो स्वीट.. भगवान आशीर्वाद दे’, तीसरे ने लिखा, ‘अडोरबल.. दुर्गा’। ऐसे की कई यूजर्स बिपाशा के इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया पेश कर रहे हैं।

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की लव स्टोरी

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी की बात करें तो यह काफी खूबसूरत है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2015 में भूषण पटेल की फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में करण और बिपाशा एक साथ स्क्रीन शेयर करते भी नजर आए थे। इसी फिल्म के सेट पर दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2016 में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे थे। हाल ही में इस कपल ने अपनी प्यारी सी बिटिया का स्वागत किया है। बिपाशा ने साल 2022 में बेटी देवी को जन्म दिया।

और पढ़े: बिपाशा बसु ने दिखाया बेटी देवी का चेहरा; काजल अग्रवाल और कई सेलेब्स ने भेजा प्यार!

गौरतलब है कि बिपाशा बसु शादी के 6 साल बाद मां बनी हैं। बिपाशा इन दिनों मदरहुड को बड़े चाव से एंजॉय कर रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो वाकई बहुत प्यारा है। उम्मीद है एक्ट्रेस ऐसे ही वीडियो आगे भी अपने फैन्स के लिए शेयर करती रहेंगी।

बिपाशा बसु की बेटी देवी ने पकड़ी उसकी उंगली, और फैन्स का पिघला दिल!

Exit mobile version