बिपाशा बसु, करीना कपूर और इन एक्ट्रेसेस को बच्चे से दूर रहने का महसूस हुआ ‘मॉम गिल्ट’!

बॉलीवुड मॉम्स की कहानियां!
बिपाशा बसु, करीना कपूर और इन एक्ट्रेसेस को बच्चे से दूर रहने का महसूस हुआ ‘मॉम गिल्ट’!

आज के समय में महिलाएं नौकरी के साथ-साथ घर और बच्चों की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। कभी अपने घर को फाइनेंशियली सपोर्ट करने के लिए तो कभी बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मां घर से बाहर जा कर काम करती हैं। अपने बच्चे को घर पर छोड़कर काम पर जाना कई एक्ट्रेसेस को ‘मॉम-गिल्ट’ का एहसास होता है। कई एक्ट्रेसेस अपना यह मॉम गिल्ट छुपा कर रखती है तो बिपाशा बसु से लेकर करीना कपूर तक कई एक्ट्रेसेस ने अपने मॉम गिल्ट के बारे में खुल कर बात भी की है। चलिए आज हम जानते है उन एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने महसूस किया है ‘मॉम गिल्ट’!

बिपाशा बसु

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु को हाल ही में पहली बार अपनी बेटी से दूर होने के बाद मॉम गिल्ट महसूस करते हुए देखा गया था। वैलेंटाइन डे के मौके पर बेटी देवी को घर पर अकेला छोड़कर बिपाशा बसु पति करण सिंह ग्रोवर के साथ पहली बार डिनर डेट पर गईं थीं। जब पैपराजी ने उसे बेटी के बारे में पूछा तब बिपाशा ने अफसोस जताते हुए कहा था की देवी को घर पर छोड़कर उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। एक्ट्रेस ने मॉम गिल्ट भी महसूस होने की बात कर दी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

और पढ़े:  Kareena Kapoor Is An Icon, A Legend And The Moment In Her Glitter Sarees

सौम्या टंडन

‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम एक्ट्रेस सौम्या टंडन भी मॉम गिल्ट पर खुलकर बात करती हैं। Hauterrfly को दिए अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि अगर पति पूरे समय काम करता है तो उन्हें गिल्ट महसूस नहीं होता है और अगर मां पूरे दिन बच्चों को नहीं देखती है तो उन्हें बहुत मॉम गिल्ट महसूस होता है। काम की व्यस्तता के कारण अपने बच्चों को समय नहीं दे पाने के लिए अभिनेत्री बहुत दोषी महसूस करती है।

सेलिना जेटली

‘अपना सपना मनी मनी’, ‘नो एंट्री’ और ‘गोलमाल रिटर्न्स’ जैसी कई फिल्मों में नजर आई एक्ट्रेस सेलिना जेटली अपने करियर के दौरान बच्चों को भी संभाला है। जिसको लेकर एक्ट्रेस का कहना था कि अधिकांश कामकाजी माताओं की तरह उनके लिए भी अपने करियर में लौटना मॉम गिल्ट फील कराने वाली बात थी। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने शेड्यूल को मैनेज किया और अपनी मेहनत से घर और बाहर के कामों को संभाला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial)

करीना कपूर

बॉलीवुड जगत की कई एक्ट्रेस की तरह बेबो यानी करीना कपूर भी अपने बच्चों से दूर रहना पसंद नहीं करती हैं। कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट पर दिए अपने इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस से मां बनने के बाद आए बदलाव के बारे में पूछा गया था। करीना ने इसका जवाब देते हुए खुलासा किया कि कैसे एक कामकाजी मां के रूप में, अपने छोटे बेटे को घर पर छोड़ने के लिए खुद को दोषी महसूस करती हैं। एक्ट्रेस लगातार इस बात को लेकर चिंतित रहती थीं कि तैमूर या जेह
घर में क्या कर रहे होंगे। करीना को मॉम गिल्ट फील होता था।

और पढ़े: Listen Up, Alia Bhatt’s Advice For New Moms On Postpartum Weight Loss Is Unmissable!

नेहा धूपिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया मॉम गिल्ट पर बात करने पर शर्माती नहीं हैं। शी द पीपल टीवी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान नेहा ने बताया था मॉम गिल्ट बहुत कठिन है। कोई भी मां कभी इससे इनकार नहीं कर सकती हैं। इतनी छोटी उम्र में अपने बच्चों को छोड़कर काम पर जाना नेहा के लिए काफी कठिन रहता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SheThePeople (@shethepeopletv)

आज के वक्त में महिलाएं भले ही फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट हो गई हों, लेकिन उनके मन में कहीं न कहीं इस बात का मलाल रहता है कि वे काम के चलते अपने बच्चों को समय नहीं दे पा रही हैं। यह मॉम गिल्ट सिर्फ आम महिलाओं के साथ ही नहीं बल्कि कई एक्ट्रेसेस के साथ भी होता है।

बेटी को छोड़ डेट पर गए बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर; एक्ट्रेस ने फील किया मॉम-गिल्ट!

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!