बिपाशा बसु ने दिखाया बेटी देवी का चेहरा; काजल अग्रवाल और कई सेलेब्स ने भेजा प्यार!

कितनी मासूम है देवी!
बिपाशा बसु ने दिखाया बेटी देवी का चेहरा; काजल अग्रवाल और कई सेलेब्स ने भेजा प्यार!

कई सेलेब्स ऐसे होते है, जो अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखते है। कई स्टार्स पैपराजी के कैमरों से और खास कर की सोशल मीडिया से भी अपने बच्चों को दूर रखते है। लेकिन कई सेलेब्स ऐसे होते है, जो अपने बच्चों की प्यारी प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते है। और इसके साथ ही अपने बच्चों को मीडिया के सामने लाने से भी कतराते नहीं है। बिलकुल ऐसे ही बिपाशा बसु ने भी अपनी बेटी देवी का चेहरा रिवील करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उसकी बेहद प्यारी सी तस्वीरें पोस्ट की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो गयी है। चलिए जानते है इसके बारे में और भी रोचक बातें!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

‘राज’, ‘जिस्म’, ‘रेस’ और ‘अलोन’ जैसी फिल्मों से अपने बोल्डनेस का जलवा दिखा चुकी एक्ट्रेस बिपाशा बसु एक होनहार अभिनेत्री है। कई सालों तक इंडस्ट्री में अपनी मेहनत से बिपाशा ने अपनी जगह बना ली है। हाल ही में मां और पिता बने बिपाशा और उसके पति करन सिंह ग्रोवर हमेशा अपनी बेटी देवी की प्यारी प्यारी तस्वीरें शेयर करते रहते है। इतने दिनों के बाद अब जाकर बिपाशा ने आखिरकार अपनी बेटी का चेहरा अपने फैन्स को दिखाया है। हाल ही में बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेटी देवी की बेहद क्यूट और हस्ते हुए दो प्यारी तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों के साथ ही बिपाशा ने कैप्शन में लिखा है की, “हैलो वर्ल्ड, मैं देवी हूँ!”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

और पढ़े: Here’s How Bipasha Basu Is Dealing With Bed Rest And Loads Of Work Before The Baby Arrives!

जैसे ही बिपाशा ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की, यह काफी वायरल हो गयी। इसके साथ ही लोगों ने इस पोस्ट पर अपना प्यार बरसाना शुरू कर दिया। बिपाशा और करन की बेटी देवी की हसते हुए तस्वीर देख नेटिजन्स अपना दिल खो बैठे, और काफी प्यारी प्यारी कमेंट्स भेजने लगे। हाल ही में मां बनी एक्ट्रेसेस काजल अग्रवाल और दिया मिर्जा ने भी देवी के लिए प्यार भेजा। दिया मिर्जा ने कहा की, “गॉड ब्लेस यू! तुमसे प्यार करती हूँ और तुम्हे पकड़ने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।”

इसके साथ ही काजल अग्रवाल अपना प्यार भेजती है की, “क्यूटेस्ट लिटिल मंचकिन, नन्ही देवी को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद!” इसके साथ ही फिल्म ‘क्रिएचर 3D’ में बिपाशा के को-स्टार पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने भी देवी के लिए प्यार भेजा। इन सेलेब्स के साथ ही लोगों ने भी नन्ही देवी के लिए कमेंट्स में प्यार लुटाया है।

आपको बता दे की, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2016 के अप्रैल महीने में शादी के बंधन में बंधे। इस जोड़े ने नवंबर 2022 में अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया। इसके बारे में पोस्ट करके बिपाशा और करन ने उनकी बेटी के नाम का खुलासा किया। कुछ ही दिनों पहले ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी बेटी मालती मैरी का चेहरा मीडिया को दिखाया था। खास कर की जब प्रियंका पिछले हफ्ते अपने पति निक जोनस के साथ भारत में आयी, तभी दोनों ने मालती मैरी के साथ मीडिया को पोज देकर फोटो भी खिंचवाए।

और पढ़े: Kajal Aggarwal Welcomes Baby Boy Neil In Heartouching Instagram Post. Says, “Postpartum Isn’t Glamorous But It Sure Can Be Beautiful!“

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

काजल अग्रवाल ने भी मां बनाने अपने बेटे नील की फोटो पोस्ट करते हुए उसका चेहरा रिवील किया था। साथ ही दिया मिर्जा ने भी अपने बेटे अव्यान आजाद रेखी की तस्वीर पोस्ट की थी। कई ऐसे भी सेलेब्स है जो अपने बच्चों का चेहरा मीडिया के सामने छुपाए रखते है। लेकिन वह उनकी पसंद है।

AI Gives A Royal Spin To Priyanka Chopra, Malti Marie’s Picture!

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal
Seen it all?

We’ve got more!