TMF: DCW चीफ स्वाति मालीवाल भी हुई थी छेड़छाड़ का शिकार; कहा, किसी ने नहीं की थी मदद!

दिल्ली में DCW अध्यक्ष भी नहीं है सेफ!

TMF: DCW चीफ स्वाति मालीवाल भी हुई थी छेड़छाड़ का शिकार; कहा, किसी ने नहीं की थी मदद!

भारत में महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के किस्से होना अब आम बात हो गयी है। अपने जीवन में सभी महिलाओं ने और लड़कियों ने एक ना एक बार तो इस छेड़छाड़ का सामना किया ही होता है। लेकिन सबसे दुःख की बात यह है की, इस बारे में अबतक कोई भी ऐसा ठोस कानून नहीं बना है जिसके चलते छेड़छाड़ रुक जाए या छेड़छाड़ करने वालों को सजा दी जाए। इस मामले में कहा जाए तो सामान्य औरते ही नहीं, बल्कि बड़ी बड़ी एक्ट्रेसेस, नेता, पुलिस भी इसका शिकार हो चुकी है। इसी मामले में Hauterrfly के The Male Feminist के नए एपिसोड में दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाति मालीवाल ने भी अपने साथ घटी घटनाओं के बारे में खुलकर बात की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swati Maliwal (@swati_maliwal)

DCW चीफ स्वाति मालीवाल एक स्ट्रॉंग पर्सनॅलिटी मानी जाती है। अपनी आवाज को बुलंद रखते हुए, महिलाओं के पक्ष में आवाज उठाने वाली दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाति मालीवाल एक एक्टिविस्ट भी है। दिल्ली में घटी कई भयानक घटनाएं जैसे की जैसे निर्भया केस से लेकर श्रद्धा वालकर मर्डर केस, महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार और कई मामलों में स्वाति ने सरकार के सामने अपने मुद्दे रखे है और महिलाओं के लिए यह लड़ी भी है। Hauterrfly में स्वाति ने सिद्धार्थ अलम्बयन के साथ कई बातों का खुलासा किया, जिसमे महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ और अत्याचार की बातें भी शामिल थी।

और पढ़े: TMF: “Girl’s Mind, Body Needs To Develop,” Swati Maliwal On Raising Legal Minimum Marriage Age For Women

सिद्धार्थ के साथ बात करते हुए स्वाति मालीवाल ने खुद के बारे में भी कई राज खुले किये। सिद्धार्थ ने छेड़छाड़ के बारे में पूछते ही स्वाति ने खुद के साथ घटे एक दर्दनाक हादसे के बारे में भी बताया। पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बस या लोकल जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करने वाली कई महिलाएं छेड़छाड़ का सामना करती दिखाई देती है। ठीक उसी तरह स्वाति ने भी दिल्ली में DTC बस में एक ऐसी ही घटना का सामना किया था।

छेड़छाड़ के बारे में सिद्धार्थ ने स्वाति से पूछने पर उन्होंने बताया की, जब आप दिल्ली जैसे शहर में रहते है, खास कर की महिला या लड़की, तो वह ऐसी घटनाओं का शिकार होती ही है। स्वाति नोएडा में पली-बढ़ी है और उनके साथ DTC बस में यह छेड़छाड़ हुई थी। स्वाति ने 15 साल पहले का एक किस्सा सुनाया। स्वाति अकेले बस में ट्रैवल कर रही थी, जब एक इंसान ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। इस बात पर उन्होंने बस में काफी हल्ला भी मचाया, लेकिन उन्हें एहसास हुआ की पूरी बस में से कोई भी उनकी मदद के लिए आया नहीं या किसी ने भी इस बात पर आवाज उठायी नहीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swati Maliwal (@swati_maliwal)

उस वक़्त स्वाति के चीखने चिल्लाने पर वह बस भी रुक गयी थी, लेकिन फिर भी लोग उनके मदद के लिए तैयार नहीं थे। बल्कि लोग कह रहे थे की, इस लड़की को और उस इंसान को निचे उतारो, उनका मामला है। कई लोग यह भी कह रहे थे की, बस क्यों रुकी है, बस जल्दी-जल्दी आगे चलने दो। इस बात से स्वाति को बेहद दुःख हुआ था। लेकिन अब उन्हें यह लगता है की, दिल्ली में रहना मतलब छेड़छाड़ तो होनी ही है, और यह बात अब उन्हें अपने जीवन का एक हिस्सा ही लग रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swati Maliwal (@swati_maliwal)

ऐसा ही एक किस्सा 2022 में भी स्वाति के साथ हुआ था, जिसमे नशे की धुत में एक शख़्स ने देर रात उन्हें कार से दूर तक घसीटा था। DCW चीफ होने की वजह से जब स्वाति महिला सुरक्षा के हालात चेक करने रात को रस्ते पर निकली थी, तब एक शराबी इंसान ने कार में बैठे उनसे छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं, उस इंसान ने कार के खिड़की में स्वाति के हाथों को फसा कर उन्हें दूर तक घसीटते लेके गया। इस हादसे से स्वाति काफी घबरा गयी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी किया था।

और पढ़े: ‘The Male Feminist’: Swati Maliwal Says Everyone Mocked Her For Being Youngest DCW Chief

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swati Maliwal (@swati_maliwal)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swati Maliwal (@swati_maliwal)

महिलाओं के बारे में ऐसी घटनाओं से बड़ी बड़ी हस्तियां भी नहीं बच पायी है। अपने साथ घटी कई घटनाओं के बारे में स्वाति मालीवाल ने सिद्धार्थ से The Male Feminist के एपिसोड 20 में बातें की। तो यह एपिसोड देखना ना भूलें।

“Father Would Bang Me Against The Wall”: DCW Chief Swati Maliwal On Childhood Trauma Fuelling Her Fight

First Published: February 27, 2023 6:28 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!