Underarm Pigmentation की समस्या को करना है दूर? अपनाएं ये नुस्खें!

कालेपन से पाए नैचुरली छुटकारा!
Underarm Pigmentation की समस्या को करना है दूर? अपनाएं ये नुस्खें!

कई लड़कियों को Underarm Pigmentation की वजह से स्लीवलेस या ऑफ शोल्डर ड्रेस, टॉप्स पहनने में शर्म आती है। डार्क अंडरआर्म्स महिलाओं को शर्मिंदगी का एहसास करते है। कई बार कुछ ना करने पर भी काले अंडरआर्म्स की समस्या सताती है। वही कई महिलाएं इस समस्या से समाधान पाने के लिए बाजार में मिलने वाले कई महंगे प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करती है। लेकिन इससे भी असर नहीं दिखाई देता। अगर आपको भी काले अंडरआर्म्स की समस्या है, तो बिलकुल ना घबराए। आज हम आपको कुछ ऐसी तरकीबें बताने वाले है जिस वजह से आपके Underarm Pigmentation कम हो कर कालेपन से छुटकारा मिल सकता है।

home-remedies-for-under-arm-pigmentation-lemon-potato

आलू

Underarm Pigmentation से आलू आपको जल्द छुटकारा दे सकता है। आपको बस करना ये है की, एक आलू को कद्दूकस कर लें। कद्दूकस किए हुए आलू का रस निचोड़ कर इस रस को अपने अंडरआर्म्स पर कॉटन से लगाएं। 10 मिनट बाद अपने अंडरआर्म्स को ठंडे पानी से धो लें। इससे त्वचा का कालापन दूर होगा।

और पढ़े: Underarm Care 101: How To Tackle Darkness, Sweat, And Foul Smell

नींबू हल्दी की पेस्ट

Underarm Pigmentation को जल्द हटाना हो तो एक छोटे कटोरे में हल्दी लेकर 2 बड़े चम्मच ताजा नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को अपने अंडरआर्म्स पर समान रूप से लगाएं। 30 मिनट बाद पेस्ट को धो लें।

home-remedies-for-under-arm-pigmentation-lemon-potato

अंडे का तेल

ये तेल आपको आसानी से किसी भी फार्मेसी में मिल जाएगा। सोने से ठीक पहले अपने अंडरआर्म्स पर अंडे के तेल की मालिश करें। अगली सुबह, अपने अंडरआर्म्स को पीएच युक्त बॉडी वॉश या साबुन से धो लें।

टी ट्री ऑयल

कालेपन का हटाने का ये एक और आसान तरीका है। एक छोटी स्प्रे बोतल में 8 औंस पानी के साथ टी ट्री ऑयल की 5 बूंदें मिलाएं। नहाते वक़्त या नहाने के बाद त्वचा सूखने के बाद इस मिश्रण को हर दिन अपने अंडरआर्म्स पर स्प्रे करें। इसे प्राकृतिक रूप से सूखने दें।

home-remedies-for-under-arm-pigmentation-lemon-potato

और पढ़े: गर्मियों में पसीने की बदबू से निपटने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे!

इन तरीकों से Underarm Pigmentation की समस्या से जल्द राहत पा सकती है। इन नुस्खों को आजमाकर आप स्लीवलेस ड्रेस, टॉप पहनने से बिलकुल भी शर्माएंगी नहीं। ये घरेलु नुस्खें है, जो की आसानी से आपके Underarm Pigmentation को कम कर देता है। तो ये तरीके जरूर आजमाएं।

अंडरआर्म्स के कालेपन से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये 6 घरेलू उपाए!

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal
Seen it all?

We’ve got more!