चेहरे की झुर्रियां कम करने के लिए अपनाएं ये 4 फेशियल योगा, चेहरा दिखेगा खूबसूरत!

आज के समय में बढ़ते प्रदूषण के साथ-साथ भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के कारण लोगों की त्वचा पर इसका असर देखने को मिल रहा है। सही खानपान न होने, प्रदूषण और धूप-मिट्टी के अधिक संपर्क में आने से चेहरे की चमक फीकी पड़ने लगती है और झुर्रियों की समस्या भी हो जाती है। कई लोग अपने चेहरे पर निखार लाने और झुर्रियों को कम करने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इसका कोई खास असर नहीं दिखता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम कुछ ऐसे फेस योगा का जिक्र करेंगे, जिनकी मदद से आपकी त्वचा में निखार आएगा।


1. बैलून फेस योगा

चेहरे की झुर्रियों को कम करने के लिए बैलून फेस योगा बेहद कारगर है। इस योग को करने के लिए बस 10 सेकंड के लिए अपनी सांस को रोककर रखें और अपने मुंह में हवा भरें, फिर वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं। इसके बाद आप इसे रोजाना 5 से 6 बार कर सकते हैं। इस योग से आपका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहेगा, झुर्रियां सही होंगी साथ ही आपको पिंपल्स और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा। बैलून फेस योग किसी भी समय कहीं भी किया जा सकता है।

और पढ़े: चेहरे पर ग्लो लाने के लिए घर पर बनाए ये 4 डी टैन फेस पैक, निखर उठेगी त्वचा!

2. फिश फेस योगा

हमारे शारीरिक और मानसिक लाभों के साथ-साथ योग त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा होता है। ऐसे में आप झुर्रियों को अलविदा कहने के लिए फिश फेस योगा कर सकते हैं। यह योग आपके चेहरे को स्ट्रेच करने में मदद करता है। फिश फेस योगा करने के लिए गले और होठों को अंदर की ओर खीचें, 5 से 10 सेकेंड तक इसी स्थिति में रहें। इसे आप रोजाना 10 से 15 बार कर सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और आपकी त्वचा में निखार आएगा।

3. टंग ट्विस्टर योगा

यह टंग ट्विस्टर योग आपके चेहरे की मांसपेशियों को टोनिंग करने में मदद करता है। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल आराम से बैठ जाएं, फिर मुंह खोलकर जीभ को तालू से हटा लें। इसे कम से कम 5 से 8 मिनट तक रखें और फिर वापस उसी स्थिति में आ जाएं। इसे आप जितना हो सके रोजाना कर सकते हैं, इस योग से ब्लड सर्कुलेशन सही रहेगा और त्वचा टाइट रहेगी।

4. आइब्रो स्ट्रेचिंग योगा

झुर्रियों को कम करने के लिए फेस योगा बहुत फायदेमंद होता है, ऐसे में आप आईब्रो स्ट्रेचिंग योगा भी कर सकते हैं। इस फेशियल योगा को करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों हाथों के अंगूठों को अपनी आइब्रो के साइड पर रखें, इसके बाद आप अपने अंगूठे की मदद से घुमाएंगे, इसके बाद अपनी बाकी उंगलियों की मदद से अपने माथे पर थोड़ा दबाएं। इस योग को आप रोजाना कम से कम 8 से 10 बार कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी भौंहों की मांसपेशियां टाइट होंगी साथ ही चेहरे पर भी निखार आएगा।

और पढ़े: मलाइका अरोड़ा के शानदार फिटनेस का राज है यह 5 योगा आसन, आप भी करे ट्राई!

गौरतलब है कि, योग अच्छे स्वास्थ्य के लिए जितना जरूरी है, चेहरे के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके चेहरे पर झुर्रियां खत्म हों और चेहरा चमके तो हमारे द्वारा बताए गए इस योगा को जरूर करें। उम्मीद है हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

Image Courtesy: Healthshots