Femina Miss India 2023: कौन है नंदिनी गुप्ता, जिसने ‘मिस इंडिया’ का ताज किया अपने नाम?
राजस्थान की खूबसूरती बनी मिस इंडिया!

हाल ही में हुई भारत की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता Femina Miss India 2023 के 59वें संस्करण में 19 वर्षीय नंदिनी गुप्ता को ब्यूटी क्वीन का ताज पहनाया गया। Femina Miss India 2023 सौंदर्य स्पर्धा मणिपुर में इंफाल के इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गयी थी जहाँ भारतीय सुंदरियों ने एकदूसरे को शानदार टक्कर दी। लेकिन इस प्रतियोगिता में राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने इतर सुंदरियों को कड़ी टक्कर देते हुए बाजी माज ली और Femina Miss India 2023 का ताज अपने सर पहन लिया। क्या आपको पता है कौन है यह नंदिनी गुप्ता, जिसने इस साल Miss India का ताज पहना है? चलिए जान लेते है।
View this post on Instagram
Femina Miss India का 59वां संस्करण इस साल मणिपुर में इंफाल के खुमान लंपक के इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था। प्रतिभाशाली युवा महिलाओं के जीवन को बदलने और भारत के फैशन और ग्लैमर उद्योग के लिए एक नया चेहरा देने के लिए कई सालों से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। 59 सालों से इस प्रतियोगिता ने भारत और फैशन इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड को भी कई खूबसूरत और टैलेंटेड चेहरे दिए। अपनी इस परंपरा को जारी रखते हुए Femina Miss India 2023 में नंदिनी गुप्ता को विजेता घोषित कर दिया। पिछले साल की विजेता रही सिनी शेट्टी ने नंदिनी को Femina Miss India 2023 का ताज पहनाया। नंदिनी ने इस मुकाम पर पहुँचने के लिए कई कठिनाइयों का सामना भी किया है। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा को नंदिनी अपनी प्रेरणा मानती है और उसे एक्ट्रेस जैसा ही नाम कमाना है।
View this post on Instagram
और पढ़े: Who Is Sini Shetty, 21-Year-Old Karnataka Girl Who Won Miss India 2022?
राजस्थान के कोटा में रहने वाली 19 वर्षीय नंदिनी गुप्ता ने अपनी सुंदरता, आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता से इतर सुंदरियों को कड़ी टक्कर देते हुए इस साल Femina Miss India का खिताब जीत लिया है। नंदिनी के पिता एक किसान है और उसकी मां हाउसवाइफ होकर घर संभालती है। नंदिनी की एक छोटी बहन भी है जो की स्कुल में पढ़ रही है। नंदिनी ने राजस्थान से ही बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई भी पूरी की है और साथ ही महज 9वे क्लास में पढ़ते पढ़ते ही उसने मॉडलिंग शुरू कर दी थी।
View this post on Instagram
बचपन से ही वह यह स्पर्धा देखती आ रही है और इसमें शामिल होने का और जीतने का सपना भी नंदिनी ने देखा था जो आज उसने पूरा किया है। वह एक स्टूडेंट होने के साथ ही एक मॉडल भी है। नंदिनी गुप्ता ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया, जिस वजह से लोग उसे ‘ब्यूटी विथ ब्रेन’ भी कह रहे है। इस प्रतियोगिता के दौरान भूमि पेडनेकर, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, मनीष पॉल, नेहा धूपिया जैसे कई सेलेब्स ने भी हाजिरी लगाई थी।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
और पढ़े: From Kriti Sanon’s Edgy Attire To Malaika Arora’s Gold Glamour, Our Favourite Looks From Miss India 2022
View this post on Instagram
View this post on Instagram
नंदिनी गुप्ता के साथ ही दिल्ली की श्रेया पूंजा Femina Miss India 2023 की फर्स्ट रनर-अप और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग को दूसरी रनर-अप घोषित किया गया। Miss India 2023 का ख़िताब जितने वाली नंदिनी अब Miss World ब्यूटी पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। Miss India 2023 नंदिनी को जीत की बधाइयाँ और अपने अगले पड़ाव के लिए शुभकामनाएं!
First Published: April 16, 2023 3:30 PM