वैलेंटाइन वीक 2023: रोज डे से प्रपोज डे तक यह है प्यार के दिन, जिन्हे मानाने के लिए हो जाये तैयार!

यह है प्यार का मौसम!
वैलेंटाइन वीक 2023: रोज डे से प्रपोज डे तक यह है प्यार के दिन, जिन्हे मानाने के लिए हो जाये तैयार!

फरवरी के महीने को प्यार का महीना कहा जाता है और हमें लगता है किसी को भी यह बताने की जरुरत नहीं है की यह क्यों कहा जाता है। ज़ाहिर तौर से पूरी दुनिया में 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे (Valentines Day) मनाया जाता है। भले ही कई लोगों के हिसाब से प्यार जताने के लिए किसी एक दिन की जरुरत नहीं होती, लेकिन 14 फरवरी का दिन सच में प्रेमियों के लिए बेहद स्पेशल होता है और लोग यह दिन मनाते भी है। वैलेंटाइन्स डे के साथ ही वैलेंटाइन्स वीक मनाना भी शुरू हो गया है। इस बारे में थोड़ा और जान लेते है।

पुरे हफ्ते छायेगा प्यार का जादू

वैलेंटाइन्स डे के साथ ही वैलेंटाइन्स वीक मानाने का ट्रेंड भी रहता है। ख़ास कर के यह वैलेंटाइन्स वीक कॉलेज के प्रेमी युगल मनाते हुए दिखाई देते है। 14 फरवरी के पहले का एक हफ्ता लोग वैलेंटाइन्स वीक के नाम से मनाते है। प्यार में खोये हुए कपल के लिए वैलेंटाइन्स वीक काफी ख़ास होता है। 7 फरवरी से यह वैलेंटाइन्स वीक शुरू हो जाता है जब लव बर्ड्स अपने प्यार का इजहार करने पार्टनर को प्यार जताते है। अपने पसंदीदा व्यक्ति को खास गिफ्ट्स देने से डेट पर लेके जाने तक का यह वैलेंटाइन्स वीक का सफर 14 फरवरी तक शुरू रहता है जिसका कपल्स बेसब्री से इंतजार करते है।

और पढ़े: Heart These Nail Art Ideas For Your Valentine’s Day Celebration!

7 फरवरी – रोज डे

7 फरवरी को हर जगह वैलेंटाइन्स वीक का पहला दिन मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एकदूसरे को गुलाब के खूबसूरत फूल देते है। लाल रंग के गुलाब को प्यार का प्रतिक माना जाता है, इसीलिए रोज डे पर लोग अपने पसंदीदा व्यक्ति को गुलाब के प्यारे प्यारे फूल या बुके देकर अपना प्यार जताते है। लड़कियों को फूलों से काफी लगाव होता है, इसीलिए कई बार लड़के ही अपनी पार्टनर को गुलाब के फूल देते दिखाई देते है। इसके साथ ही पिले गुलाब दोस्ती का प्रतिक माने जाते है, तो दोस्ती से शुरुआत करने के लिए पिले गुलाब भी इस दिन दे सकते है।

8 फरवरी – प्रपोज डे

वैलेंटाइन्स वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे होता है जो अपने प्यार का इजहार करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने दिल की बात जुबान पर लाते है और प्रपोज कर लेते है। प्रपोज करने के लिए कई लोग अलग अलग ख़ास तरीकों का इस्तेमाल करते है, साथ ही प्राइवेट या पब्लिक प्रपोजल के लिए भी ख़ास जगहों का चुनाव करते है।

9 फरवरी – चॉकलेट डे

इस दुनिया में चॉकलेट किसे नहीं पसंद होते है? वैलेंटाइन्स वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन अपनी पसंदीदा व्यक्ति या लवर को चॉकलेट दे कर प्यार जताया जाता है। चॉकलेट की मिठास से प्यार की मिठास और बढ़ जाती है, इसीलिए चॉकलेट के इस मिठास को प्यार के साथ बांटा जाता है।

10 फरवरी – टेडी डे

अपने लवर या पसंदीदा व्यक्ति को इस दिन टेडी बियर जैसे सॉफ्ट और प्यारा खिलौना दिया जाता है। प्यार में खोये कपल्स एकदूसरे को इस दिन टेडी गिफ्ट करते है, जो की एक प्यार जताने का तरीका माना जाता है।

11 फरवरी – प्रॉमिस डे

इस दिन कपल्स एकदूसरे को अपने प्यार का वादा करते है और हमेशा उस वादे को बनाये रखने का प्रयास भी करते है। कई कपल्स एकदूसरे को अपना यह रिश्ता बनाये रखने, उसे आगे लेके जाने और हमेशा साथ रहने के लिए एकदूसरे को प्रॉमिस करते है।

और पढ़े: Akash Institute’s ‘Find A Date For Valentine’s Day’ Notice For Students Reminds Twitter Of Mohabbatein

12 फरवरी – हग डे

एकदूसरे को गले लगाने का दिन मतलब ‘हग डे’। इस दिन आप जिससे प्यार करते है उन्हें अपना प्यार जताने के लिए गले लगा सकते है। लेकिन यह बात करते वक़्त सामने वाले की सहमति होना भी उतनी ही जरुरी बात होती है। इस दिन अपना प्यार जताने के लिए लोग अपने पार्टनर्स को जादू की झप्पी देते है।

13 फरवरी – किस डे

किस डे का मकसद आपके रिश्ते को और गहरा करना है। अपने प्यार की गहराई को साबित करने के लिए लोग किस से प्यार जताते है। अपने पार्टनर के विश्वास को प्यार से मजबूत करने के लिए किस एक बेहद प्यारा अनुभव साबित होता है। इसीलिए 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है।

14 फरवरी – वैलेंटाइन्स डे

जिस दिन का कपल्स बेसब्री से इंतजार करते है वह दिन है वैलेंटाइन्स डे। वैलेंटाइन्स वीक के ख़त्म होने पर वैलेंटाइन्स डे मनाया जाता है। भले ही प्यार का कोई एक दिन नहीं होता, लेकिन वैलेंटाइन्स डे मानाने का एक अलग ही मजा है। एक दिन के लिए अपना प्यार जताना कोई बुरी बात भी नहीं है। यह दिन साल भर के सभी दिनों से बेहद रोमैंटिक होता है और लोग अपने अपने तरीकों से इस प्यार भरे दिन को मनाते है।

तो आप क्या सोच रहे हो? जाइए अपने पार्टनर को अपने दिल की बात बता दे और और इस वैलेंटाइन्स वीक और वेलेंटाइन डे को प्यार से भर दे।

Kareena Kapoor’s Valentine’s Day Looks Adorable As She Enjoys Ice Creams With “Saifu And Tim Tim”

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal
Seen it all?

We’ve got more!