क्यों मनाया जाता है हर साल ‘ताज महोत्सव’? जान ले खासियत, क्यों होगा यह साल खास?
प्राचीन संस्कृति को जानने का एक सुनहरा मौका!

ताजमहल… जिसे पूरी दुनिया प्यार का एक शाश्वत प्रतिक मानती है, जो सच में प्यार करने वालों के लिए एक प्रेरणा है। आगरा में बनाये गए इस खूबसूरत विरासत को दुनिया के सात अजूबों में स्थान दिया गया है। यह एक मुग़ल साम्राज्य के प्रेम और कलाकारी का बेहद खूबसूरत नमूना है जिसकी पूरी दुनिया सराहना करती है। इस लाजवाब प्राचीन वास्तु के सम्मान के लिए हर साल आगरा में ताज महोत्सव मनाया जाता है। चलिए जान लेते है इस महोत्सव की क्या खासियत है।
ताजमहल और कहानी
ताजमहल अपनी सुंदरता और दुनिया के बेहतरीन प्रसिद्ध अजूबों में से एक है। अपनी पत्नी के लिए एक मुगल सम्राट के प्यार के प्रतिक के रूप में, ताजमहल बांधा गया। 1631 – 1648 के बीच शाहजहाँ द्वारा उसकी प्यारी पत्नी मुमताज के लिए इस खूबसूरत कला को निर्माण किया गया। इस खूबसूरती को पूरी दुनिया भर के लोग देखे, इस प्राचीन संस्कृति को दुनिया जाने इसीलिए ताज महोत्सव की शुरुआत की गयी।
और पढ़े: BJP MP Diya Kumari Claims That Taj Mahal Was Built On Land Originally Belonging To Jaipur Royal Family
इसीलिए मनाया जाता है ताज महोत्सव
आगरा के खूबसूरत और प्राचीन मुग़ल वास्तु ताज महल को प्यार का प्रतिक माना जाता है। इस वास्तु के नाम पर रखा गया ताज महोत्सव हर साल मुग़ल कला, संस्कृति और परंपरा की समृद्ध विरासत का सम्मान करने के लिए आयोजित किया जाता है। 9 दिन चलने वाले इस शानदार उत्सव में भारत की कुछ समृद्ध कलाओं, शिल्प, संस्कृतियों, व्यंजनों, नृत्य और बेहतरीन संगीत का प्रदर्शन किया जाता है। दुनिया के सबसे खूबसूरत स्मारकों में से एक, ताजमहल के पास यह महोत्सव आयोजित किया जाता है। ताज महोत्सव भारत के समृद्ध इतिहास के बारे में जानने का एक रोमांचक अवसर लाता है।
क्या होता है महोत्सव में?
इस साल यह ताज महोत्सव 18 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलने वाला है। इस महोत्सव के सांस्कृतिक संध्याओं में विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों द्वारा अपनी कलाएं प्रस्तुत की जाएगी, जिसका आनंद आप ले सकते है। इसके साथ ही शास्त्रीय कला से लोक कला, स्थानीय लोक कला, विदेशी ओपेरा और लोकप्रिय फिल्मी गानों जैसी एक से एक बेहतरीन कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। यह महोत्सव ताज महल के पास शिल्पग्राम में होने वाला है जिसमे कई तरह के पारम्परिक व्यंजन लोगों को चखने मिलेंगे, साथ ही विभिन्न तरह के मशहूर कपड़ों को देखने और खरीदने का मौका भी मिलेगा। छोटे बच्चों के लिए भी यहाँ कई तरह के खेल और झूले होंगे।
इस महोत्सव को एक बड़े मेले का स्वरुप आता है, जहा देश – विदेश से पर्यटक आते है और इस महोत्सव में शामिल होते है। यहाँ बॉलीवुड नाइट से क्लासिकल डांस, बैंड्स के कलाओं का प्रदर्शन भी होगा। वही इस साल कहा जा रहा है की यहाँ बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हर्षदीप कौर, पवन दीप राजन, अरुणिता, अमित सिंह, मैथली ठाकुर, एके खान, मामे खान इन सभी कलाकारों का धमाकेदार परफॉर्मंस होने वाला है।
और पढ़े: Newlyweds Payal Rohatgi And Sangram Singh’s Post Wedding Destinations Are Mahadev Temple And Taj Mahal
क्या है शुल्क?
ताज महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रति व्यक्ति 50 रुपये और पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रवेश निःशुल्क है। हालाँकि विदेशी पर्यटकों के लिए यहाँ कोई टिकट शुल्क नहीं है।
इसी बिच ताज महोत्सव की तारीखों में कुछ नए अपडेट्स भी सामने आ रहे है जिनके मुताबिक काम पूरा न होने के वजह से यह महोत्सव अब 20 फरवरी से 1 मार्च को होने की संभावनाएं है। अगर आप भी इस महोत्सव में शामिल होना चाहते है तो कृपया तिथियों को ध्यान में रख अपनी ट्रिप प्लान करें।
आप ताजमहल के ट्रिप का प्लान कर रहे है तो इस ताज महोत्सव का हिस्सा जरूर बनें। मुग़ल साम्राज्य और भारत के एक अलग प्राचीन संस्कृति को जानने का इससे बेहतर मौका आपको रोज रोज नहीं मिलेगा।
First Published: February 16, 2023 11:52 AM