अंबानी परिवार में जल्द ही नन्हें मेहमान की दस्तक होने वाली है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश और उनकी पत्नी श्लोका मेहता दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। आकाश और श्लोका ने इससे पहले अपने बेटे पृथ्वी का स्वागत किया था। इसी बीच अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता की गोद भराई की रस्म पूरी हुई। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। वहीं हाल ही में मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी, बहू श्लोका मेहता और पोते पृथ्वी आकाश अंबानी के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर भगवान के दर्शन करने पहुंचे।
श्लोका मेहता की गोद भराई की तस्वीरें आई सामने
हाल ही में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश की पत्नी श्लोका मेहता की गोद भराई का आयोजन किया गया। यह आयोजन बेहद ही सिंपल था, जिसमें मॉम-टू-बी श्लोका मेहता अपनी खास दोस्तों के साथ नजर आईं। इसके साथ ही वो अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आकाश अंबानी के इंस्टाग्राम फैन पेज से शेयर की गई हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में श्लोका लाइट पिंक कलर की रफल्ड ड्रेस और सिर पर फूलों का क्रॉउन पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ श्लोका ने नो मेकअप लुक चुना और बालों को खुला छोड़े हुए प्यारी लग रही हैं। श्लोका मेहता के चेहरे पर उनकी प्रेगनेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है।
और पढ़े: श्लोका अंबानी की बहन दीया मेहता जटिया ने Met Gala 2023 में भारतीय स्टाइल से जीता दिल!
बता दें, नीता अंबानी के कल्चरल सेंटर के लॉन्च इवेंट के दौरान अंबानी परिवार की बहू की प्रेगनेंसी का खुलासा हुआ था। इस इवेंट में श्लोका गोल्डन कलर की साड़ी में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं थीं। इसके बाद अंबानी परिवार की बहू श्लोका की कई तस्वीरें सामने आईं जिनमें वह बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं।
परिवार संग पहुंची सिद्धिविनायक मंदिर
वहीं, श्लोका मेहता अपनी गोद भराई के बाद वो अपने ससुर मुकेश अंबानी, पति आकाश अंबानी और बेटे पृथ्वी के साथ भगवान के दर्शन करने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। जिसका वीडियो इंद्रजीत चौबे नाम के एक ट्विटर यूजर ने अपने ट्वीट के जरिए शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुकेश अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता और पृथ्वी आकाश अंबानी भगवान की पूजा करते हैं और माथे पर टीका लगवाते हैं।
और पढ़े: Met Gala में ब्लैक साड़ी गाउन पहने नजर आईं मुकेश अंबानी की लाडली ईशा अंबानी, ओरहान अवतरमानी ने शेयर की तस्वीरें!
गौरतलब है कि भारत का सबसे समृद्ध अंबानी परिवार काफी धार्मिक है। कई बार नीता और मुकेश अंबानी के परिवार के सदस्यों को भारतीय परिधानों में और धार्मिक स्थलों पर जाते हुए स्पॉट किया जाता रहा है। ऐसे में श्लोका मेहता की डिलीवरी का दिन नजदीक आने के साथ ही अंबानी परिवार मां और बच्चे की अच्छी सेहत की दुआ कर रहा है।
Image Courtesy: Twitter / Instagram Fan Page