Met Gala में ब्लैक साड़ी गाउन पहने नजर आईं मुकेश अंबानी की लाडली ईशा अंबानी, ओरहान अवतरमानी ने शेयर की तस्वीरें!

ईशा का ग्लैमरस अंदाज!
Met Gala में ब्लैक साड़ी गाउन पहने नजर आईं मुकेश अंबानी की लाडली ईशा अंबानी, ओरहान अवतरमानी ने शेयर की तस्वीरें!

फैशन जगत के सबसे चर्चित इवेंट Met Gala को लेकर इन दिनों काफी बज बना हुआ है, इस इवेंट का शोर हर तरफ गूंज रहा है। Met Gala इवेंट में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड जगत की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की और अपने फैशन से खूब जलवा बिखेरा है। इस बार भारत से प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी भी अपने फैशन का जलवा बिखेरती नजर आईं। बॉलीवुड हसीनाओं ने जहां Met Gala के रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरत अदाओं से फैन्स को अपना दीवाना बनाया है, वहीं ईशा अंबानी ने भी अपने किलर अंदाज से इन एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ दिया है। हर कोई ईशा के लुक की तारीफ कर रहा है।

ईशा अंबानी ने ब्लैक ऑउटफिट में बिखेरा जलवा

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने 2 मई को न्यूयॉर्क शहर में आयोजित Met Gala 2023 में ब्लैक कलर का साड़ी गाउन पहनकर शिरकत की। ईशा का ये लुक वाकई में बेहद खूबसूरत है। ईशा अंबानी के इस खूबसूरत अवतार की हर तरफ तारीफ हो रही है। मुकेश अंबानी की बेटी की ड्रेस को नेपाली-अमेरिकी डिजाइनर Prabal Gurung ने डिजाइन किया है। ईशा अंबानी के इस ब्लैक कलर की साटन साड़ी गाउन को मोतियों और क्रिस्टल से सजाया गया है। इसके साथ उन्होंने स्टाइलिश चैनल डॉल बैग और गले में स्टाइलिश हैवी नेकपीस के साथ अपना मेट गाला लुक पूरा किया। मेकअप की बात करें तो ईशा ने होठों पर ब्राउन ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई, शिमरी सिल्वर आईशैडो और चेहरे पर डेवी मेकअप किया।

और पढ़े: From Alia Bhatt To Isha Ambani, Indian Celebs Stun At Met Gala 2023

फैन्स को ईशा अंबानी का ये लुक काफी स्टनिंग भी लग रहा है। ईशा अंबानी की खूबसूरत तस्वीरें इंडियन फैशन इन्फ्लुएंसर और सोशल मीडिया पर्सनालिटी ओरहान अवतरमानी (Orry) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ईशा के साथ ओरहान भी नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा स्टाइलिस्ट प्रियंका कपाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ईशा अंबानी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

यूजर्स इन तस्वीरों पर अपने कमेंट्स शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘स्टनिंग’, दूसरे ने लिखा, ‘आउटस्टैंडिंग’, तीसरे ने लिखा, ‘स्टनिंग बैग!’। इसी तरह तमाम यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया पेश कर रहे हैं।

आपको बता दें, ईशा अंबानी इससे पहले भी Met Gala में शिरकत कर चुकी हैं। जानकारी के अनुसार, उन्होंने साल 2017 में क्रिश्चियन डायर का गाउन पहनकर इस फैशन इवेंट में पहुंची थीं, उसके बाद साल 2019 में प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस पहनकर पहुंची। ईशा अंबानी ने अपने हर आउटफिट से फैन्स को इंप्रेस किया है। Met Gala 2023 की थीम की बात करें तो यह दिवंगत डिजाइनर की विरासत पर आधारित है। इस साल Met Gala 2023 की थीम कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी एग्जीबिशन पर आधारित है।

और पढ़े: From Alia Bhatt To Isha Ambani, Indian Celebs Stun At Met Gala 2023

गौरतलब है कि, इस साल आयोजित हुए Met Gala Red Carpet में प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेस ने भी शिरकत की है। ऐसे में ईशा अंबानी ने अपने लुक से इन एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ दिया है। खास बात यह है की, ईशा अंबानी दो जुड़वा बच्चों की मां है। फिर भी उसने बॉलीवुड की हसीनाओं को भी स्टाइल के मामले में Met Gala में पीछे छोड़ दिया।

Reliance Launches First In-House Fashion Store Led By Isha Ambani

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!