भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से आज पूरी दुनिया प्रभावित है। अपनी अलग मैदानी खेली से धोनी ने पूरी दुनिया में अपने फैन्स बना लिए है। वही एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) की जोड़ी को आज दुनियाभर में पसंद किया जाता है। साक्षी धोनी और एमएस धोनी के बीच का प्यार देख लोगों का दिल पिघल जाता है। सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय जोड़ी लोगों के बीच भी अपना प्यार नहीं छुपा पाते। वही एमएस धोनी और साक्षी धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे साक्षी धोनी अपने पति की कुछ करतूतों के बारे में खुलासा करती दिखाई दे रही है। वही एमएस धोनी अपनी पत्नी के इस इल्जाम को झुठलाते हुए नजर आ रहे है।
एमएस धोनी और साक्षी धोनी की प्रेम कहानी आज पूरी दुनिया में मशहूर है। जहां लोकप्रिय क्रिकेटर धोनी को लोग पसंद करते है, वही उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी लोगों के दिलों में बसती है। महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी अक्सर एक-दूसरे के साथ दिखाई देते है और सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में, चेन्नई में अपनी पहली प्रोडक्शन की हुई फिल्म एलजीएम: लेट्स गेट मैरिड (LGM: Let’s Get Married) का ट्रेलर लॉन्च किया। इस दौरान एमएस धोनी और दिखी उनकी केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया। इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है।
और पढ़े: Sakshi Dhoni Calls Out The Constant Power Crisis In Jharkhand Amidst Coal Shortage In Power Plants
इस इवेंट के दौरान होस्ट ने साक्षी से पूछा की, क्या उनके पति ने उन्हें कोई तमिल शब्द सिखाया है। तब साक्षी ने शर्माते हुए बड़े प्यार से कह दिया की, उनके पति ने उन्हें ‘सेरी’ (ठीक है) और ‘पोरई’ कहना सिखाया है। इसके आगे जब होस्ट उन्हें कुछ और कहने का आग्रह करते है तब साक्षी खुलासा करती है की, उनके क्रिकेटर पति ने उन्हें तमिल भाषा में कुछ बुरे शब्द भी सिखाए है। इसके बाद जब माइक एमएस धोनी के हाथों में आता है तब वह अपनी पत्नी की तरफ इशारा करते हुए और हंसते हुए इस बात का इनकार कर देते है की, उन्होंने साक्षी को बुरे शब्द बिलकुल नहीं सिखाए। दोनों के बीच हुई इस प्यारी नोक झोंक में भी दोनों का प्यार झलक रहा था। इसी बीच साक्षी ने इस बात का भी खुलासा किया की, चेन्नई उनके पति एमएस धोनी के दिल के बेहद करीब है, इसिलिए उन्होंने अपना पहला प्रोजेक्ट तमिल भाषा में बनाने का फैसला किया। इस बेहद क्यूट वीडियो को एमएस धोनी और साक्षी धोनी के फैन पेज ने शेयर किया है।
और पढ़े: असम में एक ही स्कूल में पढ़ते थे Anushka Sharma और Sakshi Dhoni? पुरानी तस्वीर हुई वायरल!
बता दें की, एमएस धोनी और साक्षी अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ के साथ फिल्मों का सफर शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। रमेश थमिलमानी द्वारा निर्देशित की गई इस फिल्म LGM: Let’s Get Married में अनुभवी एक्ट्रेस नादिया, हरीश कल्याण और इवाना दिखाई देगी।
Image Courtesy: India Today