असम में एक ही स्कूल में पढ़ते थे Anushka Sharma और Sakshi Dhoni? पुरानी तस्वीर हुई वायरल!

बचपन की दोस्ती को अब क्या कहें!
असम में एक ही स्कूल में पढ़ते थे Anushka Sharma और Sakshi Dhoni? पुरानी तस्वीर हुई वायरल!

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। दोनों भी अपने क्रिकेट के दौर के बेस्ट प्लेयर्स माने जाते है। साथ ही इन दोनों की दोस्ती भी कई हद तक अच्छी है। लेकिन क्या आपको पता है की इन दो क्रिकेट प्लेयर्स की बीवियां भी एकदूसरे की दोस्त है? हाल ही में अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ये तस्वीरें उन पुराने दिनों की है जब अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी एक ही स्कूल में जाया करते थे। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। चलिए इस तस्वीर के बारे में जरा और जानते है।

Anushka-Sharma-Sakshi-Dhoni-went-to-same-school-Assam-see-viral-pics-csk
Image Courtesy: Twitter

और पढ़े: Sakshi Dhoni Calls Out The Constant Power Crisis In Jharkhand Amidst Coal Shortage In Power Plants

IPL 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की टीम Chennai Super Kings (CSK) ने बाजी मार ली और ट्रॉफी अपने नाम कर दी। वही महेंद्र सिंह धोनी की प्रिय पत्नी साक्षी धोनी और क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की एक काफी पुरानी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ये पुरानी तस्वीर लोगों को अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी की पुरानी दोस्ती की याद दिला रही है। आपको बता दे की, अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी बचपन की दोस्त है। अनुष्का और साक्षी दोनों अपने स्कूल के दिनों से एक-दूसरे को जानती है। साथ ही दोनों की बॉन्डिंग MS धोनी और विराट कोहली के रिश्तों से भी पुरानी है। जी हाँ आपने बिलकुल सही पढ़ा।

Image
Image courtesy: Twitter
Anushka-Sharma-Sakshi-Dhoni-went-to-same-school-Assam-see-viral-pics-csk
Image Courtesy: Twitter

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी असम के एक ही स्कूल में पढ़ते थे और एक ही क्लास में भी थे। अनुष्का शर्मा के पिता, कर्नल अजय कुमार शर्मा जो की सेवानिवृत्त हो चुके है, एक बार असम में तैनात थे। उस दौरान उनकी बेटी अनुष्का भी असम में सेंट मैरी स्कूल में पढाई पूरी कर रही थी। उसी स्कूल में साक्षी धोनी भी अपनी पढाई पूरी कर रही थी। दोनों क्लासमेट्स भी रह चुकी है। कल की IPL मैच CSK ने जितने के बाद साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा की कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वायरल तस्वीरों में, अनुष्का और साक्षी एक साथ अपने दोस्तों के साथ वक़्त बिताते नजर आ रही है।

और पढ़े: Meet The Fabulously Cool Wives And Girlfriends Of The Men In The Indian World Cup Cricket Squad

अनुष्का और साक्षी की इन पुरानी तस्वीरों को देख सच में दोनों की दोस्ती बेहद पुरानी नजर आ रही है। एक ही स्कूल के साथ साथ एक ही जगह दोनों भी बचपन में रह चुकी है।

Virat Kohli Surprises Anushka Sharma With Band Baaja Baaraat Dialogue, Actress Says “Felt Like He Proposed!”

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal
Seen it all?

We’ve got more!