मनोज बाजपेयी ने ‘आयरन लेडी, अल्फा लेडी’ दिवंगत माँ गीता देवी को दी श्रद्धांजलि, देखें दर्दभरा नोट!

मनोज बाजपेयी की मां का देहांत!

मनोज बाजपेयी ने ‘आयरन लेडी, अल्फा लेडी’ दिवंगत माँ गीता देवी को दी श्रद्धांजलि, देखें दर्दभरा नोट!

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपनी दिवंगत माँ गीता देवी को श्रद्धांजलि देते हुए एक बेहद इमोशनल लंबा नोट लिखा है। मनोज ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर उन्हें ‘आयरन लेडी’ और ‘अल्फा वुमन’ कहा। सभी के जीवन में माँ का स्थान सबसे महत्वपूर्ण होता है। हम सभी अलग अलग तरीके से अपनी माँ को प्यार जताते है। वैसे ही बॉलीवुड के एक्टर मनोज बाजपेयी ने भी अपनी दिवंगत माँ के लिए इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा जो बहुत ही दर्दभरा है।

मनोज ने अपने नोट में कहा कि, उनके प्रोत्साहन के शब्द हमेशा उनके साथ रहेंगे। अभिनेता ने खुद को अपनी माँ का रिफलेक्शन भी बताया है। उन्होंने यह भी याद किया की, कैसे उन्होंने उन्हें सबसे दर्दनाक परिस्थितियों में कभी हार न मानने का मूल्य सिखाया था। मनोज बाजपेयी की माँ गीता देवी का पिछले सप्ताह 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

manoj

उन्होंने लिखा है की, “एक आयरन लेडी, मेरी मां को श्रद्धांजलि! मैं उन्हें यही बुलाता हूं! छह बच्चों की माँ और सबसे सज्जन किसान की पत्नी! उन्होंने अपने परिवार को सभी बुरी नजरों और इस दुनिया के बुरे इरादों से बचाया और समर्थन किया। अपने सपनों का त्याग करते हुए हर बच्चे की जरूरतों को पूरा किया। वह एक अल्फ़ा महिला थी जिसने अपनी निश्चल नजर से उसकी दुनिया पर राज किया!” उन्होंने यह भी कहाँ की, काश वह अपनी माँ को एक मजबूत नेतृत्व वाले व्यक्ति के रूप में विकसित होते देखने के लिए गुजरे वक़्त में वापस जा पाते!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

और पढ़े – Manoj Bajpayee’s Sweet Gesture For A Pregnant Journalist Has Won Our Hearts!

मनोज ने आगे कहा की, उनके जीवन में उनकी मां के अनगिनत योगदानों के लिए वह हमेशा उनके ऋणी हैं। माँ का निःस्वार्थ प्रेम और समर्पण अतुलनीय है। मनोज के संघर्ष के दिनों में उनके अटूट समर्थन ने उन्हें कभी हार न मानने की ताकत दी। उनके प्रोत्साहन के शब्द हमेशा मनोज के साथ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


उन्होंने आगे लिखा है की, उनकी माँ ने उन्हें कठिन परिस्थितियों के सामने कभी हार न मानने और सूरज ढलने तक उससे लड़ने का मूल्य सिखाया! माँ के प्रयासों, बलिदानों, निस्वार्थ प्रेम और कड़ी मेहनत ने आज उन्हें बनाया है, उन्हें आकार दिया है। जीवन के हर कठिन कदमों के रास्तों पर उनकी माँ उनके लिए एक शक्ति का स्तंभ, एक दोस्त बनी थी।
मनोज ने आगे कहा की, “आपका प्यार और भाव पूरे परिवार के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति के रूप हमेशा रहेगा, माई! आप और बाबूजी हमेशा सबके दिलों में रहेंगे। आपको अपनी माँ के रूप में पाकर हम बहुत धन्य और भाग्यशाली रहे हैं। माई, until we meet again. अंत में उन्होंने बताया की, उनकी माँ श्रीमती गीता देवी का 80 वर्ष की आयु में 8 दिसंबर 22 को निधन हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

और पढ़े – “Walking On The Stage As Myself Is The Biggest Challenge For Me,” Says Manoj Bajpayee, Showstopper For Designer Samant Chauhan. 

आप सभी को बता दें कि, पिछले हफ्ते मनोज बाजपेयी की माँ गीता देवी का बीमारी के बाद एक अस्पताल में निधन हो गया था। मनोज के किसी करीबी ने बताया की, उनकी माँ लगभग 20 दिनों से ठीक नहीं थी। वहीं मनोज के पिता आरके बाजपेयी का निधन पिछले साल अक्टूबर में दिल्ली में हुआ था।

5 Thoughts I Had About ‘The Family Man’ Season 2 Trailer. Mainly, What’s With Samantha Akkineni’s Brownface?

First Published: December 13, 2022 12:54 PM

Himanshi Chetiwal

Read More From Himanshi

Seen it all?

We’ve got more!