एक्ट्रेस जिया खान ने 2013 में ख़ुदकुशी कर ली थी। इसके बाद एक्टर आदित्य पंचोली और जरीना वहाब का बेटा एक्टर सूरज पंचोली को इस सिलसिले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अपनी बेटी जिया की ख़ुदकुशी के लिए उसकी मां राबिया खान ने उसके तभी के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को जिम्मेदार ठहराया था। इस बात को तब हवा लगी जब एक्ट्रेस जिया खान का सुसाइड नोट पुलिस को हासिल हुआ, जिसमे उसने ख़ुदकुशी करने के लिए सूरज पंचोली के नाम का जिक्र किया था। आज इस केस पर कोर्ट का निर्णय आया है। इस निर्णय से नाखुश जिया खान की मां राबिया खान इस बारे में अब हाई कोर्ट का दरवाजा खटखाने वाली है।
और पढ़े: Sooraj Pancholi Not Guilty In Jiah Khan Suicide Case: Special CBI Court
एक्ट्रेस जिया खान ने 3 जून 2013 में अपने मुंबई के घर में ही खुद को फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली थी। इस बारे में सूरज पंचोली पर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। आज दस साल बाद इस केस पर कोर्ट ने अपना निर्णय सुनाया है। इस निर्णय को सुनाते हुए कोर्ट ने सूरज पंचोली को इस केस से बरी किया है। कोर्ट के इस निर्णय से जिया खान की मां राबिया बेहद नाराज हो गई है और इस मामले में अब वो हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए राबिया खान ने कहा की, भले ही सूरज को इस मामले में बरी कर दिया हो लेकिन उनकी बेटी जिया के मृत्यु का कारन अबतक नहीं बताया गया है। राबिया शुरू से कहती आ रही है की ये केस एक हत्या का है और उन्होंने बेटी का सुसाइड नोट भी पुलिस को दिया है। अपनी बेटी के लिए राबिया खान अब हाई कोर्ट में जल्द ही अपील करने वाली है।
इससे पहले भी राबिया खान ने बेटी के खुदकुशी के केस पर FBI को केस सौंपने की मांग की थी। लेकिन मुंबई हाई कोर्ट ने इस मांग को ख़ारिज किया था। जिया खान के खुदकुशी के बाद मिले सुसाइड नोट में सूरज पंचोली के नाम का जिक्र किया हुआ था। इस बारे में सूरज पंचोली को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। लेकिन और कुछ हाथ न लगने की वजह से सूरज को छोड़ दिया गया। इस मामले में सूरज पंचोली पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का इलज़ाम लगाया गया था। लेकिन आखिरकार, आज कोर्ट की सुनवाई के बाद सूरज को इस इलज़ाम से कोर्ट ने बरी कर दिया है। सूरज पंचोली आज अपनी मां जरीना वहाब के साथ कोर्ट पहुंचे थे।
और पढ़े: Bombay HC Turns Down Request For A Thorough FBI Investigation Filed By Jiah Khan’s Mother, Rabia
जिया खान की खुदकुशी को अब 10 साल होने आए है। अबतक इस मामले में कोर्ट और पुलिस ने काफी जानकारी इकठ्ठा कर ली है। आज बेटी के खुदकशी को हत्या मानने वाली राबिया खान सूरज पंचोली को बरी करने के बाद बेहद दुख में है। बेटी को इन्साफ दिलाने वह जल्द ही हाई कोर्ट जाएगी। देखते है आगे इस मामले में और क्या नतीजे निकलते है।