तेलंगाना में महिलाओं को मिला तोहफा, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी!
महिलाओं को दिया खास तोहफा!

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) हर साल 08 मार्च को मनाया जाता है। इस खास दिन पर तेलंगाना सरकार ने वहाँ काम करने वाली सारी महिलाओं को खास तोहफा दिया है। तेलंगाना सरकार ने 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) के अवसर पर महिला कर्मचारियों के लिए विशेष आकस्मिक छुट्टी की घोषणा की है। सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आदेश को जारी कर महिलाओं को खुशखबरी दी। इस संबंध में मुख्य सचिव शांति कुमारी द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में सभी संबंधितों को तदनुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
तेलंगाना सरकार ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपनी सभी महिला कर्मचारियों के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश की घोषणा की है।#InternationalWomensDay pic.twitter.com/k1gRfbtcBK
— IANS Hindi (@IANSKhabar) March 6, 2023
#Telangana Govt declares special casual leave for all its #womenemployees on March 8, marking #InternationalWomensDay2023@NewsMeter_In @CoreenaSuares2 @KanizaGarari pic.twitter.com/26GX0FqVha
— SriLakshmi Muttevi (@SriLakshmi_10) March 6, 2023
ऐसे हुई इंटरनेशनल वुमन्स डे की शुरुआत
आपको बता दें, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) को मनाने की शुरुआत साल 1908 में महिला मजदूर आंदोलन से हुई थी। बताया जाता है कि, अमेरिका में साल 1908 में एक मजदूर आंदोलन हुआ था जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया था। करीब 15 हजार महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर की सड़को पर मार्च करते हुए अपने अधिकारों को लेकर आवाज उठाई थी।
कामकाजी महिलाओं की मांग थी कि उनकी नौकरी के घंटे कम किए जाएं और वेतन भी बढ़ाया जाए। जब महिलाओं की इन बढ़ती हुई संख्या में अपने अधिकारों को बढ़ाने की आवाजें वर्तमान सरकार के संज्ञान में आईं तो इसके एक साल बाद यानी 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने ‘महिला दिवस’ मनाने की घोषणा की। इसके बाद साल 1975 में ‘महिला दिवस’ को आधिकारिक मान्यता मिली।
और पढ़े: Women’s Day 2023 Theme Strives To Empower Women Digitally, Promote Gender Equality In Technology
इंटरनेशनल वुमन्स डे की थीम
हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘सेलिब्रेटिंग द पास्ट, प्लानिंग फॉर द फ्यूचर’ रखी गई थी। पिछले साल साल 2022 में इसकी थीम ‘जेंडर इक्वलिटी फॉर ए स्टेबल टुमॉरो’ थी। वहीं इस बार इसकी थीम ‘डिजिटऑल: लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी’ (DigitALL: Innovation and technology for gender equality) रखी गई है।
और पढ़े: RSS Women Wing Leader Thinks Garbh Sanskar Can Raise Patriotic Children Who Respect Women. That’s A Stretch!
गौरतलब है कि, भले ही आज हमारा समाज तमाम देशों की तरह आगे बढ़ गया हो उन्नति कर रहा हो लेकिन आज भी महिलाओं के अधिकारों और हक की लड़ाई जारी है। महिलाएं आज भी कई मामलों में अपना हक की मांग और अधिकार की मांग कर रही हैं। समाज में महिलाओं के अधिकारों और हक को याद दिलाने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
इसी बीच तेलंगाना सरकार का ‘महिला दिवस’ पर दिया गया तोहफा पुरे देश भर में एक सराहनीय कदम है। हमें लगता है, आगे जाकर पुरे देश में महिलाओं के उन्नति के लिए ऐसे प्रशंसनीय कदम जरूर उठाये जायेंगे।
First Published: March 06, 2023 11:46 PMJNU VC Urges Govt To Declare Savitribai Phule Jayanti As Women’s Day