वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में भारतीय अंडर 19 महिला टीम ने ‘काला चश्मा’ पर थिरकाए पैर!

भारतीय महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम ने रविवार को ‘ICC U-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप’ में इंग्लैंड को हराकर अपनी पहली जीत हासिल की। भारतीय महिला अंडर 19 टीम ने अपना पहला खिताब जीतकर इतिहास रचा। इस जीत के बाद महिलाओं के इस टीम ने हिट सॉन्ग ‘काला चश्मा’ पर डांस कर अपनी खुशी जाहिर की। यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वाइरल हो चूका है और लोग टीम की तारीफ़ किये बिना रुक नहीं रहे है।

कैप्टन शेफाली वर्मा के इस टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल की और दक्षिण अफ्रीका में ऐतिहासिक जीत हासिल कर देश का नाम रौशन किया। महिला टीम की इस जीत का देश के हर कोने में लोगों ने जश्न मनाया और साथ ही अपनी विजेती महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम ने भी खुशी जाहिर करने ‘काला चश्मा’ इस सुपरहिट गाने पर डांस किया। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, तेजी से वाइरल हो गया। इस वीडियो को ICC द्वारा पोस्ट किया, जिसमे महिलाओं के टीम को ‘द न्यू काला चश्मा चैम्पियंस’ कहा गया।

और पढ़े: Prez. Murmu, PM Modi Congratulate U19 Women’s Cricket Team For First Ever World Cup Win

आप को बता दे की, इससे पहले भी क्रिकेटर शिखर धवन ने 2022 में मैच की जीत पर भारतीय टीम के साथ ‘काला चश्मा’ गाने पर डांस किया था। यह वीडियो भी काफी वाइरल हुआ था। इस वीडियो में शिखर धवन के साथ शुभमन गिल, केएल राहुल, ईशान किशन और इतर भी कई प्लेयर्स ने मजेदार डांस किया था और लोगों को हसाया था। U-19 महिला टीम ने भी अपने जीत की खुशी इसी गाने को रिक्रिएट करते हुए मजेदार डांस कर के मनाई।

और पढ़े: U-19 Women’s T20 World Cup: Virat Kohli, Taapsee Pannu And More Celebs Hail Our Women In Blue!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई बड़ी हस्तियों ने U-19 महिला टीम को जीत की बधाइयाँ दी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने महिला टीम का अभिनंदन करते हुए इन चैम्पियंस को युवाओं और लड़कियों के लिए प्रेरणा कहा, तो प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने भी महिला टीम को अपनी शुभकामनाये दी।

इनके साथ ही महिला टीम के इस डांस वीडियो पर लोगों ने भी खूब प्यार बरसाया और महिला टीम को जीत की बधाइयाँ दी। भारतीय अंडर 19 महिला टीम की इस जीत पर हमें भी बेहद नाज है, टीम को हार्दिक शुभकामनाये!

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.