हरियाणा में बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर आए MLA को महिला ने मारा चांटा, कहा “अब क्यों आए?”

Haryana-Woman-slaps-mla-during-flood-area-visit-see-viral-video

जैसे की उत्तर भारत में मुसलाधार बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जन्य स्थिति का निर्माण हो गया है। कई गावों और इलाकों में बारिश की वजह से पानी भर गया है और वहां रहने वाले सभी लोगों का जीवन बेहद कठिन हो गया है। वही बाढ़ से जूझ रहे हरयाणा के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर आए एक MLA को एक बाढ़ पीड़ित महिला ने थप्पड़ मार दिया और उसके साथ बदसलूकी भी की। कहा जा रहा है की गुस्से में महिला के साथ ही लोगों ने भी इस विधायक को बाढ़ आने के बाद अब देखने आने का कारन भी पूछा। ये पूरी घटना एक वीडियो में कैद की गई है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते जा रहा है।

उत्तर भारत फिलहाल मूसलाधार बारिश और बाढ़ से जूझ रहा है। वही हरियाणा के कैथल जिले में बुधवार को हरियाणा में भाजपा के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल जननायक जनता पार्टी (JJA) के विधायक (MLA) ईश्वर सिंह दौरे के लिए आए थे। कैथल के गुहला क्षेत्र में दौरा करते समय MLA को एक बाढ़ पीड़ित ने कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। कहा जा रहा है की, ये महिला इस इलाके में जमी हुई भीड़ का हिस्सा थी और सभी खराब जल निकासी व्यवस्था से नाराज थे, जिसके वजह से उस इलाके में पानी भर गया है। गुहला चीका निर्वाचन क्षेत्र के MLA के आगमन के बाद भीड़ से बाहर आई इस महिला ने MLA ईश्वर सिंह को गुस्से में थप्पड़ मार दिया। ये पूरी घटना वीडियो में कैद हो चुकी है।

और पढ़े: Rape Convict Ram Rahim Singh Out On Parole Again, DCW Slams Haryana CM For Meeting Him

बाढ़ के कारन इस महिला के साथ ही वह जमे सारे लोग गुस्से में थे और MLA को दौरे में हुई देरी की वजह से लोगों का गुस्सा उमड़ कर सामने आया। वायरल हुए इस वीडियो में महिला के साथ ही पीछे जमे लोग भी कहते सुनाई दे रहे है की, “अब क्यों आए हो?” इस घटना के दौरान महिला के साथ ही भीड़ में जमे लोग काफी गुस्से में दिखाई दे रहे थे। बाढ़ की वजह से उनकी जिंदगी तबाह हो गई है, तो लोगों का गुस्सा जायज भी है। इस घटना के बाद MLA वहां से निकल गए। इस घटना पर सवाल उठाने के बाद MLA ईश्वर सिंह ने कह दिया की, उन्होंने महिला को माफ़ कर दिया है और उसके खिलाफ कोई भी क़ानूनी कार्रवाई नहीं होगी।

और पढ़े: Haryana Women Protesters Demand Action Against State’s Former Sports Minister Over Sexual Assault Charges

गौरतलब है की, आज के दिन भारत के कई इलाकों में मुसलाधार बारिश की वजह से जनजीवन तबाह हो गया है। पानी जमा होने की वजह से कई शहरों और गावों में बाढ़ सामान स्थिति पैदा हो चुकी है। वही राजनितीय लोगों के ख़राब कामों को भी इस मामले में दोषी ठहराया जा रहा है और इस वजह से लोगों का गुस्सा भी उमड़ कर सामने आ रहा है।

Image Courtesy: ANI

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.