यह 5 महिला पार्षद है दिल्ली MCD महापौर की दावेदार, जानिए कौन है वह!

यह हो सकती है महिला मेयर!

यह 5 महिला पार्षद है दिल्ली MCD महापौर की दावेदार, जानिए कौन है वह!

जैसे की हम जानते ही है, दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के वोटिंग हो चुके है और अभी इसके परिणाम आने ही वाले है। आम आदमी पार्टी (आप) ने इस चुनाव में अबतक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का नियंत्रण छीन लिया है और 250 सीटों वाली नगर निकाय में 134 सीटें जीत लीं है। इस MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) जीत के बेहद करीब है। AAP से 5 महिला पार्षद भी महापौर की दावेदारी में शामिल हुए है। चलिए जान लेते है यह 5 दावेदार महिला पार्षद है कौन?

1. प्रोमिला गुप्ता

महापौर की दावेदारी में सबसे आगे जिनका नाम है वह है AAP की प्रोमिला गुप्ता। आम आदमी पार्टी के लिए प्रोमिला तिमारपुर वार्ड नंबर-11 से चुनाव लड़ रही है। हाल ही में आये चुनाव के परिणामों से यह पता चला है की प्रोमिला ने बीजेपी दावेदार को कड़ी टक्कर देते हुए तिमारपुर से जीत दर्ज कर ली है। आप को बता दे की प्रोमिला इस पार्टी के खास लोगो में गिनी जाती है। वह दिल्ली महिला आयोग की सदस्य भी है।

और पढ़े: दिल्ली MCD रिजल्ट 2022: AAP ने किया दिल्ली पर कब्जा, महिला मेयर Delhi Civic Body का करेंगी नेतृत्व!

2. सारिका चौधरी

आम आदमी पार्टी की महिला दावेदार सारिका चौधरी ने बीजेपी प्रत्याशी ललित भामरी को हरा कर वार्ड नंबर-142, दरियागंज से चुनाव जीत लिया है। इस MCD चुनाव में बीजेपी और आम आदमी पार्टी में काफी कड़ी लड़ाई होते दिखाई दे रहा है। दरियागंज वार्ड के इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने सारिका चौधरी को टिकट देकर मैदान में उतार दिया था और उन्होंने इस चुनाव में जीत हासिल कर ली।

3. निर्मला कुमारी

इन दावेदारों की लिस्ट में तीसरा नाम निर्मला कुमारी का लिया जा रहा है। दिल्ली नगर निगम (MCD) में महिला वार्ड के लिए आरक्षित वार्ड नंबर 112 सैनिक एन्क्लेव से आप उम्मीदवार निर्मला कुमारी ने जीत हासिल की है। यह दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिले और विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र और दिल्ली के पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

4. कैप्टन शालिनी

देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले मेजर अविनाश सिंह भदौरिया की पत्नी कैप्टन शालिनी आम आदमी पार्टी से द्वारका ए-सीट से चुनाव लड़ा है। आप को बता दे की शालिनी भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर भी आसीन रहीं थी।

और पढ़े: AAP Wins Delhi Elections And This Little Boy A.K.A Mini “Mufflerman” Dressed As Arvind Kejriwal Is Winning Hearts

5. रेखा त्यागी

यमुनापार के सुभाष मोहल्ला की प्रत्याशी रेखा त्यागी का नाम भी इस लिस्ट में लिया जा रहा है। रेखा आप के दिल्ली संयोजक व कैबिनेट मंत्री गोपाल राय के विधानसभा क्षेत्र से इस चुनाव में महापौर पद के लिए सामने आ रहा है। बताने की बात यह है की रेखा पिछले बार का निगम चुनाव भी जीत चुकी है।

हम विश्वास रखते है की इस दिल्ली MCD चुनाव में महिला पार्षद ही मेयर बने और विकास करें।

Sonam Kapoor Appeals To Delhi’s Rajinder Nagar Voters To Come Out In Large Numbers And Vote

First Published: December 07, 2022 7:45 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!

Cannes 2026: From Aditi Rao Hydari To Demi Moore, 7 Stars Who Are Rocking Red Carpet Glam! Bollywood’s Most Famous Girl Besties! Here Are 8 Positive Quotes By BTS J-Hope To Brighten Up Your Day! ​8 Times BTS Jungkook’s Words Provided The Ultimate Comfort And Motivation! From Tattoos To Pendants, THESE Celeb Odes To Their Partners Are Too Sweet!