अब धरती पर नहीं बल्कि अंतरिक्ष में कर सकेंगे शादी, आएगा इतना खर्च!

मीलों दूर करें शादी!
अब धरती पर नहीं बल्कि अंतरिक्ष में कर सकेंगे शादी, आएगा इतना खर्च!

चलो ले चलें तुम्हें तारों के शहर में….. नेहा कक्कड़ का सबसे हिट गाना, सभी ने सुना और देखा होगा। अक्सर प्यार में पड़े लोग अपने पार्टनर से चांद-तारों की बातें करते हैं और साथ में आशियाना बनाने की भी बात करते हैं। जहां पर पाटनर्स जीवन भर एक-दूसरे के साथ रहे। हालांकि अब हम घर बनाने की बात तो नहीं करेंगे लेकिन अगर आप चांद-तारों के बीच शादी करने की सोच रहे हैं तो आपका यह सपना पूरा हो सकता है। जी हां अब Space यानी अंतरिक्ष पर जाने का सपना और वहां शादी रचाना अब आसान हो गया हैं। Space Perspective नाम की एक कंपनी ने लोगों को इस दुनिया से बाहर शादी के बंधन में बंधने का मौका देने वाली हैं। महज कुछ खर्चो में धरती से दूर शादी कर सकते हैं।

मीलों दूर रचाएं शादी

दुनिया में लोग अपने जीवनसाथी के साथ राजस्थान के पुराने महलों, नदी किनारे या पहाड़ों में जाकर शादी करते हैं। हालांकि अब अपन अपनी शादी को खास बनाने के लिए इन जगहों पर नहीं बल्कि अंतरिक्ष पर जा सकते हैं। इसके लिए Space Perspective नाम की एक कंपनी एक बैलून में कपल्स को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रही हैं। स्पेस पर्सपेक्टिव नाम की एक स्पेस ट्रैवल कंपनी अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखते हुए शादियों का आयोजन कर रही है। स्पेस पर्सपेक्टिव के फाउंडर जेन पॉयंटर के मुताबिक, तारों की बीच शादी करने वाले लोगों की लाइन काफी लंबी है। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष में जाने वाले इस गुब्बारे में नेप्च्यून कैप्सूल लगा है, जिसमें जोड़े लंबी दूरी से बैठकर धरती की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं।

और पढ़े: 5 Lesser-Known Facts About Kalpana Chawla, The First Indian Woman To Go To Space!

चुकानी होगी इतनी कीमत

जानकारी के मुताबिक कंपनी द्वारा बनाया गया बैलून साल 2024 तक समुद्र तल से 100,00 फीट यानी 19 मील ऊपर जाकर कपल्स अपनी शादी रचा सकेंगे। यह गुब्बारा किसी फुटबॉल स्टेडियम के आकार का हो सकता है। स्पेस पर्सपेक्टिव नाम की यह कंपनी फिलहाल कपल्स को करीब 1 करोड़ रुपए में अपने कैप्सूल पर भेज रही है। जो लोग अंतरिक्ष में शादी करने के इच्छुक हैं, वे अपनी शादी को फिलहाल के लिए टाल सकते हैं और पृथ्वी से दूर 2024 में अपने होने वाले पार्टनर के संग अपनी शादी कर सकते हैं। इस गुब्बारे के अंदर से धरती का खूबसूरत नजारा भी देख सकेंगे। बताया जा रहा है कि गुब्बारों द्वारा ले जाया गया यह गुब्बारा करीब छह घंटे तक धरती से 100,000 फीट ऊपर की यात्रा कर सकता है। इसके आठ मेहमान भी शामिल हो सकेंगे। जानकारी के अनुसार, स्पेस पर्सपेक्टिव के आने जाने की गति 12 मिल प्रति घंटे होगी। इसे 30 किमी की ऊंचाई तक पहुंचने में करीब दो घंटे लगते हैं। जाते समय इसकी दिशा करीब 450 मिल दूर तक ही आप देख पाएंगे।

और पढ़े: Meet Rayyana Barnawi, Saudi Arabia’s First Female Astronaut Set To Go To Space!

गौरतलब है कि जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है, तकनीक की दुनिया में कई तरह के बदलाव और नई चीजें देखने और सुनने को मिल रही हैं। ऐसे में अंतरिक्ष में शादी करने का ये तरीका भी बेहद शानदार है। अब अगर आप धरती से दूर शादी करना चाहते हैं तो इस सुविधा का लाभ जरूर उठाएं।

Image Courtesy: Twitter

भारत के 1% अमीरों की लिस्ट में शामिल होने के लिए जरूरी है इतना पैसा, जानिए पूरी जानकारी!

 

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!