Site icon Hauterrfly

अनिल कपूर ने फ्लाइट सफर के दौरान अपनी घबराई हुई को पैसेंजर का रखा इस तरह ध्यान!

एयरपोर्ट या फ्लाइट ऐसी जगह होती है जहाँ कई सेलेब्स दिखाई देते है। हाल ही में एक महिला ने ऐसे ही फ्लाइट सफर के अनुभव को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फ्लाइट में सफर करते हुए इस महिला ने एक्टर अनिल कपूर को अपने बगल में बैठे पाया। सफर के दौरान इस महिला को जब एंग्जाइटी का अनुभव हुआ तब अनिल कपूर ने उसका हाथ पकडे उससे कई विषयों पर बातें की। अनिल कपूर के इस दयालुपन के व्यवहार को देख महिला खुद को यह स्टोरी शेयर करने से रोक नहीं पायी।

‘द नाइट मैनेजर’ एक्टर अनिल कपूर ने अपनी विस्तारा को पैसेंजर की फ्लाइट जर्नी बेहद यादगार बना दी। Be. Artsy नामक कंपनी की संस्थापक शिखा मित्तल हाल ही में विस्तारा की फ्लाइट से सफर कर रही थी। सफर के दौरान उसके ऊपर का सामान रखा हुआ कैबिनेट अचानक से फड़फड़ाने लगा। इस वजह से शिखा डर गयी और उसे एंग्जाइटी का अनुभव होने लगा। उसी दौरान शिखा के बगल में बैठे एक्टर अनिल कपूर ने उसका हाथ पकड़ लिया और उससे कई विषयों पर बातें की। जिस वजह से शिखा एंग्जाइटी से बाहर आयी और साथ ही उसका डर भी चला गया।

और पढ़े: ‘The Night Manager’ Trailer: Aditya Roy Kapur, Anil Kapoor Thriller Might Just Do Justice To The British Original

दिग्गज एक्टर अनिल कपूर के साथ फ्लाइट में बात करते हुए शिखा अपने एंग्जाइटी को भूल गयी। शिखा ने इस बारे में अपने linkedin के प्रोफाइल पर लिखते हुए अनिल कपूर के इस दयालु व्यवहार का शुक्रिया अदा किया। शिखा ने यह भी कहा की, वह हमेशा से फ्लाइट के सफर से डरती है। 2022 में लिए कोविड वैक्सीन की वजह से शिखा डर और एंग्जाइटी जैसी बीमारी से गुजरने लगी।

और पढ़े: First Look At Anil Kapoor, Aditya Roy Kapur In The Night Manager Hindi Remake

इस दौरान अनिल कपूर ने शिखा के 2 घंटे के इस फ्लाइट सफर को बेहद यादगार बना दिया। डरी हुई शिखा को देख कर अनिल कपूर ने उसका हाथ पकड़ लिया और उससे बातें करना शुरू कर दिया। अनिल कपूर ने शिखा से उसका नाम पूछा, उसके बाद एंग्जाइटी, प्रोफेशन, फाइनांशियल प्लान्स, रिटायरमेंट प्लान्स के बारे में भी अनिल कपूर ने बात की। इसके अलावा अनिल कपूर की फिल्मे, माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी, फिल्म लम्हे, लक और को-इंसीडेंस, मुंबई के प्रॉपर्टी प्राइजेस और कॉफी के बारे में दोनों के कॉमन प्यार के बारे में दोनों ने बातें की।

अनिल कपूर को एक्टर ना कहते हुए शिखा ने आपने को-पैसेंजर कहा और उनको धन्यवाद दिया। उनके इस दयालु व्यवहार के वजह से नेटिजन्स उनपर अपना प्यार बरसा रहे है।

अनिल कपूर एक बेहतरीन एक्टर तो है ही, लेकिन एक अच्छे इंसान भी साबित हुए है।

On Anil Kapoor’s B’day, Sonam, Anand Ahuja Share Pics Of Him With Vayu

Exit mobile version