Site icon Hauterrfly

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता फिर बने माता-पिता, घर पर नन्ही परी की गूंजी किलकारियां!

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर पर नए नन्हे मेहमान दस्तक हो गई है। अंबानी परिवार में एक बार फिर नन्ही किलकारी गुंजी है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। दोनों एक बार फिर दूसरी बार माता-पिता बने हैं। आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका ने अपनी प्यारी सी बिटिया का स्वागत किया है। श्लोका मेहता ने बेटी को जन्म दिया है। इससे पहले श्लोक मेहता ने एक बेटे को जन्म दिया है, वहीं अब अंबानी परिवार में लक्ष्मी की दस्तक हो गई है।

श्लोक मेहता ने दिया बेटी को जन्म

श्लोका मेहता इन दिनों लगातार अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई थीं। कुछ दिनों पहले श्लोका मेहता अपने ससुर मुकेश अंबानी, पति आकाश अंबानी और बेटे पृथ्वी अंबानी के साथ सिद्धिविनायक दर्शन में पहुंची थीं। होने वाले बच्चे की सलामती के लिए अंबानी परिवार के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं अब श्लोका ने अपनी नन्ही परी को जन्म दिया है। आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका का एक बेटा पृथ्वी आकाश अंबानी है जो अभी दो साल का है। बता दें, अप्रैल के महीने में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी के दौरान श्लोका मेहता की दूसरी प्रेगनेंसी की खबर सामने आई थी। एनएमएसीसी (NMACC) के उद्घाटन समारोह के दौरान श्लोका अपने स्टाइलिश आउटफिट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। इस इवेंट में श्लोका ने गोल्डन कलर की साड़ी में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी थीं।

और पढ़े: गोद भराई के बाद परिवार संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं Ambani बहू श्लोका मेहता, वायरल हुआ ये वीडियो!

हाल ही में श्लोका मेहता के गोद भराई के आयोजन की तस्वीरें सामने आईं थीं। ये आयोजन काफी सिंपल था, जिसमें श्लोका अपने खास दोस्तों के साथ नजर आईं थीं। इसके साथ ही वह अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करती भी दिखती हैं। आकाश अंबानी नाम के एक इंस्टाग्राम फैन पेज ने श्लोका मेहता की सिंपल गोद भराई की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। सामने आई तस्वीरों में श्लोका मेहता लाइट पिंक कलर की प्यारी सी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, साथ ही उन्होंने सिर पर फूलों का क्राउन पहना हुआ है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने चेहरे पर किसी तरह का मेकअप नहीं किया है और बाल खुले हुए दिखाई दें रही हैं।

और पढ़े: बेहद खास है श्लोका और आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी के दूसरे बर्थडे का केक, देखे शानदार तस्वीरें!

गौरतलब है कि, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने मार्च 2019 में एक-दूसरे से शादी की थी। इस कपल ने दिसंबर 2020 में अपने पहले बेटे का स्वागत किया था। वहीं, इस साल 2023 में उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत किया है। हम आकाश अंबानी और श्लोका मेहता को उनकी बेटी के जन्म की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं।

Ambani’s Video Pressurising Bahu Shloka Mehta To Get Pregnant Is Not Cool And We Are Not Impressed

Image Courtesy: Instagram Fan Page Shloka Mehta

Exit mobile version