2023 गणतंत्र दिवस परेड में महिलाएं होंगी सबसे आगे, जाने कब और कैसे देखे!

2023 गणतंत्र दिवस परेड
2023 गणतंत्र दिवस परेड में महिलाएं होंगी सबसे आगे, जाने कब और कैसे देखे!

इस साल 26 जनवरी को भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मानाने जा रहा है। संविधान लागू करने के बाद हर साल देश में गणतंत्र दिवस बड़े धूम-धाम और उत्साह से मनाया जाता है। इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन तक शानदार और भव्य परेड का आयोजन भी किया जाता है। इसके साथ ही यहाँ पर कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है और राष्ट्रपति के साथ कई बड़े लोग देशवासियों को संबोधित भी करते है।

गणतंत्र दिवस की यह परेड हमारे देश की समृद्ध विरासत और सैन्य कौशल को प्रदर्शित करती है। इस साल गणतंत्र दिवस की एक खास बात है जिसे लेकर काफी चर्चाएं हो रही है। दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में इस साल नारी शक्ति का प्रदर्शन होने वाला है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। इस गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर सुबह साढ़े सात बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। उसके बाद समारोह की शुरुआत होगी।

गणतंत्र दिवस समारोह

सुबह 10 बजे से इस गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत होगी। कर्तव्य पथ के पारंपरिक मार्ग से विजय चौक से लाल किले तक होने वाली इस परेड में इस साल शाही वर्दी में पहली बार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महिला सवार ऊंट दल के हिस्से के रूप में परेड में भाग लेंगी। इस भव्य परेड में भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और वायु सेना अपने रेजिमेंट के साथ मार्च करेंगे। साथ ही जैसे की हमने पहले भी बताया था, इस साल नौसेना वायु संचालन अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत 144 युवा नाविकों की टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी और ‘नारी शक्ति’ का प्रदर्शन करेगी।

इस परेड में नौसेना की तीन महिलाएं और पांच पुरुष अग्निवीर भी शामिल होंगे। इसके साथ ही वंदे भारतम 2.0 भी संपन्न होगा, जिसमें 503 डांसर्स परेड के दौरान ‘नारी शक्ति’ थीम पर शानदार सांस्कृतिक डांस दिखाएंगे। स्कुल के बच्चों के लिए और बहादुरी के पुरस्कर्ताओं के लिए एक वर्चुअल और व्यक्तिगत संवाद करने के लिए वीर गाथा 2.0 का आयोजन भी किया गया है।

और पढ़े: Flt Lt Bhawana Kanth To Become The First Woman Fighter Pilot To Participate In The Republic Day Parade. This Is Such A Proud Moment

कब और कहा ख़रीदे टिकट

अगर आपको देश की भव्यता को दर्शाने वाली परेड और शानदार कार्यक्रम अपने आँखों से देखने हो, तो आप इसके लिए ऑनलाइन टिकट्स भी खरीद सकते है। आपको किस कार्यक्रमों को देखना है उस हिसाब से इन टिकट्स की कीमत है, जैसे की 20, 100 और 500 रुपये तक की टिकट्स आप खरीद सकते है। आपको बस करना यह है की, रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए बनाये ऑनलाइन पोर्टल www.aamantran.mod.gov.in पर जाना होगा। इस पोर्टल पर एक अकाउंट बनाकर 24 जनवरी तक अपने टिकट्स खरीदने होंगे। टिकट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक बुक किए जा सकते हैं। रजिस्टर किये एक मोबाईल नंबर पर ज्यादा से ज्यादा 10 टिकट्स आप खरीद सकते है।

इसके साथ ही अगर आप ऑफलाइन टिकट खरीदना चाहते है तो आगे दिए हुए स्थानों से खरीद सकते है –
1. सेना भवन गेट नंबर 2
2. शास्त्री भवन गेट नंबर 3
3. जंतर मंतर मेन गेट
4. प्रगति मैदान गेट नंबर 1

और पढ़े: Meet Swati Rathore, The First Woman IAF Lieutenant To Lead The Flypast At The Republic Day Parade. It’s A Moment That Will Make History

इसके आलावा हमेशा की तरह आप गणतंत्र दिवस के इस समारोह और परेड का टीवी पर भी आनंद ले सकते है। दूरदर्शन के साथ ही कई न्यूज चैनेल्स भी इस परेड का लाइव स्ट्रीमिंग करेंगे। इसके साथ ही आप यूट्यूब चैनल पर भी इस गणतंत्र दिवस के परेड और कार्यक्रम को देख सकते है।

This Republic Day, I Survived The Onslaught Of Patriotic Movies Playing On Repeat On TV. It Was Tough, But I Am Fine!

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal
Seen it all?

We’ve got more!