हमेशा कहा जाता है की, बेटियां अपने पिता से बेहद करीब होती है। भले ही लड़कियां अपनी मां से हर बात शेयर करती हो, उससे बेहद प्यार करती हो, लेकिन वह अपने पिता के दिल की धड़कन होती है। ये बात बिलकुल सच है। कई घरों में तो लड़कियां अपने पापा की परी होती है, जिसे खूब लाड़-प्यार से बड़ा किया होता है। लड़कियां जो अपने पिता के दिल के बेहद करीब होती है, वह आगे जाकर अपने पार्टनर में भी अपने पिता की छवि ढूंढने लगती है। पिता में वो जो गुण देखती है, पसंद करती है, ठीक वैसी ही खूबियां वह अपने पार्टनर में भी ढूढ़ने की कोशिश करती है। चलिए जानते है लड़कियां अपने पार्टनर में पिता के किन खूबियों को देखती है।
1. ढेर सारा प्यार
लड़किया अपने पिता के जितने करीब होती है, उनका रिश्ता उतना ही गहरा होता है। एक पिता अपनी बेटी को फूलों की तरह संभालता है, उसे प्यार देता है, उसकी आँखों में आँसुओं को देख नहीं पाता। पिता के इसी प्यार भरे स्वाभाव को लड़कियां अपने पार्टनर में भी ढूढंती है। वह चाहती है की उसे ऐसा ही साथी मिले जो उसे पिता जैसा बेहद प्यार दे, उसे कोमलता से सँभालें।
और पढ़े: कैसे जाने आपका पार्टनर जल्द ही आपको करेगा प्रपोज? ये है 6 संकेत!
2. फैसले में दे साथ
एक पिता अपनी बेटी के हर फैसले में साथ होता है। बेटी कुछ गलत करें तो उसे समझाता है, उसके ख्वाबों को पंख देता है। ठीक उसी तरह हर लड़की चाहती है की उसका पार्टनर भी उसके हर फैसले में उसका साथ दे। भले ही उसे वह फैसला पसंद हो या ना हो, लेकिन फिर भी खुशी के लिए साथ दे। अगर लड़कियां कुछ गलत कर रही हो, तो उसको सही रस्ते पर आने के लिए मार्गदर्शन करें, ना की उसे चिल्लाए-धमकाए। जिस तरह से लड़कियों के पिता अपनी बेटी को सँभालते है, उसी तरह लड़किया चाहती है की उसका पार्टनर भी उन्हें हर मोड़ पर सँभाले।
3. पर्सनल स्पेस दे
लड़कियां खुले विचारों की होती है। इसके पीछे उनपे भरोसा करने वाले पिता का हाथ जरूर होता है। पिता को अपनी बेटियों पर भरोसा होता है, और यही कारन है की लड़कियां आज हर श्रेणी में आगे पहुँच चुकी है। कई घरों में पिता अपनी बेटी के पर्सनल स्पेस का सम्मान करते है, और उन्हें समझते है। इसी तरह लड़कियां अपने पार्टनर में भी ये खूबी चाहती है की, वह उसे उसके पिता की तरह पर्सनल स्पेस दे, ना की हमेशा उसके हर एक काम में टांग अदाएं। हर लड़की यह चाहती है की, उसका पार्टनर भी उसकी पर्सनल स्पेस को समझे और उसका सम्मान करें।
4. विचारों का सम्मान करें
हर लड़की की एक अलग सोच होती है, जिसे वह कई बार दबा देती है। लेकिन जिन घरों में एक समझदार पिता हो, जो अपनी बेटी से बेइंतेहा प्यार करता हो, वह हर एक औरत के साथ अपनी लाड़ली के विचारों का सम्मान भी करता है। ठीक उसी तरह लड़कियां अपने पार्टनर में भी ये गुण चाहती है। लड़कियां चाहती है की उसका साथी भी उसके विचारों का सम्मान करें और उससे भी जरुरी बातों पर सलाह ले।
और पढ़े: People Who Think Married Couples Living Alone Have Sex All The Time, Here’s A Reality Check!
पिता के दिल के करीब होने वाली बेटियां अपने जीवनसाथी में भी उनके जैसे ही खूबियों को ढूढ़ती है। एक पिता अपनी बेटी को जिस तरह से जीवनभर प्यार देता है, लड़कियां अपने पार्टनर में भी पिता की ये छवि ढूंढती है। अगर जीवनसाथी में लड़कियों को पिता के ये गुण नहीं दिखाई दिए, तो कई बार वह इस रिश्ते को आगे भी नहीं बढाती।