Kundali Bhagya की Preeta और Karan की तरह झगडे के बाद भी ऐसे बनाए रखें प्यार!
झगडे में भी ढूंढे प्रीता करन की तरह प्यार!

टेलीविजन की मशहूर सीरियल कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) को लोग काफी पसंद करते है। टीवी की लोकप्रिय सीरियल में से एक कुंडली भाग्य में प्रीता और करन की जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते है। लेकिन शुरुआत से ही इन दोनों में काफी नोकझोंक होते दिखाई देती है। भले ही ये दोनों एकदूसरे के साथ हमेशा लड़ते झगड़ते दिखाई देते हो, लेकिन वह दोनों एक दूसरे से बिमिसाल प्यार भी करते है। इन दोनों का ऑनस्क्रीन प्यार देखने के लिए उनके फैन्स तरसते है। अगर आपका रिश्ता भी कुछ प्रीता और करन की तरह ही है, तो इसे नफरत मत समझिए। लड़ते झगड़ते रहना एक हेल्दी रिश्ते की नीव होती है। आपको बस पता होना चाहिए की किस तरह से आप झगडे में भी अपने प्यार को बनाएं रखें। चलिए जानते है कुछ ऐसे ही टिप्स!
1. झगडे का असर ना होने दे
अपने रिश्ते पर झगडे का असर ना होने दे। लड़ते झगड़ते रहना तो हर एक रिश्ते में होता है। बस इस तरह से झगड़ते वक़्त याद रखें की सामने वाला इंसान आपका दुश्मन नहीं बल्कि साथी है। झगडे को प्यार से खत्म करें।
और पढ़े: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के सई और विराट जैसा रिश्ता न हो आपका; इसके लिए फॉलो करें ये 4 टिप्स!
2. पार्टनर को मनाएं
रूठना मनाना तो एक रिश्ते में हमशा होता ही रहता है। आप अपने पार्टनर से प्यार करते है तो आप उन्हें रूठने या नाराज होने का हक भी जरूर देते है। अगर आपकी बातों से आपके साथी को दुःख पहुंचा है, वह रूठ गया है, तो जल्द से जल्द उसे मनाने की कोशिश करें।
3. बाहों में ले
अपने साथी को इससे बेहतर सेफ और प्यार जताने का तरीका आपको और कोई नहीं मिलेगा। हग करना या अपने प्यार को बाहों में ले लेना एक प्यार की भाषा होती है, जिससे रिश्ते में प्यार बना रहता है और गहरा भी होता जाता है।
4. चूमते हुए करें गुस्सा ठंडा
ये बेहद रोमांटिक तरीका है अपने लड़ते हुए पार्टनर को चुप करने और उसे प्यार जताने का। ये तरीका हमेशा काम आता है। अगर आप आपके साथी से बेहद प्यार करते है, लेकिन कभी कबार लड़ाई भी हो जाती है, तो एक किस सबकुछ ठीक कर देगा।
और पढ़े: Bade Achhe Lagte Hain 3 के राम और प्रिया की तरह इन 4 बातों से अपने प्यार को रखें बरकरार!
5. हाथों से बना खाना खिलाएं
अगर आपका आपके पार्टनर के साथ झगड़ा हुआ है, वह आपसे रूठ गया है, तो उन्हें मनाने का जिम्मा भी आपका ही हुआ ना? दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है ऐसे कहा जाता है। तो फिर अपने पार्टनर की कोई पसंदीदा डिश बना कर उन्हें खिला दे, बस गुस्सा हो जाएगा ठंडा और नाराजगी भी हो जाएगी दूर।
इन सब बातों को ध्यान में रख अपने रिश्ते पर छोटे मोटे झड़गों का परिणाम ना होने दे। आखिर आप अपने साथी से प्यार करते है, दुश्मनी नहीं।
First Published: July 06, 2023 6:45 PMHow To Set Co-Parenting Boundaries With Your Ex So You Don’t End Up Like Anupamaa And Vanraj!